न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुल्तानी मिट्टी से मिलते हैं बालों को जबरदस्त फायदे, जानें इनके बारे में

जी हां, त्वचा के साथ-साथ बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे भी कई हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बालों को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 16 Jan 2023 3:25:08

मुल्तानी मिट्टी से मिलते हैं बालों को जबरदस्त फायदे, जानें इनके बारे में

बात जब खूबसूरती की आती है, तो त्वचा के साथ-साथ बालों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यही कारण हैं कि महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी संवेदनशील होती हैं और इनकी देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोडती हैं। इसके लिए अकसर लोग मंहगे और कैमिकल युक्त हेयर केयर प्रोडक्ट्स या शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुदरती चीजों की बात ही अलग हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं मुल्तानी मिट्टी से बालों को मिलने वाले फायदों की। जी हां, त्वचा के साथ-साथ बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे भी कई हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बालों को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं...

multani mitti gives tremendous benefits to hair know about them,beauty tips,beauty hacks

बालों को करता है कंडीशन

मुल्तानी मिट्टी से हेयर वॉश करने का एक सबसे बेहतरीन लाभ यह है कि यह आपके बालों की गंदगी को दूर करने के साथ-साथ उसे कंडीशन भी करता है। खासतौर से, अगर आपके बाल कर्ली हैं तो मुल्तानी मिट्टी के कंडीशनिंग गुण आपके बालों को मैनेजेबल बनाते हैं।

multani mitti gives tremendous benefits to hair know about them,beauty tips,beauty hacks

बालों से ऑयल कम करे

कुछ लोगों के बाल और स्कैल्प ऑयली होते हैं ऐसे में मुल्तानी मिट्टी से बाल धोना फायदेमंद हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है। अगर आप मुल्तानी मिट्टी से बाल धोते हैं तो इससे बालों को चिपचिपापन कम करने में मदद मिल सकती है।

multani mitti gives tremendous benefits to hair know about them,beauty tips,beauty hacks

डैमेज हेयर को करे रिपेयर

अक्सर लोग एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में अपने बालों पर केमिकल ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन केमिकल्स के कारण बाल बहुत अधिक डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा है। यह आपके बाल शाफ्ट को पोषण और मजबूत करने में मदद करता है। जिससे आपके बाल चिकने और मुलायम बनते हैं। साथ ही, केमिकल ट्रीटमेंट से डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में मदद मिलती है।

multani mitti gives tremendous benefits to hair know about them,beauty tips,beauty hacks

रूसी से दिलाए छुटकारा

एक शोध में मुल्तानी मिट्टी के एंटीमाइक्रोबियल गुण के बारे में भी पता चलता है। एंटीमाइक्रोबियल यानी फंगल, बैक्टीरिया, वायरस व परजीवियों से सुरक्षा देने वाला। ऐसे में हम मान सकते हैं कि एंटीमाइक्रोबियल के रूप में मुल्तानी मिट्टी रूसी का कारण बनने वाले फंगल के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, यह स्कैल्प को बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण के जोखिम से बचाने में भी मदद कर सकती है।

multani mitti gives tremendous benefits to hair know about them,beauty tips,beauty hacks

स्कैल्प को डैमेज होने से बचाता है

मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से सिर्फ डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में मदद ही नहीं मिलती है, बल्कि यह स्कैल्प को डैमेज होने से भी बचाता है। मुल्तानी मिट्टी को हेयर क्लींजर के रूप में इस्तेमाल करने से स्कैल्प को क्लीन करने में मदद मिलती है और यह स्कैल्प पर मौजूद कीटाणुओं व बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है।

multani mitti gives tremendous benefits to hair know about them,beauty tips,beauty hacks

बालों का pH लेवल रहेगा मेंटेन

बालों का नैचरल pH लेवल करीब 4।5 होता है। शैंपू इसे डैमेज कर सकते हैं। वहीं मिट्टी से बाल धोने पर इस पीएच लेवल को मेनटेन किया जा सकता है। pH बालों और स्कैल्प को बैक्टीरिया और फंगस से बचाता है। ये नैचरल मॉइस्चर व ऑइल को लॉक कर हेयर को जड़ों से मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है।

multani mitti gives tremendous benefits to hair know about them,beauty tips,beauty hacks

हेयर फॉलिकल्स होते हैं मजबूत

मुल्तानी मिट्टी में कई तरह के खनिजों और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण यह ना केवल डैंड्रफ और परतदारपन को खत्म करके आपकी स्कैल्प को स्वस्थ बनाती है बल्कि यह बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए आपके हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत बनाती है। अगर बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाए तो इससे बाल मजबूत होते हैं और अपेक्षाकृत कम टूटते हैं।

multani mitti gives tremendous benefits to hair know about them,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी से बाल कैसे धोएं

मुल्तानी मिट्टी में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, इसका उपयोग बालों को धोने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें पानी, नारियल तेल और सेब का सिरका मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। अच्छी तरह से लगाने के बाद बालों को साफ पानी से धो लें। आप चाहें तो इसके बाद बालों पर कंडीशनर भी अप्लाई कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे