न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजमेरी बनाम अरंडी का तेल – जानिए, बालों की ग्रोथ के लिए कौन-सा है बेस्ट?

रोजमेरी या अरंडी का तेल – जानिए बालों की ग्रोथ, मजबूती और चमक के लिए कौन सा तेल है सबसे असरदार। दोनों तेलों के गुण, फायदे और सही लगाने का तरीका जानें और अपने बालों को बनाएं मजबूत और घने।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 12:38:01

रोजमेरी बनाम अरंडी का तेल – जानिए, बालों की ग्रोथ के लिए कौन-सा है बेस्ट?

हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत हों। लेकिन बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए उन्हें सही पोषण देना बेहद जरूरी है। हेयर ऑयल न सिर्फ बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, बल्कि स्कैल्प को हाइड्रेशन भी देता है जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। आजकल मार्केट में कई तरह के तेल उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं रोजमेरी ऑयल और अरंडी (कैस्टर) ऑयल। दोनों ही तेल बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन कौन-सा तेल आपकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा असरदार है, आइए जानते हैं।

रोजमेरी ऑयल के फायदे

- रोजमेरी के पौधे से निकाला गया यह तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो स्कैल्प को पोषण देते हैं।

-यह हेयर फॉल कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है।

- बालों की शाइन और टेक्सचर सुधारने में भी कारगर है।

- रोजमेरी ऑयल उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके बाल रूखे और बेजान हैं।

- रोजमेरी ऑयल को नियमित रूप से लगाने से बालों में चमक आती है और डैमेज बालों की रिपेयरिंग होती है।

अरंडी (कैस्टर) ऑयल के लाभ

- अरंडी का तेल सदियों से बालों के झड़ने और टूटने को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

- यह स्कैल्प को डीप न्यूट्रिशन देता है और ड्राईनेस कम करता है।

- इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और स्प्लिट एंड्स की समस्या भी घटती है।

- कैस्टर ऑयल नए बाल उगाने और हेयर वॉल्यूम बढ़ाने में मदद करता है।

- अगर आपके बाल ऑयली हैं या ग्रोथ रुक गई है, तो कैस्टर ऑयल एक बेहतरीन विकल्प है।

कौन-सा तेल है बेहतर?

अगर आपके बाल रूखे, बेजान और दोमुंहे हैं, तो रोजमेरी ऑयल आपके लिए आदर्श रहेगा। यह स्कैल्प को सुकून देता है और बालों को नेचुरल ग्लो प्रदान करता है। वहीं, यदि आपके बाल पतले, ऑयली और झड़ने वाले हैं, तो अरंडी का तेल आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर ग्रोथ में तेजी लाएगा।

लगाने का सही तरीका

- आप चाहें तो दोनों तेलों को मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि दोनों के फायदे एक साथ मिलें।

- बराबर मात्रा में रोजमेरी और कैस्टर ऑयल मिलाएं।

- हल्का गुनगुना करें और स्कैल्प पर धीरे-धीरे मालिश करें।

- करीब आधे घंटे बाद हल्के शैम्पू से धो लें।

ध्यान रखें — रोजमेरी ऑयल को हमेशा किसी कैरियर ऑयल (जैसे नारियल या जोजोबा ऑयल) के साथ मिलाकर ही लगाएं। ऐसा करने से स्कैल्प पर कोई जलन नहीं होगी और असर भी दोगुना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत