न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, परफेक्ट लुक की चाहत रह जाएगी अधूरी

हर महिला अपने लुक को बेहतर दिखाने के लिए मेकअप की मदद लेती हैं और इसके लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं। महिलाएं घर पर ही मेकअप कर अपने लुक को परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 11:19:18

ना करें मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, परफेक्ट लुक की चाहत रह जाएगी अधूरी

हर महिला अपने लुक को बेहतर दिखाने के लिए मेकअप की मदद लेती हैं और इसके लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं। महिलाएं घर पर ही मेकअप कर अपने लुक को परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं। कई बार महिलाओं को शिकायत रहती हैं कि मेकअप के बावजूद भी वह लुक नहीं मिल पाता हैं जिसकी उन्हें चाहत होती हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि आपको मेकअप करने का सही तरीका पता होना चाहिए। कई बार आपके द्वारा की गई मेकअप से जुड़ी गलतियां इसकी वजह बनती हैं। आज हम आपको मेकअप की इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से परफेक्ट लुक की चाहत अधूरी रह जाती हैं।

makeup mistakes,most common makeup mistakes,fix makeup mistakes,make up for a mistake,make up for mistake meaning,common beauty mistakes,beauty,beauty tips,simple makeup tips in hindi

मेकअप का ओवरडोज़

जैसे कि कहा जाता है कि किसी भी चीज़ की अति अच्छी नहीं होती, ठीक उसी तरह मेकअप की भी अति अच्छी नहीं होती। आपके पास मेकअप की बहुत वैरायटी हो सकती है लेकिन उन सभी को एकसाथ एक ही बार में इस्तेमाल कर लेना समझदारी नहीं है। हमेशा अपने चेहरे के किसी एक ही फीचर को हाइलाईट करना चाहिए। अगर आप आंखों पर बोल्ड मेकअप कर रही हैं तो लिप्स को न्यूड या सटल रखें और अगर आप बोल्ड लिप्स कैरी कर रही हैं तो बाकी मेकअप बिल्कुल सिंपल रखें।

makeup mistakes,most common makeup mistakes,fix makeup mistakes,make up for a mistake,make up for mistake meaning,common beauty mistakes,beauty,beauty tips,simple makeup tips in hindi

लेयर से बचें

अक्सर महिलाएं ये शिकायत करती हैं कि उनका मेकअप बहुत जल्द ऑक्सीडाइज हो जाता है। जिसकी वजह से उनका मेकअप कुछ ही देर में डार्क दिखने लगता है। इसी कारण महिलाएं एक के ऊपर एक मेकअप की परत लगाती हैं। लेकिन ये परतें आपके बेस मेकअप को फटा हुआ दिखा सकती हैं और आपका पूरा लुक खराब कर सकती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आप लेयर्स से बचें।

makeup mistakes,most common makeup mistakes,fix makeup mistakes,make up for a mistake,make up for mistake meaning,common beauty mistakes,beauty,beauty tips,simple makeup tips in hindi

गलत शेड के फाउंडेशन का इस्तेमाल करना

ये एक बहुत ही आम लेकिन बड़ी गलती है जिसे हममें से ज़्यादातर लोग अक्सर करते हैं। एक अच्छे मेकअप लुक के लिए एक फ्लॉलेस और परफेक्ट मेकअप बेस का होना बहुत ज़रूरी है, लेकिन गलत शेड के फाउंडेशन के साथ ये मुमकिन नहीं है। ऐसा न हो, इसके लिए हमेशा फाउंडेशन को हमेशा नैचुरल लाइट में अपनी जॉलाइन पर ट्राय करें। अगर आपको अपनी स्किनटोन के अनुसार फाउंडेशन नहीं मिल रहा तो आप दो शेड्स को मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

makeup mistakes,most common makeup mistakes,fix makeup mistakes,make up for a mistake,make up for mistake meaning,common beauty mistakes,beauty,beauty tips,simple makeup tips in hindi

फ्लैट ब्रश का इस्तेमाल न करें

ज्यादातर महिलाएं फाउंडेशन और कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए फ्लैट ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। कोशिश करें कि आप फ्लैट ब्रश की जगह बफिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका काफी समय भी बचेगा साथ ही, फाउंडेशन बेहद स्मूथ तरीके से ब्लेंड भी हो जाएगा। बफिंग ब्रश की जगह आप ब्यूटी ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

makeup mistakes,most common makeup mistakes,fix makeup mistakes,make up for a mistake,make up for mistake meaning,common beauty mistakes,beauty,beauty tips,simple makeup tips in hindi

क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स से दूर रहें

गर्मियों के मौसम में कोशिश करें कि आप क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट की जगह जेल बेस्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही मेकअप के कारण स्किन चिपचिपी भी नहीं लगेगी।

makeup mistakes,most common makeup mistakes,fix makeup mistakes,make up for a mistake,make up for mistake meaning,common beauty mistakes,beauty,beauty tips,simple makeup tips in hindi

ब्रश का चुनाव

फाउंडेशन ब्लेंड करने के लिए या कंसीलर के लिए अक्सर महिलाएं फ्लैट ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। इससे चेहरे पर स्मूद फिनिशिंग नहीं आती। कई बार तो चेहरे पर लाइन सी दिखने लगती है। अगर आप समय बचाकर स्मूद फिनिश चाहती हैं तो हमेशा बफिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। या फिर आप ब्यूटी ब्लेंडर को भी प्रयोग में ला सकती हैं। ये भी काफी अच्छे रिजल्ट देते हैं।

makeup mistakes,most common makeup mistakes,fix makeup mistakes,make up for a mistake,make up for mistake meaning,common beauty mistakes,beauty,beauty tips,simple makeup tips in hindi

पाउडर प्रोडक्ट इस्तेमाल करें

बारिश व गर्मी के मौसम में अक्सर स्किन चिपचिपी हो जाती है। जिसके कारण क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स स्किन को चिपचिपा बना देते हैं। ऐसे में अगर आप पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट्स जैसे पाउडर ब्लश और पाउडर कंटोर का इस्तेमाल करें तो मेकअप लंबे समय तक मैट रहेगा।

makeup mistakes,most common makeup mistakes,fix makeup mistakes,make up for a mistake,make up for mistake meaning,common beauty mistakes,beauty,beauty tips,simple makeup tips in hindi

मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल न करना

ज्यादातर महिलाएं मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल नहीं करती हैं या इस्तेमाल करना भूल जाती हैं। जबकि गर्मियों के मौसम में काफी महिलाएं शिकायत करती हैं कि उनका मेकअप बहुत जल्द ही मेल्ट हो जाता है और मेकअप लंबे समय तक नहीं टिकता। अगर आप मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल करेंगी तो न केवल आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा बल्कि आपका मेकअप लुक भी बेहद फ्रेश लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?