न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेगनेंसी के दौरान इस तरह करें त्वचा की देखभाल, आती हैं ये 7 समस्याएं

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से प्रेगनेंसी के दौरान सामने आने वाली त्वचा से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 9:17:36

प्रेगनेंसी के दौरान इस तरह करें त्वचा की देखभाल, आती हैं ये 7 समस्याएं

प्रेगनेंसी किसी भी महिला के जीवन का खूबसूरत अहसास होता हैं जिसे सभी जीना चाहती हैं। हांलाकि इन दिनों में महिलाओं को अपनी सेहत और खानपान से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन इसी के साथ ही प्रेगनेंसी के इन दिनों में त्वचा से जुड़ी भी कई समस्याएं सामने आती हैं। खासतौर से त्वचा में ढीलापन, दाग-धब्बे स्ट्रेच मार्क्स जैसी कई परेशानी आती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से प्रेगनेंसी के दौरान सामने आने वाली त्वचा से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

skin care tips during pregnancy,beauty tips,beuaty hacks

कील-मुहांसे

प्रेगनेंसी के दूसरे और तीसरे महीने में महिलाओं के शरीर में हार्मोन बदलाव होते है। इसकी वजह से उनके चेहरे पर कील-मुहांसों की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, प्रेगनेंसी में त्वचा में सीबम का उत्पादन अधिक होता है और पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे भी मुहांसों की समस्या बढ़ती है। इसके लिए त्वचा को मोइश्चराइज करें।

skin care tips during pregnancy,beauty tips,beuaty hacks

प्रेगनेंसी में ड्राय स्किन

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की त्वचा काफी ड्राय या रूखी हो जाती है। दरअसल, इस समय भ्रूण भी मां के शरीर से पानी प्राप्त करता है और अगर मां कब पानी पीती हैं, तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे स्किन ड्राय या रूखी हो जाती है।

skin care tips during pregnancy,beauty tips,beuaty hacks

पेट की त्वचा में खिंचाव

प्रेगनेंसी में महिलाओं के पेट की त्वचा में भी खिंचाव पैदा होता है। जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ता है, वैसे-वैसे पेट की त्वचा में खिंचाव पैदा होता है और इससे खुजली होने लगती है।

skin care tips during pregnancy,beauty tips,beuaty hacks

स्किन एलर्जी

प्रेगनेंसी में स्किन बहुत सेंसिटिव हो जाती है, इससे स्किन एलर्जी की समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए आपको स्क्रब और डियोडरेंट के इस्तेमाल से बचना चाहिए। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी बचें।

skin care tips during pregnancy,beauty tips,beuaty hacks

गर्दन की त्वचा का काला पड़ना

प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव की वजह त्वचा में पिगमेंटशन की समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान आर्मपिट्स और गर्दन की त्वचा का रंग काला पड़ जाता है। त्वचा का रंग काला पड़ना भी प्रेगनेंसी की वजह से हो सकता है।

skin care tips during pregnancy,beauty tips,beuaty hacks

स्ट्रेच मार्क्स

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होना बहुत सामान्य है। दरअसल, जैसे-जैसे बच्चे का विकास होता है, पेट की त्वचा में खिंचाव होता है। इससे इलास्टिक फाइबर टूट जाते हैं और महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आने लगते हैं। जब बच्चे का वजन बढ़ता है, तो स्ट्रेच मार्क्स भी बढ़ सकते हैं।

प्रेगनेंसी में मेलाज्मा

मेलाज्मा प्रेगनेंसी के दौरान त्वचा की सबसे गंभीर समस्या है, इसे प्रेगनेंसी मास्क भी कहा जाता है। इसमें चेहरे पर पिग्मेंटेशन की समस्या हो जाती है। सूरज की किरणें, एस्ट्रोजन का बढना इस समस्या के कारण हैं। ऐसे में आपको इस समस्या से बचने के लिए धूप से बचना चाहिए।

skin care tips during pregnancy,beauty tips,beuaty hacks

प्रेगनेंसी में स्किन की देखभाल करें इस तरह

- प्रेगनेंसी में अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए ढेर सारा पानी पिएं और शुगर लोडेड चीजों से परहेज करें।
- कील-मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए लैक्टिक बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।
- पेट में खिंचाव की वजह से अगर आपको खुजली महसूस हो, तो इसके लिए किसी ऑर्गेनिक ऑयल से पेट की मालिश कर सकती हैं।
- कैमिकल युक्त स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए।
- गर्दन के कालेपन से बचने के लिए धूप में कम से कम निकलें। साथ ही सनस्क्रीन रोजाना लगाएं। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करें।
- रात को मेकअप जरूर रिमूव करें। इससे पूरे दिन का डर्ट स्किन से निकल जाएगा।
- स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से बचने के लिए पेट, जांघों और हिप्स के आस-पास को अच्छी तरह से मॉयश्चराइज करें।
- दिन में अपनी त्वचा को 2 बार गुनगुने पानी से जरूर धोएं।
- प्रेगनेंसी में अपनी सेहत और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। फलों और सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करें।
- जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और अधिक तला-भुना खाने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद