न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों के मेकअप का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं आई लैशेज, कर्ल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

चेहरे का आकर्षण बढाने में आंखों का बहुत महत्व होता हैं और इसलिए इसके मेकअप पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता हैं। मगर कुछ महिलाएं आंखों के मेकअप पर उतना ध्यान नहीं देती जितना कि देना चाहिये। अगर आप आंखों का मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो सिर्फ आईलैशेज लगाने से भी आंखों को खूबसूरत दिखा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 3:42:37

आंखों के मेकअप का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं आई लैशेज, कर्ल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

चेहरे का आकर्षण बढाने में आंखों का बहुत महत्व होता हैं और इसलिए इसके मेकअप पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता हैं। मगर कुछ महिलाएं आंखों के मेकअप पर उतना ध्यान नहीं देती जितना कि देना चाहिये। अगर आप आंखों का मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो सिर्फ आईलैशेज लगाने से भी आंखों को खूबसूरत दिखा सकती हैं। आज के समय में आई मेकअप में आई लैशेज का इस्तेमाल खूब किया जाने लगा है। आईलैशेज आपके चेहरे के आकर्षण को बढ़ाते हुए खूबसूरती को बढ़ाता हैं। महिलाएं आईलैशेज का इस्तेमाल करते समय कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से वह लुक नहीं मिल पाता हैं जिसकी चाहत होती हैं। आज यहां हम आपको आईलैशेज को कर्ल करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए, उसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

eye lashes,eye lashes tips,eyes beauty,eyes makeup tips

सही आईलैशेज का करें चुनाव

फॉल्स आईलैशेज ओकेजन के अनुसार तय करें। यदि आप ऑफिस जा रहीं तो बहुत डेंस फॉल्स आईलैशेज यूज न करें, बल्कि आप आईलैशेज को काट कर अपनी ओरिजनल लैशेज के बीच में लगाएं। इससे ये ओवरपावर नहीं होंगी। वहीं, शादी या फोटोशूट के लिए आपको हमेशा डेंस फॉल्स आईलैशेज यूज करना चाहिए।

eye lashes,eye lashes tips,eyes beauty,eyes makeup tips

बेस मेकअप से पहले ही कर लें आईलैशेज को कर्ल

ज्यादातर महिलाएं पहले बेस मेकअप करती हैं और फिर आंखों के मेकअप के बाद सबसे अंत में आईलैशेज को कर्ल करती हैं। जिससे आंखों की खूबसूरती छिप जाती है। यदि आप चाहती हैं की आपकी आंखें सुंदर दिखें तो बेस मेकअप से पहले ही आईलैशेज को कर्ल कर लें। ऐसा करने से आंखें की शेप के अनुसार मेकअप करने में आसानी होती है।

eye lashes,eye lashes tips,eyes beauty,eyes makeup tips

लैशेज को पहले से रखें तैयार

अगर आप हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करती हैं तो यह जरूरी है कि पहले आप अपनी लैशेज पर अतिरिक्त ध्यान दें। इसके लिए आप पहले अपनी लैशेज को क्लीन करें और उसके पूरी तरह सूखने के बाद ही लैशेज पर हीटेड आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें। दरअसल, अगर आपकी लैशेज गीली या नम होगी तो इससे कर्लर अधिक प्रभावी तरीके से काम नहीं करेगा और आपकी लैशेज फिर से वापिस अपने आकार में आ जाएगी।

eye lashes,eye lashes tips,eyes beauty,eyes makeup tips

लैशेज को कर्ल करने से पहले मस्कारा ना लगाएं

आंखों के मेकअप के लिए काजल और मस्कारा का अहम रोल होता है। कुछ महिलाएं मस्कारा और काजल लगाने के बाद आई लैशेज को कर्ल करती हैं। ऐसा करने से लैशेज चिपचिपी हो जाती हैं और मस्कारा बाहर निकलने लगता है और आंखों का मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए लैशेज को कर्ल करने के बाद ही काजल और मस्कारा लगाएं।

बहुत अधिक जोर ना लगाएं

आई लैशेज को कर्ल करने के लिए बहुत अधिक जोर लगाने से आई लैशेज टूट जाती हैं या बाहर निकलने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को कर्लर का इस्तेमाल हल्के हाथों से और बिल्कुल आराम से करना चाहिए। साथ ही कर्लर पर हमेशा ऊपर की तरफ दबाव देना चाहिए।

फॉल्स लैशेज उतारते समय सावधानी

ग्लू फॉल्स आईलैशेज को हमेशा गीले कॉटन से नम करके उतारें। एक बार यूज होने के बाद दोबारा यूज न करें। वहीं मैग्नेटिक फॉल्स आईलैशेज को आप सूखे हाथों से उतारें और संभाल कर रखें, क्योंकि इन्हें आप दोबारा पहन सकती हैं। कोशिश करें कि लैशेज लगाकर मुंह धोने से बचें। क्योंकि इससे आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

आईलैशेज कर्लर को गर्म करें

कुछ लड़कियां आई लैशेज कर्लर का इस्तेमाल तो करती हैं लेकिन उन्हें इसे सही तरह इस्तेमाल करने का तरीका नहीं मालूम होता है, जिससे आंखों का मेकअप सुंदर नहीं दिखता है। वास्तव में कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले इसे ब्लो ड्रायर से हल्का गर्म कर लेना चाहिए। हल्के गर्म कर्लन से आईलैशेज अच्छी तरह कर्ल होती हैं और आंखों की खूबसूरती देखते ही बनती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत