न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए आजमाए ये 7 तरीके

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तेल से जुड़े तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो नाखूनों को मजबूत बनाने के साथ ही चमकदार बनाएंगे एवं आपको नकली नाखूनों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 2:07:51

नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए आजमाए ये 7 तरीके

असली सुंदरता पाने के लिए शरीर की देखभाल बहुत जरूरी हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि महिलाएं अपनी त्वचा और बालों पर ज्यादातर ध्यान देती हैं और अन्य चीजों को नजरअंदाज कर देती हैं। हम बात कर रहे हैं आपके नाखूनों की जो कि आपके हाथ-पैरों की सुंदरता को बनाए रखने में बहुत मददगार साबित होते हैं। कई महिलाओं के साथ परेशानी होती हैं कि उनके नाखून कमजोर होने के चलते टूट जाते हैं या भद्दे दिखाई देते हैं तो वे इसकी जगह नकली नाखूनों का इस्तेमाल कर लेती हैं और असली पर ध्यान नहीं देती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तेल से जुड़े तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो नाखूनों को मजबूत बनाने के साथ ही चमकदार बनाएंगे एवं आपको नकली नाखूनों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips for nail care,beauty tips,beauty hacks

नारियल का तेल और वैसलीन

नारियल के तेल की कुछ बूंदों को यदि वैसलीन के साथ मिक्स की जाएं और नाखूनों के साथ-साथ क्यूटिकल्स पर लगाया जाए तो ऐसा करने से नाखूनों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आप बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के नाखूनों पर लगाएं और उसके बाद सूखे कपड़े से नाखूनों को अच्छे से पौछ लें। ऐसा करने से न केवल नाखून चमकदार नजर आएंगे बल्कि वे मजबूत भी बने रहेंगे।

tips for nail care,beauty tips,beauty hacks

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल को जैतून का तेल कहते हैं। यह जैतून के फलों के बीजों से निकाला जाता है। यह अपने औषधीय गुणों के कारण मेडिकल के क्षेत्र में भी काफी पसंद किया जाता है। सबसे अच्छा ऑलिव ऑयल उसे माना जाता है जो कोल्ड प्रेस्ड होता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसका इस्तेमाल आंतरिक और बाह्य दोनों तरीके से किया जा सकता है। नाखूनों को टूटने से बचाने के लिए ऑलिव ऑयल का बाह्य तरीके से किया जाता है। सबसे पहले ऑलिव ऑयल को गरम करें औरफिर उसे ठंडा होने दें। अब इस गरम ऑलिव ऑयल को हाथों में लगाकर आधे घंटे तक रखें। गरम ऑलिव ऑयल से नाखून एवं क्यूटिकल्स अच्छी तरह से मॉइश्चराइज़ हो जाएंगें। रोज़ एक सप्ताह तक ऑलिव ऑयल को हाथों में लगाएं। जिससे कि नाखूनों और क्यूटिकल्स में मॉइश्चर ब्लॉक हो जाए। हाथों में तेल लगाने के बाद हाथों की मालिश करें। मालिश तब तक करें जब तक कि नाखून तेल को पूरी तरह से सोख ना लें। फिर साफ कपड़े या नेल बफर से नाखूनों को बफ करें।

tips for nail care,beauty tips,beauty hacks

वैसलीन और एसेंशियल से बनाएं तेल

इस तेल को बनाने के लिए आपके पास एसेंशियल ऑयल के साथ वैसलीन और शिया बटर का होना भी जरूरी है। अब आप तीनों मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और बने मिश्रण को नाखून और उनके आसपास क्यूटिकल्स पर लगाएं। तकरीबन 15 मिनट तक हल्के-हल्के हाथों से मसाज करते रहें। इसके अलावा अगर आप चाहें तो रात भर इस मिश्रण को नाखून पर लगा रहने दे सकते हैं। उसके बाद सुबह उठकर आप नाखूनों को साफ कपड़े से पौछ लें।

tips for nail care,beauty tips,beauty hacks

लहसुन और नारियल का तेल

लहसुन को छोटे टुकड़ों में काटकर एक कटोरी में अलग रख दें। अब कटे हुए लहसुन के साथ नारियल तेल मिक्स करें। इन दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और रातभर के लिए ढंक कर छोड़ दें। अगले दिन इसे किसी बॉटल में भर लें। आपका नेल ग्रोथ सीरम तैयार है। इस सीरम को रात में सोने से पहले लगाएं, जिससे आपको बार-बार हाथ धोने से बच सकें। ऑयल या सीरम की कुछ बूंद लें और फिर अपने नाखूनों पर रगड़ें। साथ ही हल्के प्रेशर के साथ अपने नाखूनों की मसाज करें। यह काम आपको रोजाना तब तक करना है जब कि आपके नाखूनों की ग्रोथ आपके मन मुताबिक न बढ़ जाए। यह एक 100% प्राकृतिक उत्पाद है। इसमें आवश्यक फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों की एक उच्च सामग्री भी मौजूद है। ये सभी आपके नाखून को सुरक्षित और हेल्दी रखेंगे।

tips for nail care,beauty tips,beauty hacks

नारियल का तेल और कैस्टर ऑयल

नारियल के तेल से भी नाखूनों को मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसे में कैस्टर ऑयल और नारियल का तेल मिक्स करें और नाखूनों पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण नाखून पर लगा रहने दें और उसके बाद साधारण पानी से धो लें। अब सूखे कपड़े से पौछ लें। ऐसा करने से न केवल नाखून मजबूत नजर आते हैं बल्कि ये लंबे और चमकदार भी नजर आएंगे।

tips for nail care,beauty tips,beauty hacks

नारियल का तेल और तिल का तेल

नारियल का तेल और तिल का तेल नाखूनों के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में नारियल के तेल की कुछ बूंदे तिल के तेल की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं और बने मिश्रण को नाखूनों और क्यूटिकल्स पर अच्छे से लगाएं। अब इस मिश्रण को रात में नाखूनों पर लगा रहने दें। अगले दिन उसे साफ कपड़े से पूछ लें या साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से नाखून लंबे और मजबूत नजर आएंगे।

tips for nail care,beauty tips,beauty hacks

विटामिन ई और नारियल तेल

इस तेल को बनाने के लिए आप नारियल के तेल में विटामिन ई के कैप्सूल को मिलाएं। और बने मिश्रण को नाखून पर लगाएं। 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण नाखून पर लगा रहने दें और उसके बाद साधारण पानी से धो लें। अब सूखे कपड़े से पौछ लें। ऐसा करने से न केवल नाखून चमकदार बनेंगे बल्कि ये मजबूत भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद