न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चहरे की खूबसूरती को छीनते हैं पिम्पल्स के काले दाग-धब्बे, हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पिम्पल्स के काले दाग-धब्बे आसानी से दूर करते हुए त्वचा का खोया हुआ निखार पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 6:47:29

चहरे की खूबसूरती को छीनते हैं पिम्पल्स के काले दाग-धब्बे, हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

सभी चहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का प्रयास करते हैं लेकिन कई बार पिम्पल्स की वजह से परेशान होना पड़ता हैं। स्किन का ऑयली होना, धूल मिट्टी का चेहरे पर जमाव होना आदि कारणों से चहरे पर पिम्पल उठ जाते हैं और ये जाते-जाते त्वचा पर काले दाग-धब्बे भी छोड़ जाते हैं जो खूबसूरती में खलल डालने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से पिम्पल्स के काले दाग-धब्बे आसानी से दूर करते हुए त्वचा का खोया हुआ निखार पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

शहद

चेहरे पर होने वाले काले दाग की समस्या से बचाव के लिए शहद का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है।इसके इस्तेमाल के लिए आप शहद को चेहरे पर होने वाले काले दाग पर लगाएं। और पंद्रह से बीस मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें, ऐसा रोजाना करें आपको इसका असर दिखाई देगा।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

कच्चा दूध

कच्चा दूध चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों के इलाज के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसके इस्तेमाल के लिए आप दो चम्मच कच्चे दूध को कटोरी में डालें और रुई की मदद से इसे पांच से छह बार चेहरे पर लगाएं। जैसे की एक बार लगाएं, सूख जाये तो दोबारा लगाएं। उसके बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें और ऐसा रात को कर रही है तो सुबह उठकर चेहरे को धो लें।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जैल

स्किन से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा जैल एक असरदार उपाय है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जैल लें और उँगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं। और फिर दो से चार मिनट चेहरे पर मसाज करते हुए उसे चेहरे पर बीस से पच्चीस मिनट के लिए छोड़ दें या फिर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर इसे धो दें।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

निम्बू

चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए निम्बू का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच निम्बू के रस में आधा चम्मच पानी मिलाकर डाल दें। अब इसे मिक्स करके रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं सूखने के बाद इसे दोबारा लगाएं ऐसा दो से तीन बार करें। उसके बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो दें।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

आलू का रस

आलू का रस इस्तेमाल करने से भी चेहरे पर पिपंल के कारण होने वाले काले दाग की समस्या से बचे रहने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और फिर उसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। या फिर आप आलू की स्लाइस काटकर उससे चेहरे पर मसाज करें।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें उसके बाद एक कटोरी में दो चम्मच पाउडर लें। फिर इसमें जरुरत के अनुसार गुलाबजल मिलाएं और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं सूखने के बाद इसे धो दें। ऐसा करने से भी आपको इस परेशानी से निजात मिलता है।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

खीरे का रस

खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। उसके बाद इस रस को रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और दस से पंद्रह मिनट के लिए इसे चेहरे पर छोड़ दें। उसके बाद साफ़ पानी से चेहरे को धो लें।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

चन्दन पाउडर

एक कटोरी में दो चम्मच चन्दन पाउडर लें और उसके बाद उसमे दो से तीन चम्मच कच्चा दूध मिलाकर एक लेप तैयार करें। उसके बाद इस लेप को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें और ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें आपको जरूर फायदा मिलेगा।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

हल्दी और मलाई

एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच बेसन और मलाई डालकर एक लेप बनाएं अब इस लेप को अपने चेहरे पर लगाएं और उसके बाद चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें हर दूसरे दिन ऐसा करें आपको इसका असर बहुत जल्दी अपने चेहरे पर दिखाई देगा।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

पपीता

पपीते के कुछ स्लाइसेस को अच्छे से पीस लें और उसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लगाने के बीस मिनट बाद इसे साफ़ कर दें ऐसा करने से भी आपको पिम्पल के कारण होने वाले काले दाग की समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।

remedies to get rid of dark spots,beauty tips,beauty hacks

लहसुन और प्याज

आज तक आपने लहसुन और प्याज़ का इस्तेमाल केवल खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया है लेकिन इसका इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने में भी मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक छोटे प्याज़ का चौथा हिस्सा और दो लहसुन की कलियाँ मिलाकर उन्हें अच्छे से पीस लें। और अब इस पेस्ट को चेहरे के काले दाग धब्बों पर लगाएं। लगाने के पंद्रह से बीस मिनट बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद