न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी सता रही हैं सन टैन की समस्या, इन उपायों से करें इसे दूर

टैनिंग की वजह से त्वचा का रंग दब जाता है, कई बार काले धब्बे से भी पड़ जाते हैं। चेहरे पर होने वाले ये काले धब्बे हमारी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सन टैन की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 7:42:45

क्या आपको भी सता रही हैं सन टैन की समस्या, इन उपायों से करें इसे दूर

गर्मियों ने दस्तक देना भी शुरू कर दिया हैं। आने वाले दिनों में चिलचिलाती धूप आपको बहुत परेशान करने वाली हैं जिसकी वजह से होने वाली समस्याओं में से एक हैं सन टैन। हांलाकि सर्दियों के दिनों में भी सन टैन की समस्या पनप सकती हैं। यूवी किरणों के संपर्क में आने के कारण त्वचा टैन हो सकती है और कोलेजन को नुकसान पहुंच सकता है। टैनिंग की वजह से त्वचा का रंग दब जाता है, कई बार काले धब्बे से भी पड़ जाते हैं। चेहरे पर होने वाले ये काले धब्बे हमारी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सन टैन की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

sun tan remedies,sun tanning prevention,causes of sun tan,natural remedies for sun tan removal,skin damage from sun exposure,home remedies for removing sun tan naturally,skin pigmentation due to sun exposure,beauty tips for sun tan removal in hindi

नींबू का रस

नींबू में विटामिन सी के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। सन टैन को दूर करने के लिए नींबू का रस काफी असरदार होता है। नींबू में मिलने वाला एसिड स्किन पर हुए सन टैन को खत्म करता है और स्किन पर निखार लाता है। आप नींबू के रस को कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर रखकर धो दें, धीरे-धीरे असर दिखने लगेगा।

sun tan remedies,sun tanning prevention,causes of sun tan,natural remedies for sun tan removal,skin damage from sun exposure,home remedies for removing sun tan naturally,skin pigmentation due to sun exposure,beauty tips for sun tan removal in hindi

आलू का रस

आलू आपके डार्क सर्कल पर कमाल का काम करता है, लेकिन यह आपकी टैन्ड स्किन के लिए भी शानदार घरेलू नुस्खा है। इसे लगाने के लिए थोड़े से आलू को कद्दूकस कर लें और उसका रस निकालें। इस रस को अपनी बाहों पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए सूखने दें। अब इसे गर्म पानी से धो लें और सूखने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।

sun tan remedies,sun tanning prevention,causes of sun tan,natural remedies for sun tan removal,skin damage from sun exposure,home remedies for removing sun tan naturally,skin pigmentation due to sun exposure,beauty tips for sun tan removal in hindi

खीरा और गुलाब जल

खीरे और गुलाब जल का इस्तेमाल भी सन टैन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए नींबू का रस, खीरे का रस और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लेकर आपस में मिला लें। अब कॉटन बॉल की मदद से त्वचा पर लगाएं और कुछ देर बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। इससे सन टैन का असर खत्म हो जाएगा।

sun tan remedies,sun tanning prevention,causes of sun tan,natural remedies for sun tan removal,skin damage from sun exposure,home remedies for removing sun tan naturally,skin pigmentation due to sun exposure,beauty tips for sun tan removal in hindi

दही और टमाटर

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर टमाटर का रस त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ टैनिंग को भी दूर करता है। जबकि दही एक लैक्टिक एसिड, एक नेचुरल मॉइश्चराइजर और एक्सफोलिएटर से भरपूर है, जो त्वचा को पोषण देने के साथ इसे मुलायम भी बनाता है। टैनिंग हटाने के लिए कच्चे टमाटर को छीलकर उसमें 1-2 चम्मच ताजा दही मिला लें। अब इस पेस्ट को अपनी हाथों पर 20 मिनट के लिए लगाए रखें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। एक से दो दिन तक ये उपाय करने से टैनिंग दूर हो जाएगी।

sun tan remedies,sun tanning prevention,causes of sun tan,natural remedies for sun tan removal,skin damage from sun exposure,home remedies for removing sun tan naturally,skin pigmentation due to sun exposure,beauty tips for sun tan removal in hindi

हल्दी और बेसन

हल्दी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुए होते हैं, हल्दी के साथ बेसन मिलाकर लगाने से ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है, वहीं सन टैन को भी कम करता है। आप एक बाउल में दो चम्मच बेसन लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाकर इसका पैक तैयार करें। उंगलियों की मदद से हल्दी और बेसन का ये पेस्ट फेस पर लगा लें और सूखने के बाद इसे धो दें।

sun tan remedies,sun tanning prevention,causes of sun tan,natural remedies for sun tan removal,skin damage from sun exposure,home remedies for removing sun tan naturally,skin pigmentation due to sun exposure,beauty tips for sun tan removal in hindi

स्ट्रॉबेरी और क्रीम

हाथों की टैनिंग हटाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का मिल्क शेक बना सकते हैं। यह मिल्कशेक केवल एक डेजर्ट नहीं है, बल्कि शानदार टैन रिमूवर भी है। टैनिंग हटाने के लिए पहले कुछ ताजा स्ट्रॉबेरी को फ्रेश क्रीम और दूध के साथ ब्लैंड करें। जब इसका पेस्ट अच्छी तरह तैयार हो जाए तो उसे अपने हाथों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए सूखने दें। सूखने के बाद उसे ठंडे पानी से धो लें।

sun tan remedies,sun tanning prevention,causes of sun tan,natural remedies for sun tan removal,skin damage from sun exposure,home remedies for removing sun tan naturally,skin pigmentation due to sun exposure,beauty tips for sun tan removal in hindi

शहद और पपीता

शहद और पपीते से बना पैक त्वचा से सन टैन हटाता है साथ ही त्वचा को पोषण भी देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच पपीते का पेस्ट और एक चम्मच शहद डालकर मिलाएं। इसे करीब 20 मिनट के लिए रहने दें। अब नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

sun tan remedies,sun tanning prevention,causes of sun tan,natural remedies for sun tan removal,skin damage from sun exposure,home remedies for removing sun tan naturally,skin pigmentation due to sun exposure,beauty tips for sun tan removal in hindi

छाछ और ओटमील

छाछ में मिलने वाला एसिड स्किन पर ग्लो लाता है और ओटमील स्किन को पोषण देता है। ओटमील और छाछ को मिक्स कर इसका पेस्ट तैयार करें और इसे फेस पर लगा लें, स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ ही ये सन टैन को हटाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?