न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं गर्मियों में लंबे समय तक टिकी रहे परफ्यूम की खुशबू, रखें इन बातों का ध्यान

गर्मियों के दिनों में पसीने की वजह से शरीर में बदबू आना स्वाभाविक हैं जिससे बचने के लिए कई लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं ताकि इसकी खुशबु से पसीने की बदबू दब जाए। लेकिन इसमें भी यह समस्या होती हैं कि परफ्यूम की खुशबू एक समय के बाद घटने लगती हैं और आप इसे हर जगह तो लेकर घूम नहीं सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 5:35:24

चाहते हैं गर्मियों में लंबे समय तक टिकी रहे परफ्यूम की खुशबू, रखें इन बातों का ध्यान

गर्मियों के दिनों में पसीने की वजह से शरीर में बदबू आना स्वाभाविक हैं जिससे बचने के लिए कई लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं ताकि इसकी खुशबु से पसीने की बदबू दब जाए। लेकिन इसमें भी यह समस्या होती हैं कि परफ्यूम की खुशबू एक समय के बाद घटने लगती हैं और आप इसे हर जगह तो लेकर घूम नहीं सकते हैं। ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनके परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकी रहे। आपकी इस समस्या का समाधान हमने ढूंढ लिया है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करने से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकी रहेगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

वैसलीन का उपयोग करें

वैसलीन आपके ब्यूटी बॉक्स का सबसे ज़रूरी प्रोडक्ट है। यह एक बढ़िया मेकअप रिमूवर है। यह बिखरे बेबी हेयर को भी एक जगह बनाए रखने में मदद करता है और त्वचा को भी हाइड्रेट करता है। यहां तक कि यह परफ्यूम की खूशबू को पूरे दिन बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है। इसके लिए पहले अपने पल्स पॉइंटस पर वैसलीन की एक पतली लेयर बना लें और फिर उस पर परफ्यूम लगाएं। इससे परफ्यूम की खूशबू लंबे समय तक बनी रहेगी।

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

शॉवर लेने के बाद करें इस्तेमाल

नहाने के दौरान आप साबुन का इस्तेमाल न करके शॉवर जेल का इस्तेमाल करें। पूरे शरीर को किसी खुशबूदार जेल से साफ करें और शरीर पोंछने के बाद परफ्यूम का इस्तेमाल करें। इससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहेगी।

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

हेयर ब्रश पर करें स्प्रे

बालों को झाड़ने से पहले अपने ब्रश पर परफ्यूम स्प्रे करें और इससे बालों को अच्छी तरह से कॉम्ब करें। आपको बालों में लंबे समय तक परफ्यूम की खुशबू रहेगी।

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

बाथरूम में ना करें स्टोर

बहुत लोगों को बाथरूम में बॉडी स्प्रे या परफ्यूम स्टोर करने की आदत होती है। लेकिन यहां मौजूद ह्यूमिड और डैम्प की वजह से परफ्यूम की खुशबू वीक हो जाती है और लगाने के बाद अधिक देर तक इसकी खुशबू नहीं टिकती।

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

मॉश्चराइजर जरूरी

अगर आप अधिक देर तक परफ्यूम और बॉडी मिस्ट की खुशबू को बॉडी पर टिकाए रहना चाहते हैं तो आप पहले मॉश्चराइजर का प्रयोग कर लें इसके बाद हीं परफ्यूम या बॉडी मिस्ट लगाएं। ऐसा करने पर आप पाएंगे कि इसकी खुशबू अधिक देर तक टिकी रहेगी।

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

फ्रेग्नेंस की लेयर बनाएं

परफ्यूम लगाते वक्त आप कुछ अलग ट्राई कर सकती है जैसे-परफ्यूम की लेयर बनाना। इसके लिए आप एक ही तरह की खुशबू वाले परफ्यूम लें। मान लीजिए आपके पास जैस्मीन, मस्क या सिट्रस के नोट वाला कोई परफ्यूम है, तो दूसरा परफ्यूम लगभग उसी नोट का होना चाहिए। अब आप एक परफ्यूम को पहले लगाएं और फिर उसी जगह समान नोट वाले दूसरे परफ्यूम से लेयर बनाएं। इससे फ्रेग्नेंस लंबे समय तक टिकेगी। ध्यान रखें कि स्ट्रॉन्ग नोट वाले परफ्यूम को पहले लगाएं। इससे स्ट्रॉन्ग नोट वाला परफ्यूम दूसरे परफ्यूम पर हावी नहीं होगा।

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

सही समय पर करें प्रयोग

डैम्प स्किन सेंट की खुशबू को लॉक कर देती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप परफ्यूम लगाकर तुरंत ड्रेसअप हो जाएं। सही तरीका ये है कि आप बॉडी मिस्ट या परफ्यूम को लगाकर कुछ देर सूखने दें। इसके बाद ही कपड़े पहनें। ऐसा करने पर आपके शरीर से खुशबू देर तक चिपकी रहेगी।

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

कलाई का आपस में रगड़े नहीं

आमतौर पर कई लोगों को कलाई पर परफ्यूम लगाने के बाद दोनों कलाइयों को आपस में रगड़ने की आदत होती है। ऐसा बिलकुल भी ना करें। ऐसा करने पर इसकी खुशबू जल्दी उड़ जाती है और देर तक नहीं टिकती।

चेस्ट पर भी लगाएं

गर्मियों में सबसे ज्यादा पसीना चेस्ट के आस-पास से ही निकलता है। ऐसे में पसीने की बदबू को गुडबॉय कहने और परफ्यूम की खुशबू को देर तक चलाने के लिए चेस्ट पर परफ्यूम लगाना न भूलें। हालांकि, चेस्ट पर डायरेक्ट परफ्यूम स्प्रे करने से ड्राइनेस आ सकती है। इसलिए परफ्यूम लगाने से पहले चेस्ट पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

perfume,tips for long lasting perfume,beauty tips

परफ्यूम की बोतल को अधिक हिलाएं नहीं

परफ्यूम की बोतल को कई लोग हिलाहिलाकर प्रयोग करते हैं जो बिलकुल भी गलत है। इसे जहां तक हो सके हिलाएं नहीं। इसे खड़ा ही रखें और जब लगाना हो तो धीरे से उठाकर स्प्रे करें। इससे इसकी क्वालिटी बरकरार रहेगी और कई दिनों तक आप इसे प्रयोग कर पाएंगे।

डेलाइट से रखें दूर

परफ्यूम को डेलाइट से दूर रखें। हो सके तो इसे इसके डिब्बे के अंतर ही रखें। ऐसा करने से यह खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक इसकी क्वालिटी मेंटेन रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद