न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

कोई भी प्रयोजन हो महिलाएं घर के बाहर निकलने से पहले मेकअप करना जरूर पसंद करती हैं जो उनके लुक को बेहतर बनाने का काम करते हैं। कोई भी पार्टी हो या फंक्शन महिलाएं उस अनुरूप अपना मेकअप करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 6:25:35

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

कोई भी प्रयोजन हो महिलाएं घर के बाहर निकलने से पहले मेकअप करना जरूर पसंद करती हैं जो उनके लुक को बेहतर बनाने का काम करते हैं। कोई भी पार्टी हो या फंक्शन महिलाएं उस अनुरूप अपना मेकअप करती हैं। महिलाएं खुद को हॉट और गॉर्जियस दिखने के लिए मेकअप के दौरान बहुत मेहनत करती हैं। लेकिन आपको यह ध्यान देने की जरूरत हैं कि मेकअप भी दिन और रात के अनुसार होना चाहिए। कई बार देखा जाता हैं कि नाईट पार्टी के दौरान महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसके कारण उन्हें अपना मनचाहा लुक नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मेकअप टिप्स लेकर आए हैं जो नाईट पार्टी में आपको चांद जैसी खूबसूरती देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में...

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

रात के समय डार्क होना चाहिए मेकअप

यदि आप रात के किसी फंक्शन या पार्टी अटेंड करने जा रही है तो उस दौरान आप अपना मेकअप थोड़ा डार्क रखें। क्योकि दिन में प्राकृतिक रौशनी होती है, जिससे आपके चेहरे का मेकअप फेडअप नहीं होता है। मगर रात की तेज आर्टिफिशियल रौशनी में लाइट मेकअप फीका लगने लगता है। मेकअप ऐसा करें जिसमें आप के चेहरे के फीचर्स शार्प नजर आएं।

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

रेड कलर देगा अलग लुक

नाइट पार्टी के लिए ज्वैलरी, ड्रेस और मेकअप में रेड टच जरूर दें। गोल्डन लुक पाने के लिए रेड आटिर्फिशल ज्वैलरी भी ट्राई कर सकती हैं। चीक्स को रेड ब्लशर से हाइलाइट करें। लिप्स पर रेड ग्लॉस जरूर लगाएं।

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

चेहरे पर चमक लाने के लिए

आपके चेहरे में ताजगी के साथ पूरे समय चमक बना रहे सके लिये आप मेकअप करते समय पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। उसके बाद प्राइमर लगाएं। यदि चेहरे पर दाग-धब्बे है तो छिपाने के लिए अपनी स्किन टोन से मेल करता हुआ कंसीलर लगाएं। अब अपनी स्किन से एक टोन गहरे रंग का बेस लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। रात के मेकअप में स्किन से गहरा टोन इस्तेमाल किया जाता है।

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

नेल्स पर करें ये काम

नाइट पार्टी के लिए नेल्स पर बिल्कुल अलग तरह से काम किया जा सकता है। ऐसे में नेल्स आर्ट की मदद ली जा सकती है। इससे आपके नेल्स को अलग लुक मिलेगा और वह बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

रात में आंखों के लिए खास मेकअप

यदि आपकी आखें बड़ी है तो इसकी खूबसूरती में और अधिक चार चांद लगाने के लिये शिमरिंग आईशैडो का उपयोग करें। आंखों पर मेक-अप में करते समय यह ज़रूर जांच लें कि आपने न्यूट्रल शेड का लिप कलर इस्तेमाल किया हुआ है। यदि आपको मेकअप किसी पार्टी के लिए करना है तो स्मोकी आई लुक बहुत पसंद अच्छा दिखता है। इसके लिए आंखों को हाईलाइट करने के लिए हाईलाइटर लगाएं। लॉन्ग लास्टिंग गाढ़ा काजल लगाएं। पलकों पर ब्राउन पैलेट का कोल शैडो लगाएं। वॉटर प्रूफ मस्कारा के दो कोट लगाएं और अंत में भौहों के नीचे उभरे स्थान पर पर्ल शैडो से फिनिश टच दें। ब्राउन कलर का काजल लगाएं। आइलाइनर से पतली और बारीक रेखा खीचें। मस्कारा का दो कोट लगाएं। चाहें तो कलर्ड मस्कारा लगा सकती हैं।

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

होंठों के लिए लिप लाइनर

होंठों पर आकर्षक लुक पाने के लिये आप सबसे पहले लिपलाइनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो किसी लिपशेड का भी उपयोग कर सकती हैं। सैसी रेड या डीप प्लम लिपशेड आपके होंठों को आकर्षक बनाने में मदद करता है। इस पर हल्का सा ग्लॉस टच दें और आपके होंठ रात में आपको आकर्षक दिखाने के लिये तैयार हैं। रेड कलर तो हमेशा से एवरग्रीन रहा है। ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं रेड कलर की लिपस्टिक को बेहद पसंद करती हैं। साथ ही आप आई मेकअप को न्यूट्रल रखें। ऐसा करने से आपका पूरा मेकअप लुक उभर कर दिखेगा। अगर आप भी रेड कलर को पसंद करती हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं। इस लुक को ब्लैक कलर की ऑउटफिट के साथ वियर करें।

नाईट पार्टी में जा रहे हैं तो जान लें ये मेकअप टिप्स, मिलेगी चांद जैसी खूबसूरती

गालों का मेकअप

आपके गालों पर ब्लश का प्रयोग आपके चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करता है। आपके रंग को एकसार करने के लिये फाउंडेशन का उपयोग ज़रूरी है। अपनी गर्दन पर फाउंडेशन लगाना मत भूलें वरना चेहरे और गर्दन के बीच त्वचा टोन का फर्क दिखने में आ सकता है। अपनी त्वचा की रंगत से मेल खाता फाउंडेशन चुनें। चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। चेहरे के उभार वाले हिस्से पर, जिसे आप खासतौर से उभारना चाहती हों, वहां थोड़े गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएं। कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं, ऊपर से नीचे की ओर। चीक बोंस पर ब्लशर लगाएं। थोड़ा ब्लशर माथे और ठोढ़ी पर लगाएं जिससे अट्रैक्शन बढ़ेगा। आइब्रोज के थोड़ा नीचे हाइलाइटर लगाएं। हल्के शेड वाला आइशैडो पलकों पर लगाएं। जहां पलकें मुड़ती हैं वहां हल्का गहरा आइशैडो लगाएं। अच्छी तरह फैलाएं। नीचे की आइलैशेज के पास हल्का गहरा शैडो लगाएं। पतले ब्रश की सहायता से अच्छी तरह फैलाएं। बाहरी कोने से थोड़ा बाहर तक फैलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा