न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

धूल-मिट्टी, स्ट्रेस और खराब खानपान जैसी कई वजहों से त्वचा न सिर्फ अपनी चमक खो देती है बल्कि पिंपल्स, मुहांसे, फाइन लाइंस और झुर्रियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 4:40:41

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

आज के प्रदूषण भरे माहौल में स्किन केयर करना बेहद जरूरी हो गया है। धूल-मिट्टी, स्ट्रेस और खराब खानपान जैसी कई वजहों से त्वचा न सिर्फ अपनी चमक खो देती है बल्कि पिंपल्स, मुहांसे, फाइन लाइंस और झुर्रियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। ऐसे में, अक्सर लोग अपनी उम्र से बड़े दिखने लगते हैं बल्कि इसके चलते कॉन्फिडेंस भी काफी नीचे चला जाता है। स्किन केयर जितना सुबह जरूरी होता है उसकी उतनी ही जरूरत रात के समय भी होती है। रात में चेहरा धोकर स्किन केयर ना की जाए तो सुबह की अशुद्धियां चेहरे पर डेड स्किन सेल्स की तरह जम जाती हैं। यही डेड स्किन सेल्स चेहरे को बेजान बना देती हैं और खूबसूरती खोई-खोई लगने लगती है। ऐसे में नाईट स्किन केयर रूटीन अपनाकर पा सकती हैं चेहरे पर हर सुबह चांद जैसी चमक।

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें

इस बात में कोई शक नहीं कि मेकअप हमारी खूबसूरती को बढ़ाता है, लेकिन अगर इसे रात भर चेहरे पर लगाकर सोया जाए तो यह आपकी स्किन के लिए एक बड़ा खतरा भी बन सकता है। जी हां, मेकअप स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देता है जिसके चलते मुहांसे और पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें और इसके लिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की बजाय गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

क्लींजर का इस्तेमाल

मेकअप हटाने के बाद जरूरी है कि आप किसी लाइट बेस वाले और अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही फेस क्लींजर से चेहरे को साफ करें। क्लींजर हमारे चेहरे से बची हुई गंदगी को साफ करने में मदद करता है और जरूरी नमी को बनाए रखने में भी मदद करता है। आप चाहें चो मुंह धोने के लिए नेचुरल या फ्रूट क्लींजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

पीएच लेवल को करें बैलेंस

क्लींजर से धोने के बाद एक साफ कॉटन का कपड़ा लें और इससे धीरे-धीरे अपने चेहरे को थपथपाकर सुखाएं। ध्यान रहे कि त्वचा को रगड़ना नहीं है। इसके बाद, अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा के पीएच स्तर लेवल को बैलेंस करने में मदद करेगा और पोर्स को भी टाइट करेगा। इसके लिए स्प्रे वाली बोतल का इस्तेमाल करें या फिर कॉटन बॉल की मदद से टोनर को अप्लाई करें।

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

नारियल का तेल

अगर आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई है तो रात के समय नारियल का तेल लगाकर सोना आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। नारियल का तेल लगाकर सोने से त्वचा को नमी मिलती है और चेहरे को एंटीबैक्टीरियल गुण भी मिलते हैं जिससे स्किन निखरी हुई नजर आती है।

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

लेक्टिक एसिड

लेक्टिक एसिड एक खास तत्व है, जो स्किन पर लगाने के कुछ ही घंटो के अंदर अपना असर दिखाता है। ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में इसका उपयोग बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है। यह एल्फा हाइड्रोक्सी एसिड है, जो स्किन का रंग निखारने का काम करता है। इसे लगाने से आपकी त्वचा के ओपन पोर्स टाइट हो जाते हैं और नियमित उपयोग से स्किन जवां और निखरी बनती है। आप चाहें तो इस लेक्टिक एसिड सीरम का उपयोग कर सकती हैं।

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

केरामाइड्स

केरामाइड्स आपकी स्किन में नमी को ब्लॉक करने का काम करते हैं। यह तत्व खासतौर पर उन लोगों के लिए अधिक उपयोग होता है, जिन्हें गर्मी के मौसम में भी त्वचा के रूखेपन का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी स्किन बहुत अधिक संवेदनशील है, आपको अक्सर पिंपल, ऐक्ने स्किन डैमेज, डलनेस का सामना करना पड़ता है तो केरामाइड्स आपकी स्किन के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। अगर केरामाइड्स युक्त ऐसा स्किन केयर प्रॉडक्ट खरीदती हैं, जिसमें फैटी एसिड्स और ग्लिसरीन भी हों। ऐसा स्किन केयर प्रॉडक्ट सभी तरह की त्वचा के लिए प्रभावी होता है। आप चाहें तो इस केरामाइड मॉइश्चराइजर का उपयोग कर सकती हैं।

चेहरे पर हर सुबह पाए चांद जैसी चमक, अपनाएं ये नाईट स्किन केयर रूटीन

एलोवेरा जैल

रात के समय चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाकर सोना भी अच्छा रहता है। एलोवेरा जैल लगाने पर स्किन हाइड्रेट होती है और स्किन से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें दूर करने में भी एलोवेरा जैल का असर दिखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक जाम! सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा सफर, दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशनों से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी