न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

आज के समय में ज्यादातर महिलाओं में लंबे और मजबूत नाखून रखने का शौक काफी ज्यादा बढ़ रहा है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये शिकायत होती है कि उनके नाखून बढ़ने के साथ ही टूट जाते हैं। ऐसे में कभी भी वो परफेक्ट शेप मिल ही नहीं पाती जिसकी उम्मीद होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 May 2024 11:29:29

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

आज के समय में ज्यादातर महिलाओं में लंबे और मजबूत नाखून रखने का शौक काफी ज्यादा बढ़ रहा है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये शिकायत होती है कि उनके नाखून बढ़ने के साथ ही टूट जाते हैं। ऐसे में कभी भी वो परफेक्ट शेप मिल ही नहीं पाती जिसकी उम्मीद होती है। नाखून टूटने का सबसे बड़ा कारण शरीर में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन की कमी होना है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने नाखूनों की खास देखभाल करें। ऐसे में आप कुछ उपाय अपनाकर अपने कमजोर नाखूनों को मजबूत और खूबसूरत बना सकती है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

नाखूनों को मॉश्चराइज करें

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नाखूनों को मॉश्चराइज करें। क्योंकि साफ-सफाई का काम करने से या लगातार हाथ धोने की वजह से नाखून कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसलिए नाखूनों को मजबूत रखने के हाथों में लगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें और नाखूनों को मॉश्चराइज करें।

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

नींबू का रस

विटामिन सी का सेवन करने से नाखूनों की ग्रोथ बढ़ती है। आप नींबू को काट कर इसे दिन में कम से कम एक बार अपने हाथ और पैरों के नाखूनों पर रगड़ें। इसे पांच मिनट तक रगड़ने के बाद गर्म पानी से हाथों को वॉश कर लें। नींबू को नाखूनों पर रगड़ने से नाखून साफ और बैक्टीरिया मुक्त रहेंगे, साथ ही नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

नारियल तेल

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। नाखूनों में नमी बनाए रखने के लिए नारियल के तेल से मालिश करें। नारियल के तेल से मालिश नाखून मजबूत और चमकदार होते हैं।

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

वैसलीन

नाखून बढ़ाने के घरेलू उपाय के रूप में वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से हाथों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद नाखून और उसके आसपास वाले भाग में अच्छी तरह वैसलीन लगा कर लगभग 5 मिनट तक मालिश करें। अब दस्ताने पहनकर सो जाएं और सुबह साफ पानी से हाथों को धो लें। ऐसे प्रतिदिन सोने से पहले कर सकते हैं।

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

अंडे का इस्तेमाल

अंडे के सफेद हिस्से को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें दो चम्मच संतरे का रस मिला लें। इस घोल को अपने नाखूनों पर 5 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसमें विटामिन सी होता है जो कोलजिन का प्रोडक्शन करता है जिससे नाखून मजबूत बनते हैं।

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

जैतून का तेल

अगर आपके नाखून क्षतिग्रस्त और खराब हैं तो जैतून का तेल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। जैतून का तेल आपके नाखूनों की भीतरी परत तक पहुंचता है और नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में भी सहायता करता है और नाखूनों के विकास में मदद करता है। इसका नाखूनों पर इस्तेमाल करने के लिए जैतून का तेल गर्म करें और धीरे-धीरे अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स की लगभग पांच मिनट तक मालिश करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले इस तेल से नाखूनों की मसाज करें और सुबह तक लगा रहने दें।

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

एप्पल साइडर वेनिगर

सेब का सिरका खराब नाखूनों के लिए एक अच्छा उपाए है। सेब का सिरका पोषक तत्वों से भरा हुआ है जो आपके नाखूनों के लिए स्वस्थ हैं। एक चम्मच घिसा लहसुन लें और उसमें एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को साफ पानी से धो लें।

देना चाहते हैं नाखूनों को मजबूती, दैनिक तौर पर आजमाएं ये उपाय

समुद्री नमक

समुद्री नमक नाखूनों के लिए एक अच्छा खनिज है। यह आपके ख़राब नाखूनों को मजबूत करता है और नाखुनो में शानदार चमक लाने में मदद करता है। एक छोटी कटोरी गर्म पानी में दो बड़े चम्मच समुद्री नमक मिलाएं। इस मिश्रण में दो बूँद नींबू का रस डालें। इस मिश्रण में अपने नाखूनों को 10 से 15 मिनट तक भिगोएँ और गरम पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो या तीन बार लागू करें और बहुत जल्द आप परिणाम देखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री