न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को ये चमत्कारी फायदे पहुंचाता हैं प्याज का तेल, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह प्याज का तेल बालों के लिए गुणकारी हैं और इसे बनाकर लगाने का तरीका क्या हैं। आइए जानें इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 3:02:46

बालों को ये चमत्कारी फायदे पहुंचाता हैं प्याज का तेल, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग अक्सर अपने खानपान पर सही से ध्यान नहीं दे पाते, जिसका असर बालों पर भी पड़ता है। देखा जा रहा हैं कि लोगों को बालों का झड़ना, बालों का पतला होना या डैंड्रफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि, बाल टूटने का कारण धूल-मिट्टी, टेंशन, ड्रिप्रेशन और बदलता मौसम भी हो सकता है। ऐसे में कई कुदरती चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं प्याज का तेल। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह प्याज का तेल बालों के लिए गुणकारी हैं और इसे बनाकर लगाने का तरीका क्या हैं। आइए जानें इनके बारे में...

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

बालों को दें पोषण

बालों के विकास बढ़ावा देने वाले तेल तैयार करने में प्याज के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। वजह यह है कि प्याज के जूस में सल्फर पाया जाता है, जो बालों के विकास के लिए जरूरी कोलेजन को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। इस आधार पर कहना गलत नहीं होगा कि प्याज का तेल बालों को पोषण प्रदान करने का काम कर सकता है।

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

बालों को सफेद होने से रोके

प्याज का तेल यानी ऑनियन ऑयल को लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। इस तेल में मौजूद सल्फर दोमुंहे बाल, बालों का झड़ना आदि समस्याओं से राहत दिलाता है। इसे लगाने से आपके बाल घने बनते हैं। ऑनियन ऑयल बालों का नेचुरल पीएच बनाए रखता है जो आपके बालों के समय से पहले सफेद होने से रोकता है।

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

दोमुंहे बालों से छुटकारा

ऑनियन ऑयल में मौजूद सल्फर दोमुंहे बाल, बालों का झड़ना आदि जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसे लगाने से आपके बाल घने बनते हैं। ऑनियन ऑयल बालों का नेचुरल पीएच बनाए रखता है जो आपके बालों के समय से पहले सफेद होने से रोकता है।

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

रूखे बालों को दे नमी

प्याज का तेल रूखे बालों को नमी देता है। ये बालों को स्ट्रांग और मुलायम बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों की चमक बढ़ सकती है। स्कैल्प के ऑयली होने पर इसका कम इस्तेमाल करें।

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

संक्रमण से बचाव

अक्सर बैक्टीरियल इंफेक्शन बालों के झड़ने की वजह बनता है। ऐसे में बालों में ऑनियन ऑयल लगाने से संक्रमण से बचाव संभव है। इसके लिए आप रोजाना नियमित रूप से प्याज के तेल से अपने बालों की हल्के हाथों से मसाज करें।

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

हेयर फॉल रोकने में करें मदद

प्याज के तेल में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हेयर फॉल रोकने वाले एंजाइम को सक्रिय करते हैं। इसे लगाने से आपके बालों को भरपूर पोषण मिलता है। इसके साथ ही इसमें पाया जानें वाला सल्फर आपके स्कैल्प को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

डैंड्रफ को हटाए

डैंड्रफ की समस्या में भी प्याज का तेल लाभकारी प्रभाव प्रदर्शित करता है। शोध में माना गया कि प्याज के रस में जिंक मौजूद होता है, जो स्कैल्प पर प्राकृतिक तेल के उत्पादन में मदद करता है। साथ ही साथ ही डैंड्रफ की समस्या से राहत दिला सकता है। चूंकि, प्याज के रस या अर्क के इस्तेमाल से ही प्याज का तेल तैयार किया जाता है। इसलिए इसे डैंड्रफ को हटाकर बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक माना जा सकता है।

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

प्याज का तेल कैसे बनाएं

प्याज का तेल बनाने के लिए पहले लगभग 50 ग्राम प्याज को मिक्सर में डालकर पिस लें। इसके बाद एक पैन में नारियल तेल डालें। इसमें प्याज का पेस्ट डाल दें। अब इसमें उबाल आने दें। पहले उबाल के बाद आंच को कम कर दें और इसे तब तक उबलने दें जब तक कि मिश्रण से तेल अलग न हो जाए। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। रस ठंडा होने पर इसे छानकर अलग कर लें। तेल को एक टाइट कंटेनर में रखें। ऑनियन ऑयल को आप एक एयर टाइट कंटेनर में 6 महीने तक रख सकते हैं। ध्यान रखें इस तेल में प्याज की गंध आती है इसलिए इसे हमेशा से लगाएं और सुबह बालों को शैंपू कर लें।

onion oil benefits for hair,onion oil,beauty tips,beauty hacks

बालों में प्याज का तेल लगाने का तरीका

सफेद बाल, गिरते बाल और बालों के रूखेपन की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज के तेल को हर बार सिर धोने से पहले बालों में लगाना चाहिए। दरअसल, बालों की ग्रोथ के लिए ब्लड सर्कुलेशन का अच्छा रहना जरूरी होता है। इसके लिए स्कैल्प में हल्के हाथों से प्याज के तेल से मसाज करनी चाहिए। इससे बालों को पोषण मिलता है, जो बालों को गिरने से रोकता है और बालों का रूखापन दूर कर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता