Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गंजी खोपड़ी पर उगाएं बाल, नारियल तेल के साथ इन 7 चीजों का करें उपयोग

बाल झड़ने की समस्या से हर उम्र के लोग परेशान रहते हैं, और इसे रोकने के लिए महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलते।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 10:39:27

गंजी खोपड़ी पर उगाएं बाल, नारियल तेल के साथ इन 7 चीजों का करें उपयोग

बाल झड़ने की समस्या से हर उम्र के लोग परेशान रहते हैं, और इसे रोकने के लिए महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा खर्च किए बालों का झड़ना रोक सकते हैं। आपकी रसोई में मौजूद कुछ मसाले बालों की ग्रोथ में मददगार हो सकते हैं। इस लेख में हम बताएंगे कि कैसे आप किचन में उपलब्ध मसालों से हेयर ग्रोथ ऑयल तैयार कर सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद है रसोई के ये मसाले

भारतीय रसोई में मौजूद मसाले न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि बालों की ग्रोथ में भी सहायक होते हैं। मेथी, करी पत्ता, लौंग और सफेद तिल जैसे मसाले बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें कि हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता है।
हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने की सामग्री

नीम की सूखी पत्तियां – 20-25
सूखे करी पत्ते – 20-25
मेथी – 1 कटोरी
लौंग – 7-8
सफेद तिल – 2 बड़े चम्मच
नारियल का तेल – 1 कटोरी
अरंडी का तेल – 1 चम्मच

हेयर ग्रोथ ऑयल कैसे बनाएं

- सबसे पहले कढ़ाई में नीम के पत्ते, करी पत्ते, मेथी, लौंग और सफेद तिल को भून लें।
- फिर इन मसालों को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें।
- अब एक बर्तन में अरंडी का तेल और नारियल का तेल मिलाएं।
- मसालों के पाउडर को तेल में मिलाकर एक जार में कपड़े से ढककर 3 दिन के लिए रख दें।
- इसके बाद इस तेल को बालों में लगाने के लिए तैयार है।
तेल का उपयोग कैसे करें

इस तेल को नहाने से पहले या रात में सोने से पहले स्कैल्प और बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह किसी अच्छे शैंपू से बाल धो लें। रोजाना इस प्रक्रिया को अपनाने से कुछ ही दिनों में बालों का झड़ना कम हो जाएगा और ग्रोथ बढ़ेगी।

घर पर बने हेयर ग्रोथ ऑयल के फायदे

- नियमित उपयोग से बालों का झड़ना कम होता है।
- बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं।
- यह तेल बालों को सिल्की, शाइनी और स्वस्थ बनाता है।
- डैमेज बालों को रिपेयर करने और पतले बालों को घना करने में सहायक होता है।

इस तरह आप अपने किचन के मसालों से बना यह हेयर ग्रोथ ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं और बालों को स्वस्थ, मजबूत और घना बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology