न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डार्क सर्कल, कील-मुंहासे या त्वचा का रूखापन, बड़े काम की है मुंह की लार, जानें कैसे ?

मुंह की लार केवल पाचन को बेहतर नहीं बनाती, बल्कि त्वचा की समस्याओं, आंखों की देखभाल और घाव भरने में भी असरदार है। जानें आयुर्वेद और रिसर्च के अनुसार लार के अद्भुत फायदे और इसे हेल्थ के लिए कैसे अपनाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 5:32:44

डार्क सर्कल, कील-मुंहासे या त्वचा का रूखापन, बड़े काम की है मुंह की लार, जानें कैसे ?

डॉक्टर भले ही शारीरिक बीमारियों का इलाज दवाओं और मेडिकल तकनीकों से करते हों, लेकिन कई ऐसी समस्याएं भी होती हैं जिनमें घरेलू उपाय बेहद प्रभावशाली साबित होते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है – हमारी अपनी मुंह की लार, जो सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं मानी जाती। हमारे आस-पास कई चीजें प्राकृतिक औषधि की तरह काम करती हैं। मुंह की लार भी उन्हीं में से एक है। रिसर्च और पारंपरिक चिकित्सा दोनों ही यह मानते हैं कि लार में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की कई समस्याओं में लाभकारी होते हैं। यह पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याओं और आंखों की देखभाल में भी कारगर है।

लार से मुंहासों और स्किन प्रॉब्लम्स में राहत

अक्सर हम गलत खानपान, तनाव, प्रदूषण या अनियमित दिनचर्या के कारण स्किन की समस्याओं से जूझते हैं – जैसे कि कील-मुंहासे और त्वचा का रूखापन। सुबह उठते ही चेहरे पर मुंह की लार लगाने से इन समस्याओं में राहत मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि लार में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं और त्वचा को साफ रखते हैं।

लाइसोजाइम एंजाइम और स्किन के छिद्र

एक स्टडी में बताया गया है कि लार में मौजूद लाइसोजाइम एंजाइम चेहरे पर होने वाले मुंहासों को ठीक करने में मदद करते हैं। जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उनके स्किन पोर्स जल्दी बंद हो जाते हैं। ऐसे में लार को चेहरे पर लगाने से ये पोर्स खुलते हैं और स्किन की तैलीयता भी संतुलित होती है।

घाव भरने में भी असरदार है लार

जानकारियों के अनुसार, इंसानी लार में ऐसे कई प्रोटीन होते हैं जो घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि सुबह की लार को सिर्फ चेहरे की देखभाल के लिए ही नहीं, बल्कि आंखों की देखभाल के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। रिसर्च के अनुसार, अगर सुबह की लार को आंखों में काजल की तरह लगाया जाए, तो यह सूखी आंखों (dry eyes) की समस्या को दूर करता है।

पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी

सुबह जब आप पानी पीते हैं, तो रातभर मुंह में जमा लार आपके पेट में जाती है। यह पाचन क्रिया को सुधारने में सहायक होती है। आयुर्वेद में कहा गया है, “पेट साफ, तो रोग दाफ।” यानी पेट स्वस्थ रहेगा तो बीमारियां दूर रहेंगी – और इसमें लार का योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है।

लार की कमी से बचाव कैसे करें?

आयुर्वेदाचार्यों का कहना है कि अगर लार बनने में कमी आ रही हो, तो हमारे किचन में ही इसका इलाज मौजूद है। कुछ प्राकृतिक उपाय जैसे मेथी, त्रिफला, आंवला का सेवन और विभिन्न प्रकार के दातुन (नीम, बबूल, पीपल, बेल आदि) का उपयोग लार की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं।

लार बनने की क्षमता कम क्यों होती है?

लार बनने की प्रक्रिया कई कारणों से प्रभावित हो सकती है – जैसे रासायनिक टूथपेस्ट का अधिक प्रयोग, नशा करना या कुछ एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट्स। इन सभी कारणों से मुंह सूखने लगता है और लार का उत्पादन घटता है, जो लंबे समय में पाचन और मुंह की स्वच्छता को प्रभावित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत