न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नकली नाखून लगाने की जगह प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाए इन्हें, आजमाए ये 5 उपाय

। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं जो कुदरती तरीके से आपको लंबे नाखून देंगे और इन्हें मजबूत भी बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 8:33:58

नकली नाखून लगाने की जगह प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाए इन्हें, आजमाए ये 5 उपाय

आजकल देखा जाता हैं कि आकर्षक लुक पाने के लिए कई तरह के नेलआर्ट अपनाए जाते हैं। लेकिन ये तभी आकर्षक दिखते हैं जब आपके नाखून लंबे हो। लेकिन कई लड़कियों के नाखून बेहद छोटे आते हैं या फिर आते हैं तो जल्दी टूट जाते हैं और फिर वे नकली नाखून लगाकर अपने लुक को बेहतर करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं जो कुदरती तरीके से आपको लंबे नाखून देंगे और इन्हें मजबूत भी बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

natural ways to grow nails,beauty tips,beauty hacks

जैतून तेल

अब बात करते हैं जैतून तेल की। यह तेल एक कारगर उपाय माना जाता है। जैतून के तेल को नेल न्यूट्रिएंट भी कहा जाता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड और विटामिन ई यलो नेल सिंड्रोम और फंगल इंफेक्शन से बचाता है। यलो नेल सिंड्रोम में नाखून पीले हो जाते हैं और फंगल इंफेक्शन में नाखून टूटने लगते हैं और उनके आकार खराब हो जाते हैं। इसलिए बेहतर परिणाम के लिए लंबे समय तक जैतून के तेल का इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करने का तरीका
- एक कटोरी जैतून का तेल लें। अब इसे गैस पर या माइक्रोवेव में हल्का गर्म करें।
- अब रात में सोने से पहले अपने नाखूनों और क्यूटिकल की इस गर्म तेल से मालिश कर लें।
- फिर हाथों में दस्ताने पहनकर सो जाएं। रात भर हाथों में लगा तेल आपके नाखूनों को हील करने में मदद करेंगे।
- इसके अलावा, गर्म जैतून के तेल में 15 से 20 मिनट तक अपनी उंगलियों को डुबोकर रख सकते हैं।
- इसे दिन में दो बार करें।

natural ways to grow nails,beauty tips,beauty hacks

वैसलीन

वैसलीन नाखूनों को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार पेट्रोलियम जेली का उपयोग से बार-बार टूटने की समस्या भी ठीक हो जाएगी और नाखून टेढ़े-मेढ़े भी नहीं होंगे।

इस्तेमाल करने का तरीका

- रात को सोने से पहले हाथों को अच्छी तरह से गुनगुने पानी से धो लें।
- इसके बाद नाखून और उसके आसपास के हिस्से की वैसलिन से अच्छे से मालिश कर लें।
- अब हाथों पर दस्ताने पहनकर सो जाएं। सुबह हाथों को साफ पानी से धो लें।
- ऐसा रोज करें। इससे होंठों की तरह आपके नाखून भी ब्राइट और हेल्दी बन जाएंगे।

natural ways to grow nails,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

नाखूनों को स्वस्थ बनाने के लिए नारियल का तेल बेस्ट उपाय माना जाता है। दरअसल नारियल का तेल किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में कारगर होता है। तो अगर किसी भी वजह से नाखून बढ़ना रुक गए हैं और उनकी चमक गायब हो गई है तो आज से ही नारियल का तेल इस्तेमाल करने लगें। आपको तीन दिन में परिणाम नजर आने लगेंगे।

इस्तेमाल करने का तरीका

- एक कटोरी में नारियल तेल लें और उसे गर्म करें।
- अब इस गर्म नारियल तेल को अपनी उंगलियों और नाखूनों में लगाकर सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
- ऐसा रात में सोने से पहले करें और फिर उसे रात भर वैसे ही छोड़ दें।
- फिर सुबह हाथों को हल्के गर्म पानी से धो लें।
- इससे हाथों के साथ नाखून भी सुंदर बनेंगे।

natural ways to grow nails,beauty tips,beauty hacks

संतरे का रस

विटामिन सी से भरपूर संतरे का रस नाखूनों के लिए एक हेल्दी टॉनिक माना जाता है। इसलिए बिना देर किए आज से ही नाखूनों को हेल्दी बनाने के लिए यह उपाय अपनाएं।

इस्तेमाल करने का तरीका
- एक कटोरी संतरे का रस लें।
- फिर अपने नाखूनों को इस रस में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। फिर 10 मिनट बाद साफ करें।
- अब साफ पानी से हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। फिर हाथों में नारियल तेल या मॉश्चराइजर लगाएं।
- ऐसा दिन में एक बार आप कभी भी कर सकती हैं।

natural ways to grow nails,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस

नींबू के रस में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जो नाखूनों की लंबाई के लिए जरूरी विटामिन माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जो नाखूनों को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। साथ ही विटामिन सी नाखूनों को हापलोन्चिया (Hapalonychia) जैसी बीमारी से भी बचाता है। नाखून के लिए इसका इस्तेमाल आप ऑलिव ऑयल के साथ ऐसे करें-

इस्तेमाल करने का तरीका

- सबसे पहले एक कांच की कटोरी लें। अब उसमें एक चम्मच नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिलाएं।
अब माइक्रोवेव को प्रीहीट करें। इस मिश्रण को उसमें गर्म होने के लिए 20 सेकंड के लिए रख दें।
- अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव में से निकालें और उसमें अपनी उंगलियों को 10 मिनट तक डुबोकर रखें।
ऐसा कम से कम लगातार एक सप्ताह रोज करें।
- अगर आपके घर में माइक्रोवेव नहीं हैं तो नींबू के टुकड़े को नाखून पर पांच मिनट तक रगड़ें। फिर नाखूनों को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा प्रति दिन एक बार कर सकते हैं।
- इससे आपको नाखूनों में एक सप्ताह के अंदर फर्क दिखने लगेगा। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे लगातार इस्तेमाल कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद