न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी करवाती हैं अपने बालों में कलर, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको बालों में कलर के दौरान ध्यान रखी जाने वाली कुछ विशेष बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Apr 2022 5:45:00

क्या आप भी करवाती हैं अपने बालों में कलर, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

वर्तमान समय में कई ऐसी चीजें हैं जो फैशन का हिस्सा बन चुकी हैं जिसमें से एक हैं बालों में कलर करवाना। पहले के समय में जब बाल सफ़ेद होते थे तब कलर करवाया जाता था। लेकिन आजकल बालों को अलग और आकर्षक लुक देने के लिए बालों में कलर करवाया जाने लगा हैं। कई लोग बालों को कलर कराने के लिए सैलून जाना पसंद करते हैं तो कई अपने घर पर ही इन्हें कर लेते हैं। लेकिन देखा गया हैं कि बालों को कलर कराते समय अक्सर लोग कुछ कॉमन मिस्टेक्स कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें अपने मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते हैं और बालों को नुकसान भी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बालों में कलर के दौरान ध्यान रखी जाने वाली कुछ विशेष बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to color hair,beauty tips,beauty hacks,hair care tips,hair color tips

बार-बार हेयर कलर करने से बचें

कई लोगों की आदत होती है कि वो जल्दी-जल्दी बेहद ही कम समय में हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कम समय में बार-बार हेयर कलर का उपयोग बालों पर करने से इनकी जड़ें कमजोर और खराब होती हैं। वहीं, परमानेंट हेयर कलर से ये दिक्कत तो होती ही है, साथ ही इसके इस्तेमाल से बाल टूटने की आशंका काफी बढ़ सकती है। कोशिश करें कि बालों को कलर करने के बीच कम से कम 6-8 हफ्तों का गैप जरूर रखें।

कलर करवाने से पहले मालिश करें

कई लोग बालों पर सीधे कलर लगा लेते हैं, जिससे नुकसान हो सकते हैं। इसलिए हमेशा कलर करने से पहले नारियल तेल या जैतून तेल आदि को बालों की जड़ों पर लगाएं और इससे मालिश करें, ताकि ये मॉइश्चराइज हो सके। वहीं, जब बालों पर कलर कर लें, तो इसके बाद अच्छे मॉइश्चराइजिंग कंडीशनर का उपयोग जरूर करें।

tips to color hair,beauty tips,beauty hacks,hair care tips,hair color tips

कलर करवाने के तुरंत बाद हेयर वॉश न करें

इस बात का खास ध्यान रखें कि हेयर कलर करवाने के बाद 48 घंटे तक हेयर वाश न करें क्योंकि कलर करवाने के बाद इतना समय उसे बालों में सेट होने के लिए लग जाता है। इसी बात का ध्यान रखेंगे तो इससे कलर बालों में लंबे समय तक बरकरार रहेगा।

कलर के बाद शैम्पू करें या नहीं

ये एक बहुत अहम सवाल है कि शैम्पू करने का सही वक्त क्या है, हेयर कलर से पहले या हेयर कलर के बाद। तो हम आपको बता दें कि दोनों ही नहीं। हेयर कलर करने से पहले कम से कम दो दिनों तक शैम्पू ना करें। इससे बालों और स्कैल्प पर इकट्ठा हुए नैचुरल ऑयल्स हेयर कलर में मौजूद केमिकल्स के इफेक्ट से बचाएंगे। इसी तरह हेयर कलर करने के तुरंत बाद भी शैम्पू ना करें। हेयर कलर को अच्छे से सिर्फ पानी से धो लें और बालों को नैचुरली हवा में सूखने दें। उसके बाद शैम्पू कर के कंडीशन करें। करें तो हेयर कलर करवाने के बाद केवल सल्फेट फ्री शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम का ही यूज करें। ये आपके बालों की टोनल वाइब्रेशन को बनाए रखने के साथ इन्हें लम्बे समय तक फ्रेश भी रखेंगे।

tips to color hair,beauty tips,beauty hacks,hair care tips,hair color tips

गर्म पानी से बाल न धोएं

आपके कलर्ड हेयर को गर्म पानी से धोना बिल्कुल अच्छा नहीं है। अपने बालों को हमेशा गुनगुने पानी से धोएं का, क्योंकि यह कलर को बनाए रखने में मदद करता है और बालों का झड़ना भी कम करता है। एक बार शैंपू करने के बाद, कंडीशनर या हेयर मास्क को हमेशा बालों की लेंथ पर ही लगाएं। आप अपने बालों में काम्ब भी कर सकती हैं, ताकि यह हेयर मास्क सही तरीके से बालों में लगे। इसके बाद पांच मिनट के बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। कंडीशनर हेयर कलर को लम्बे समय तक बालों में टिकाए रखने में मदद करता है।

हेयर सीरम जरूर लगाएं

कलर्ड हेयर के लिए सीरम लगाना बहुत जरूरी है। आप चाहें तो इसकी जगह आप अपने बालों को उलझन से बचाने के लिए लीव-इन कंडीशनिंग क्रीम का उपयोग भी कर सकती हैं । सीरम बालों को चमक देगा और यूवी किरणों से बचाएगा। इससे आपके बाल चमकदार और वाइब्रेंस लगेंगे।

tips to color hair,beauty tips,beauty hacks,hair care tips,hair color tips

हीटिंग टूल्स से रहें दूर

बालों में कलर यूज करने के बाद बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें। हीटिंग टूल्स लगाने से बालों का कलर फेड होने लगता है। साथ ही बालों को सूरज की किरणों से बचाने के लिए बाहर जाते समय कैप या स्कॉर्फ पहनना न भूलें।

सही ब्रांड चुनें

कई लोग कपड़े तो ब्रैंड के पहनते हैं, लेकिन बात जब हेयर कलर की आती है, तो वो कुछ भी अपने बालों पर लगा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना पूरी तरह गलत है। इसलिए नैचुरल डाई या हर्बल डाई अधिक फायदेमंद हो सकते हैं। बस ध्यान रहे कि ये सही ब्रांड के हों।

tips to color hair,beauty tips,beauty hacks,hair care tips,hair color tips

पैच टेस्ट

किसी भी स्किनकेयर ट्रीटमेंट की तरह हेयर कलर करने से पहले भी पैच टेस्ट करना बहुत ज़रूरी है। हेयर कलर में अमोनिया जैसे कई तरह के हार्श केमिकल्स होते हैं जो आपकी स्किन में इरिटेशन और जलन पैदा कर सकते हैं। इसलिए पूरे बालों पर लगाने से पहले ये जान लेना ज़रूरी है कि आपका खरीदा हुआ कलर आपकी स्किन को सूट करेगा या नहीं। इसके लिए अपनी गर्दन के उस हिस्से पर थोड़ा सा कलर लगा के देखें जो बालों से ढका रहता है। हो सके तो हमेशा अमोनिया-फ्री कलर ही चुनें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद