न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह-सुबह लें इन पेय पदार्थों की चुस्कियों का मजा, त्वचा बनेगी स्वच्छ और सुंदर

सुबह के पेय हमारे शरीर के मेटाबॉलिज़्म को दुरुस्त रखते हैं और पेट साफ़ करने की प्रक्रिया में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिन की ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 03 May 2021 5:49:15

सुबह-सुबह लें इन पेय पदार्थों की चुस्कियों का मजा, त्वचा बनेगी स्वच्छ और सुंदर

सुबह के पेय हमारे शरीर के मेटाबॉलिज़्म को दुरुस्त रखते हैं और पेट साफ़ करने की प्रक्रिया में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिन की शुरुआत एक या दो लीटर पानी पीकर करने पर शरीर के मेटाबॉलिक वेस्ट साफ़ होते हैं और बदले में हमें एक साफ़-सुथरी काया मिलती है। पानी के अलावा भी कई ऐसे पेय हैं, जो पुरुष और महिला, दोनों को ही एक स्वस्थ और साफ़ त्वचा पाने में सहायक होते हैं। ऐसे पेय पदार्थों की जानकारी हमने आपसे साझा की है, जिनसे दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

वॉटर थेरैपी

सही मात्रा में पानी पीने के अद्भुत परिणाम देखने को मिलते हैं। हमारे शरीर के तरल पदार्थों में 75 प्रतिशत पानी होता है और पानी ऐसी कई ज़िम्मेदारियां निभाता है, जिससे त्वचा साफ़ और स्वस्थ रहती है। दूसरी ओर पानी हमें डीहाइड्रेशन से भी बचाता है, जिसकी वजह से त्वचा रूखी नहीं होती है।

रोज़ाना कम से कम 4.5 से लेकर 5.5 लीटर पानी पीने से आपके शरीर में मिनरल्स और ऑक्सीजन कैरियर को बढ़ावा मिलता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है, साथ ही यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को भी संतुलित रखता है, जिससे मुंहासों से निजात पाने में मदद मिलती है।

morning drinks,clear skin,water,honey and lemon water,turmeric milk,green tea,beauty news in hindi

हनी ऐंड लेमन वॉटर

एक ग्लास पानी में दो से तीन टेबलस्पून शहद, एक टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं। सुबह की पहली ख़ुराक के रूप इसे पिएं। यह एक इलेक्ट्रोलाइट के रूप में कार्य करता है और ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-एजिंग कॉम्पोनेंट्स भी पैदा करता है। इससे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह वज़न घटाने में भी कारगर है। शहद में ऐंटी-एजिंग पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़्ड रखते हैं और नींबू में विटामिन सी होता है, जो नए सेल्स और स्किन के कायाकल्प में मदद करता है।

morning drinks,clear skin,water,honey and lemon water,turmeric milk,green tea,beauty news in hindi

फ्रूट जूस

फल विटामिन्स और माइक्रोन्यूट्रिएन्ट्स से भरपूर होते हैं। गाजर, चुकंदर, अनार जैसे फल और शकरकंद जैसी सब्ज़ियां मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होती हैं जो एक्ने से छुटकारा दिलाकर हमें एक स्वस्थ और साफ़ त्वचा पाने में मदद करती हैं। गाजर और चुकंदर में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है, जो एक्ने, रिंकल्स और पिग्मेंटेशन को रोककर त्वचा को स्वस्थ बनाता है। चुकंदर का रस ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। टमाटर और खीरे का सलाद भी एक्ने से छुटकारा दिलाता है, अगर आप रोज़ाना इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं तब।

morning drinks,clear skin,water,honey and lemon water,turmeric milk,green tea,beauty news in hindi

ग्रीन टी

यदि आप चाय प्रेमी हैं तो अपनी डाइट में ग्रीन टी या लेमन टी ज़रूर शामिल करें। इससे एक्ने से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं और नैचुरल ग्लो प्रदान करते हैं।

morning drinks,clear skin,water,honey and lemon water,turmeric milk,green tea,beauty news in hindi

हल्दी वाला दूध

हल्दी एक पारंपरिक और आयुर्वेदिक औषधि है, जो ऐंटी-बायोटिक और ऐंटी-वायरल एजेंट के रूप में काम करती है। यह ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से समृद्ध होती है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमी कर देते हैं। रोज़ सुबह दूध या गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से त्वचा स्वस्थ रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स