न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा की सेहत का खजाना है मोरिंगा तेल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, उम्र के असर को करेगा धीमा

मोरिंगा तेल त्वचा की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियां, दाग-धब्बे और रूखेपन को कम कर उम्र बढ़ने के असर को धीमा करने में मदद करते हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 06 Feb 2026 2:31:39

त्वचा की सेहत का खजाना है मोरिंगा तेल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, उम्र के असर को करेगा धीमा

आज की बिगड़ती जीवनशैली का सीधा असर हमारी त्वचा पर नजर आने लगा है। बढ़ता प्रदूषण, दूषित हवा और अशुद्ध पानी की वजह से त्वचा की चमक फीकी पड़ रही है, वहीं दाग-धब्बे, झुर्रियां और रूखापन तेजी से बढ़ रहा है। बाजार में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार है, लेकिन इसके साथ-साथ स्किन से जुड़ी परेशानियां भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम केमिकल बेस्ड चीजों के बजाय प्राकृतिक उपायों की ओर रुख करें। इन्हीं में से एक है मोरिंगा तेल, जो त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। इसमें मौजूद जरूरी विटामिन और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों, एज स्पॉट्स, दाग-धब्बों और रूखी त्वचा जैसी समस्याओं पर प्रभावी तरीके से काम करते हैं।

त्वचा के लिए मोरिंगा कितना लाभकारी है? (Moringa For Skin)

आयुर्वेद में मोरिंगा को ‘शोभांजन’ के नाम से जाना जाता है। इसके पत्ते, छाल, फलियां और बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। खासतौर पर मोरिंगा के बीजों को सुखाकर निकाला गया तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड एप्लीकेशंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, मोरिंगा तेल में ओलिक एसिड के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा पर एंटी-एजिंग प्रभाव डालते हैं। यह तेल त्वचा में होने वाले इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है और स्किन को अंदर से पोषण देकर बाहर से भी स्वस्थ बनाए रखता है।

मोरिंगा तेल के फायदे (Moringa Oil Benefits)

मोरिंगा तेल उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करने में सहायक होता है। यह त्वचा पर मौजूद काले धब्बों को हल्का करता है, फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है और धूप या कोलेजन की कमी से होने वाली समस्याओं को कम करता है। इस तेल में मौजूद विटामिन त्वचा में कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देते हैं, जिससे स्किन ज्यादा टाइट, लचीली और साफ नजर आती है। मोरिंगा तेल पिगमेंटेशन की समस्या को कम करने में भी मददगार है। मुंहासों की परेशानी हो या त्वचा बेजान और थकी-सी लग रही हो, दोनों ही स्थितियों में इसका इस्तेमाल लाभ देता है। यहां तक कि फटे होंठों को मुलायम और स्वस्थ बनाने के लिए भी मोरिंगा तेल का उपयोग किया जा सकता है।

चेहरे पर मोरिंगा तेल लगाने का सही तरीका

मोरिंगा तेल से नियमित रूप से हल्के हाथों से मसाज करने पर त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। यह तेल स्किन की गहराई तक पहुंचकर डार्क स्पॉट्स को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले चेहरे पर मोरिंगा तेल से मसाज करना खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा नहाने के बाद अगर कुछ बूंदें लेकर चेहरे या शरीर पर लगाया जाए, तो त्वचा लंबे समय तक नरम, मुलायम और हाइड्रेटेड बनी रहती है। नियमित इस्तेमाल से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?