न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लिपस्टिक लगाते समय की गई ये गलतियां कर सकती हैं लुक को खराब, बरतें सावधानी

हर महिला सुंदर दिखने की चाहत रखती हैं और इसके लिए वे मेकअप का सहारा लेना पसंद करती हैं। ज्यादा मेकअप करें या ना करें, लेकिन महिलाएं लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती हैं जो उनके होंठों को खूबसूरत बनाने के साथ ही आकर्षक लुक देने में मदद करें। पूरे चेहरे की रौनक लिपस्टिक से ही नजर आ सकती है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 7:04:35

लिपस्टिक लगाते समय की गई ये गलतियां कर सकती हैं लुक को खराब, बरतें सावधानी

हर महिला सुंदर दिखने की चाहत रखती हैं और इसके लिए वे मेकअप का सहारा लेना पसंद करती हैं। ज्यादा मेकअप करें या ना करें, लेकिन महिलाएं लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती हैं जो उनके होंठों को खूबसूरत बनाने के साथ ही आकर्षक लुक देने में मदद करें। पूरे चेहरे की रौनक लिपस्टिक से ही नजर आ सकती है अगर आप इसका सही से इस्तेमाल करें। मगर महिलाएं लिपस्टिक लगाते समय कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे चेहरे का नूर बिगड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको लिपस्टिक लगाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर सावधानी बरतने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

lipstick,lipstick care tips,mistakes while doing lipstick,beauty,beauty tips

फटे और रूखे होंठ

कई महिलाएं अपने होंठों को बिना देखे ही सीधे उस पर लिपस्टिक लगा लेती है। अगर होंठ रूखे या फटे होंगे तो लिपस्टिक लगाने के बाद उसमें दरारें नजर आयेंगी। इसलिए जब भी अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाएँ उससे पूर्व उन्हें स्क्रब कर लें। इसके लिए चीनी में शहद मिलाएँ और अपने होंठों पर रगड़ लें। इससे होंठों पर जमी हुई मृत त्वचा अपने आप निकाल जाएगी।

lipstick,lipstick care tips,mistakes while doing lipstick,beauty,beauty tips

मॉइस्चराइजर लगाए

लिपस्टिक भले ही कितनी अच्छी क्यों न हो, आपको उसे लगाने से पहले अपने होंठों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। मॉइस्चराइजर लगाने से होंठों की नमी बरकरार रहती है और उसके कारण लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं।

lipstick,lipstick care tips,mistakes while doing lipstick,beauty,beauty tips

फाउंडेशन या कंसिलर का करें इस्तेमाल

हमारे होंठों का रंग अलग होता है और जो हम लिपस्टिक लगाते हैं, उसका रंग उससे काफी अलग होता है। इसलिए अगर आप चाहतीं हैं कि आपने जिस रंग में लिपस्टिक खरीदी है, आपको वही रंग अपने होंठों पर भी दिखाई दे तो लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा फाउंडेशन या कंसिलर अपने होंठों पर भी लगाएँ। इससे आपकी लिपस्टिक का रंग बहुत ही अच्छा दिखाई देगा और स्क्रब या मॉइस्चराइज़र लगने के बाद भी अगर होंठ थोड़े फटे हुए हैं तो वह भी छूप जाएगा।

lipstick,lipstick care tips,mistakes while doing lipstick,beauty,beauty tips

एक से ज्यादा कोट लगाए

देखा जाता है कि महिलाएं लिपस्टिक का सिर्फ एक ही कोट अपने होंठों पर लगाती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि आपको लिपस्टिक को अपने होंठों पर लम्बे समय तक बनाए रखना है तो इसके 2-3 कोट जरूर लगाने चाहिए। इसका भी एक तरीका है। पहले लिपस्टिक का एक कोट लगा लें। फिर उस पर पाउडर लगाएँ और उसके बाद दूसरा कोट लगायें। इस तरह लिपस्टिक लगाने से वह लंबे समय कायम रहती है।

lipstick,lipstick care tips,mistakes while doing lipstick,beauty,beauty tips

आउटलाइन सही ढंग से बनाने

लिपस्टिक के पहले लीप लाइनर से होंठों पर आउटलाइन बनाना बेहद आवश्यक है। अगर आपके होंठ पतले हैं तो फिर आपको यह स्टेप बिलकुल भी नहीं भूलना है। पतले होंठ वाली महिलाओं को अपने होंठों से थोड़ा बाहर की तरफ लीप लाइनर लगाते हुए आउटलाइन बनानी चाहिए। अगर आपके होंठ थोड़े बड़े हैं तो लीप लाइनर को थोड़ा अंदर की ओर चलाएं।

lipstick,lipstick care tips,mistakes while doing lipstick,beauty,beauty tips

लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय जल्दबाजी ना करें

मेकअप के दौरान जहां मैट और शिमरी लिपस्टिक को तुरंत लगाया जा सकता है, वहीं लिक्विड लिपस्टिक लगाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसके लिए आपको आउटलाइनिंग के बाद फिनिशिंग की भी ज़रूरत पड़ती है, इसलिए लिक्विड लिपस्टिक को लगाते टाइम जल्दबाजी बिल्कुल न करें। लिक्विड लिपस्टिक लगाने के लिए सिर्फ एक कोट ही काफी होता है। वहीं, ज्यादा लिपस्टिक लगाने से आपके होठों का टेक्सचर खराब हो सकता है।

lipstick,lipstick care tips,mistakes while doing lipstick,beauty,beauty tips

टिशू पेपर का उपयोग करना

लिपस्टिक का फाइनल कोट लगाने के बाद यदि आपको यह महसूस होता है कि लिपस्टिक ज्यादा गहरी नजर आ रही है तो आप उसकी अतिरिक्त परत को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। टिशू पेपर पर लिपस्टिक लग रही है तो हल्का सा पाउडर और लगा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत