न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहती हैं लंबे और खूबसूरत नाखून, ले इन 5 घरेलू उपायों की मदद

आजकल देखा जाता हैं कि आकर्षक लुक पाने के लिए कई तरह के नेलआर्ट अपनाए जाते हैं। लेकिन ये तभी आकर्षक दिखते हैं जब आपके नाखून लंबे हो। लेकिन कई लड़कियों के नाखून बेहद छोटे आते हैं या फिर आते हैं तो जल्दी टूट जाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Apr 2024 1:22:58

पाना चाहती हैं लंबे और खूबसूरत नाखून, ले इन 5 घरेलू उपायों की मदद

आजकल देखा जाता हैं कि आकर्षक लुक पाने के लिए कई तरह के नेलआर्ट अपनाए जाते हैं। लेकिन ये तभी आकर्षक दिखते हैं जब आपके नाखून लंबे हो। लेकिन कई लड़कियों के नाखून बेहद छोटे आते हैं या फिर आते हैं तो जल्दी टूट जाते हैं। ऐसे में वे नकली नाखूनों का सहारा लेती है। हालाकि, कई तरह के प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर नाखूनों को कुदरती तरीके से लंबा और खूबसूरत बनाया जा सकता है। आज हम आपने इस आर्टिकल में उन्ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे है लेकिन इससे पहले हमें ये जानना भी बेहद जरुरी है कि वे कौनसे कारण होते है जिनकी वजह से नाखून नहीं बढ़ते हैं।

strong nails tips,natural nail growth remedies,home remedies for nails,grow nails naturally fast,nutrients for nail growth,natural oils for nails,foods for nail nourishment,diy nail care recipes,healthy nail growth habits,natural nail supplements

बायोटिन की कमी - नाखून का सही तरह से न बढ़ने का एक कारण पोषक तत्वों की कमी भी है। अगर किसी व्यक्ति में बायोटिन यानी विटामिन बी 7 व एच की कमी है, तो उनके नाखून के विकास की गति धीमी हो सकती है ।

बिमारियों के कारण - नाखून न बढ़ने की वजह बीमारियां भी हो सकती है। अगर किसी को किडनी, लिवर, थायराइड, अवसाद और सोरायसिस जैसी बीमारी है, तो इसका असर नाखून की ग्रोथ पर भी पड़ सकता है।

चोट लगने पर - नाखून वाले भाग पर चोट लगने से नाखून का बढ़ना रूक या धीमा हो सकता है ।

दवाइयां - कुछ एंटीबायोटिक्स और कीमोथेरेपी दवाएं नाखून बढ़ने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं ।

फंगल नेल इंफेक्शन - इस समस्या के कारण नाखून ढीले और कमजोर हो सकते हैं, जिससे कि नाखून टूटने का जोखिम बना रहता है। साथ ही नाखून के आकार भी खराब हो सकता है ।

दांत से नाखून काटना - नियमित रूप से नाखूनों को दांत से काटने के आदी हैं, तो अब वक्त आ गया है इसे बंद करने का। इससे नाखून बढ़ने में बाधा पहुंचती है ।

नाखूनों में बेस कोट न लगाना - जब भी नेल पॉलिश लगाएं, तो बेस कोट लगाना न भूलें। यह नाखूनों और नेल पॉलिश के बीच एक सुरक्षात्मक परत की तरह काम करता है। ऐसा न करने से नाखून कमजोर हो सकते हैं।

नेल पॉलिश को खुरचना - कई महिलाओं की आदत होती है कि वो नेल पॉलिश को नेल रिमूवर से हटाने के बजाय उंगलियों से खुरचने लगती हैं। ऐसा करने से नाखून न सिर्फ बार-बार टूटेंगे, बल्कि कमजोर और नाजुक होकर चमक भी खोने लगेंगे।

अत्यधिक जेल और एक्रेलिक्स का उपयोग - ब्यूटी पार्लर जाकर नाखूनों पर जेल या एक्रेलिक (एक तरह का पेंट) बार-बार लगवाती हैं, तो इससे नाखूनों को मजबूत बनने और बढ़ने का मौका नहीं मिलता है। इससे नाखूनों की प्राकृतिक ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।

strong nails tips,natural nail growth remedies,home remedies for nails,grow nails naturally fast,nutrients for nail growth,natural oils for nails,foods for nail nourishment,diy nail care recipes,healthy nail growth habits,natural nail supplements

चलिए, अब आगे जानते हैं कि नाखूनों को प्राकृतिक तरीकों से कैसे बढ़ाया जा सकता हैं।।।

जैतून तेल

जैतून के तेल को नेल न्यूट्रिएंट भी कहा जाता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड और विटामिन ई यलो नेल सिंड्रोम और फंगल इंफेक्शन से बचाता है। यलो नेल सिंड्रोम में नाखून पीले हो जाते हैं और फंगल इंफेक्शन में नाखून टूटने लगते हैं और उनके आकार खराब हो जाते हैं। इसलिए बेहतर परिणाम के लिए लंबे समय तक जैतून के तेल का इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करने का तरीका

