न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनचाहे बालों से हैं परेशान, आसान तरीकों से पा सकती हैं मुक्ति, चेहरे पर आएगा निखार

समय से पहले यौवन की शुरुआत होने या स्ट्रेस हॉर्मोन की वजह से शुरुआत में यह समस्या होती है। पीसीओडी, पीसीओएस जैसी समस्याओं की वजह से भी शरीर में बालों का अधिक विकास हो सकता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 6:26:22

अनचाहे बालों से हैं परेशान, आसान तरीकों से पा सकती हैं मुक्ति, चेहरे पर आएगा निखार

मेरी पड़ोसन मुझे पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान नजर आ रही थी। उन्हें देखकर मैं खुद सोच में पड़ गई थी कि उनके चेहरे पर परेशानी क्यों झलक रही है। आज अचानक से उनकी और मेरी मुलाकात मॉर्निंग वॉक के वक्त हो गई। मैंने तभी उनसे पूछा कि क्या बात है आप पिछले कुछ दिनों से परेशान नजर आ रही हैं। मेरे अचानक से यह पूछने पर उन्होंने कहा कि सही कह रही हैं आप मैं पिछले कुछ दिनों से अपनी बेटी विशु को लेकर परेशान हूँ। उन्होंने बताया कि विशु के चेहरे पर काफी सारे बाल आने लगे हैं। उसके चेहरे से बालों को कैसे हटाऊ यही नहीं समझ पा रही हूँ। चेहरे पर अनचाहे बालों का आना कोई बड़ी समस्या नहीं है। कमोबेश यह हर उस लडक़ी के चेहरे पर नजर आने लगते हैं जो किशोरावस्था में प्रवेश करती है। समय से पहले यौवन की शुरुआत होने या स्ट्रेस हॉर्मोन की वजह से शुरुआत में यह समस्या होती है। पीसीओडी, पीसीओएस जैसी समस्याओं की वजह से भी शरीर में बालों का अधिक विकास हो सकता है।

face,hair from face,tips to remove hair from face,beauty tips

कॉस्मेटिक उत्पाद और ब्यूटी ट्रीटमेंट है अस्थाई इलाज

हर माता-पिता जैसे ही अपनी बच्ची के चेहरे पर उग आए बालों को देखते हैं वे बेटी के चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए ब्यूटी कंसल्टेंट का सहारा लेते हैं या फिर त्वचा विशेषज्ञों की शरण में जाते हैं। इनके द्वारा किए गए उपचार से यह बाल हट जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर से चेहरे पर नजर आने लगते हैं। चेहरे की त्वचा पर मौजूद बालों को हल्का करने या हटाने के लिए लड़कियाँ ब्लीचिंग, वैक्सिंग और थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं। इनसे एलर्जी होने की सम्भावना रहती है। साथ ही इससे घने कडक़ काले बाल आने की प्रबल सम्भावना बनी रहती है।

face,hair from face,tips to remove hair from face,beauty tips

हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे आप अपनी बेटी के चेहरे पर आए अनचाहे बालों को हटाने में कामयाब हो सकती हैं—

1. नींबू और शहद

चेहरे पर जहाँ-जहाँ आपको अनचाहे बाल नजर आ रहे हैं वहाँ पर नींबू और शहद मिलाकर लगाए। इस लेप को प्रभावित हिस्सों पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में तीन दिन अर्थात् एक दिन छोडक़र एक दिन इसे तीन बार लगाएं। इस लेप को लगाने के बाद इसे रगड़े नहीं, क्योंकि इससे त्वचा लाल हो सकती है और त्वचा में अत्यधिक खिंचाव हो सकता है। सभी की त्वचा अलग-अलग होती है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो हो सकता है नींबू और शहद के लेप से आपको एलर्जी हो जाए। इसलिए इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे के थोड़े से हिस्से पर लगाकर देखें। यदि इसे लगाने के बाद आपके चेहरे पर किसी प्रकार की लाल-लाल दाने, खुलजी, जलन, खिंचाव इत्यादि नहीं होता है तो आप इसे पूरे चेहरे पर लगा सकती हैं।

face,hair from face,tips to remove hair from face,beauty tips

2. बेसन, दही और मुल्तानी मिट्टी

चेहरे की प्राकृतिक सुन्दरता को बनाए रखने में आपकी मदद बेसन, दही और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर बनाई गई उबटन कर सकती है। इस उबटन को आप प्रतिदिन स्नान करने से लगभग 15 मिनट पहले लगाएं। इसे रगड़ें नहीं अपितु 15 मिनट बाद सूखने पर इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे से छुड़ाए। इसके बाद बाद आप नित्य की भांति स्नान करें। कुछ दिनों तक लगातार इस उपाय को करने के बाद आप महसूस करेंगे कि आपके चेहरे की रंगत में बदलाव आ गया है। चेहरे पर जो अनचाहे बाल आ रहे थे वे हट गए हैं।

face,hair from face,tips to remove hair from face,beauty tips

3. लेजर हेयर रिडक्शन

आप अपने चेहरे पर आए अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर हेयर रिडक्शन करा सकती हैं। हालांकि लेजर हेयर रिडक्शन करवाने से पहले मरीज की आयु, हॉर्मोनल प्रोफाइल (पीसीओएस से बाहर) और रेजर में शामिल होने वाले हिस्से को ध्यान में रखकर उपचार पर विचार किया जाता है।

चेहरे पर लेजर बालों को हटाने के लिए बालों के विकास को रोकने के लिए बालों के रोम पर लेजर लाइट तकनीक का उपयोग किया जाता है। यह एक न्यूनतम इनवेसिव कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जो सौंदर्यशास्त्री द्वारा की जाती है।

लेजर हेयर रिडक्शन करवाने से पहले बालों का प्रकार जानना भी जरूरी है क्योंकि लेजर नरम बालों के बजाय मोटे पिगमेंटेड बालों पर अच्छी तरह से काम करता है। इन जरूरी बातों को ध्यान में रखकर और जांच कर लेजर का उपयोग होता है।

लेजर हेयर रिडक्शन से बाल हमेशा के लिए नहीं हटते। चेहरे के बालों को हटाने के लिए एक वर्ष में तीन बार इस प्रक्रिया को करवाना पड़ता है। यह प्रक्रिया काफी महंगी पड़ती है। किशोरावस्था के बाद आप जब युवावस्था में कदम रखती हैं तब अपने चेहरे के निखार के लिए इसे करवाना आवश्यक समझा जाता है।

लेजर बालों को हटाने को आमतौर पर एक सुरक्षित प्रक्रिया माना जाता है। हालांकि इसके साइड इफेक्ट्स में लालिमा या सूजन और दुर्लभ मामलों में जलन, छाले या संक्रमण शामिल हो सकते हैं। लेजर बालों को हटाने के लिए किसी डाउनटाइम की आवश्यकता नहीं होती है और यह प्रक्रिया अपने आप में त्वरित होती है और चेहरे के लिए 30 मिनट से भी कम समय लेती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स