- एक कटोरी जैतून का तेल लें। अब इसे गैस पर या माइक्रोवेव में हल्का गर्म करें।
- अब रात में सोने से पहले अपने नाखूनों और क्यूटिकल की इस गर्म तेल से मालिश कर लें।
- फिर हाथों में दस्ताने पहनकर सो जाएं। रात भर हाथों में लगा तेल आपके नाखूनों को हील करने में मदद करेंगे।
- इसके अलावा, गर्म जैतून के तेल में 15 से 20 मिनट तक अपनी उंगलियों को डुबोकर रख सकते हैं।
- इसे दिन में दो बार करें।

strong nails tips,natural nail growth remedies,home remedies for nails,grow nails naturally fast,nutrients for nail growth,natural oils for nails,foods for nail nourishment,diy nail care recipes,healthy nail growth habits,natural nail supplements

वैसलीन

वैसलीन की मदद से भी नाखूनों को बढ़ाया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार पेट्रोलियम जेली का उपयोग से बार-बार टूटने की समस्या भी ठीक हो जाएगी और नाखून टेढ़े-मेढ़े भी नहीं होंगे।

इस्तेमाल करने का तरीका


- रात को सोने से पहले हाथों को अच्छी तरह से गुनगुने पानी से धो लें।
- इसके बाद नाखून और उसके आसपास के हिस्से की वैसलिन से अच्छे से मालिश कर लें।
- अब हाथों पर दस्ताने पहनकर सो जाएं। सुबह हाथों को साफ पानी से धो लें।
- ऐसा रोज करें। इससे होंठों की तरह आपके नाखून भी ब्राइट और हेल्दी बन जाएंगे।

strong nails tips,natural nail growth remedies,home remedies for nails,grow nails naturally fast,nutrients for nail growth,natural oils for nails,foods for nail nourishment,diy nail care recipes,healthy nail growth habits,natural nail supplements

नारियल तेल

नाखूनों को स्वस्थ बनाने के लिए नारियल का तेल बेस्ट उपाय माना जाता है। दरअसल, नारियल का तेल किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में कारगर होता है। तो अगर किसी भी वजह से नाखून बढ़ना रुक गए हैं और उनकी चमक गायब हो गई है तो आज से ही नारियल का तेल इस्तेमाल करने लगें। आपको तीन दिन में परिणाम नजर आने लगेंगे।

इस्तेमाल करने का तरीका

- एक कटोरी में नारियल तेल लें और उसे गर्म करें।
- अब इस गर्म नारियल तेल को अपनी उंगलियों और नाखूनों में लगाकर सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
- ऐसा रात में सोने से पहले करें और फिर उसे रात भर वैसे ही छोड़ दें।
- फिर सुबह हाथों को हल्के गर्म पानी से धो लें।
- इससे हाथों के साथ नाखून भी सुंदर बनेंगे।

strong nails tips,natural nail growth remedies,home remedies for nails,grow nails naturally fast,nutrients for nail growth,natural oils for nails,foods for nail nourishment,diy nail care recipes,healthy nail growth habits,natural nail supplements

संतरे का रस

विटामिन सी से भरपूर संतरे का रस नाखूनों के लिए एक हेल्दी टॉनिक माना जाता है। इसलिए बिना देर किए आज से ही नाखूनों को हेल्दी बनाने के लिए यह उपाय अपनाएं।

इस्तेमाल करने का तरीका

- एक कटोरी संतरे का रस लें।
- फिर अपने नाखूनों को इस रस में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। फिर 10 मिनट बाद साफ करें।
- अब साफ पानी से हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। फिर हाथों में नारियल तेल या मॉश्चराइजर लगाएं।
- ऐसा दिन में एक बार आप कभी भी कर सकती हैं।

strong nails tips,natural nail growth remedies,home remedies for nails,grow nails naturally fast,nutrients for nail growth,natural oils for nails,foods for nail nourishment,diy nail care recipes,healthy nail growth habits,natural nail supplements

नींबू का रस

नींबू के रस में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जो नाखूनों की लंबाई के लिए जरूरी विटामिन माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जो नाखूनों को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। साथ ही विटामिन सी नाखूनों को हापलोन्चिया जैसी बीमारी से भी बचाता है। नाखून के लिए इसका इस्तेमाल आप ऑलिव ऑयल के साथ ऐसे करें-

इस्तेमाल करने का तरीका

- सबसे पहले एक कांच की कटोरी लें। अब उसमें एक चम्मच नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिलाएं।
अब माइक्रोवेव को प्रीहीट करें। इस मिश्रण को उसमें गर्म होने के लिए 20 सेकंड के लिए रख दें।
- अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव में से निकालें और उसमें अपनी उंगलियों को 10 मिनट तक डुबोकर रखें।
ऐसा कम से कम लगातार एक सप्ताह रोज करें।
- अगर आपके घर में माइक्रोवेव नहीं हैं तो नींबू के टुकड़े को नाखून पर पांच मिनट तक रगड़ें। फिर नाखूनों को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा प्रति दिन एक बार कर सकते हैं।
- इससे आपको नाखूनों में एक सप्ताह के अंदर फर्क दिखने लगेगा। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे लगातार इस्तेमाल कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?