न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके बालों की सुंदरता को तबाह कर सकता हैं मॉनसून, इस तरह करें इनकी देखभाल

हवा में बढ़ी नमी के कारण बाल झड़ना और रूसी जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस मौसम में अपने बालों की अच्छी तरह से केयर करनी बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं कैसे रखा जाए इनका ख्याल इस मौसम में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 2:32:38

आपके बालों की सुंदरता को तबाह कर सकता हैं मॉनसून, इस तरह करें इनकी देखभाल

मॉनसून ने दस्तक दे दी हैं और बरसात की फुहारों ने मौसम को सुहाना कर दिया हैं जिसका सभी आनंद लेना चाहते हैं लेकिन इसी के साथ ही अपने बालों को लेकर भी डर बना रहता हैं। मानसून में बालो की केयर करना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार बरसात में बाल भीगने की वजह से स्कैल्प के गीले रहने, खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्या पनपने का सामना करना पड़ जाता हैं। मॉनसून के दिनों में बालों की सही तरीके से देखभाल नहीं की जाए तो इनकी सुंदरता और मजबूती से समझौता करना पड़ सकता हैं। हवा में बढ़ी नमी के कारण बाल झड़ना और रूसी जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस मौसम में अपने बालों की अच्छी तरह से केयर करनी बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं कैसे रखा जाए इनका ख्याल इस मौसम में...

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

तेल लगाना जरूरी है

तेल बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप नियमित रूप से तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मॉनसून के दौरान आपको नियमित रूप से तेल लगाना चाहिए। तेल बालों को टूटने से रोकता है। आप अपने बालों के अनुसार तेल का चुनाव कर सकते हैं। ये कई अन्य बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है।

गीले बालों को तुरंत धोएं

घर आते वक्त अगर बारिश में बाल गीले हो जाएं, तो उन्हें तौलिए से सुखाने की बजाए हेयर वॉश करें। बारिश में भीगे होने के कारण आपके बाल बेहद नाजुक हो जाते हैं, जिससे हेयर फॉल की परेशानी बढ़ जाती है। अगर आप भीगने के बाद बाल नहीं धोते हैं, तो बालों में बारिश की नमी फंगस पैदा कर सकता है। इससे स्कैल्प पर खुजली हो सकती है, बाल झड़ सकते हैं। कई बार बारिश का पानी स्कैल्प इन्फेक्शन का भी कारण बन सकता है। एक माइल्ड शैंपू से बालों को धोना सही माना जाता है। फिर बालों को हवा में सुखाने के बाद ही झाड़ें।

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

बालों को सुलझाएं

बारिश में बालों के गीले होने के बाद इन्हें सुलझाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कोई बड़े दांत वाली कंघी लें। इससे बालों को अच्छी तरह से सुलझाएं। अगर आप भीगने के बाद बालों को सुलझाएंगे नहीं, तो इससे बाल उलझ जाएंगे और टूटने लगेंगे।

बालों को सूखने दें

गीले बालों को कभी भी बांधना नहीं चाहिए। इससे बालों में फंगस पैदा हो सकता है, बाल चिपचिपे रह सकते हैं। इसलिए अगर आपके बाल गीले हो जाते हैं, तो पहले बालों को अच्छी तरह से धो लें। अगर आप कहीं बाहर हैं और बाल धो नहीं सकते हैं, तो बालों को अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद बालों को बांध लें।

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

बालों को कंडीशन करें

बालों को हाइड्रेट, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए कंडीशन करना बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आपके बाल गीले हो जाते हैं, तो आप बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर करना बिल्कुल न भूलें। कंडीशनर बालों का रूखापन कम होता है और बाल मुलायम बनते हैं।

बालों की मालिश करें

सप्ताह में कम से कम एक बार सिर की मालिश करें, जिससे बालों को सही पोषण मिल सके। इसके अलावा बालों को हेयर स्पा ट्रीटमेंट दें। मानसून में यह ट्रीटमेंट बालों के लिए फायदेमंद साबित होता है।

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

गीले बालों में कंघी न करें

मॉनसून के दौरान कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपको गीले बालों से जूझना पड़ता है। ये सलाह दी जाती है कि गीले बालों में कंघी न करें। पानी बालों के फॉलिकल्स को कमजोर बनाता है जिससे बालों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। अपने बालों को गिरने से बचाने के लिए आपको गीले बालों में कंघी करने से बचना चाहिए। पहले अपने बालों को ठीक से सूखने दें और फिर बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपने बालों में कंघी करें।

बालों को टाइट न बांधें

बारिश में भीगने के बाद बालों को कभी टाइट रबरबैंड से न बांधें। आप सिर्फ बालों को मैनेज कर सकते हैं, ताकि बाल आसानी से सूख जाए। इसके बाद आप बालों को अपने अनुसार बना सकते हैं।

monsoon hair care tips,beauty tips,beauty hacks

ट्रिमिंग करवाते रहें

मानसून में बालों को ज्यादा बढ़ाए नहीं। बालों की लंबाई कम रखें। अगर आपके बाल बड़े हैं, तो उन्हें छोटे करवा सकती हैं। इससे आपको नया लुक भी मिलेगा और बालों की देखभाल भी अच्छे से हो जाएगी। समय-समय पर ट्रिमिंग करवाते रहें। इसके साथ ही हेयर स्टाइल सिंपल रखें। ज्यादा स्टाइल के चक्कर में न पड़ें।

हेयर मास्क

बारिश के मौसम में बाल काफी डल और बेजान हो जाते है। जो महिलाएं बालों में कलर करती है उनके बाल बारिश के दौरान अपनी चमक खो देते हैं। इस मौसम में बालों की देखभाल करने के लिए हेयर मास्क लगाना चाहिए। बालों में दही और एवाकाडो का हेयर मास्क लगा सकते है।

बालों को अच्छी तरह से कवर करें

भले लगातार बारिश न हो रही है, मगर मौसम होने के कारण बाल झड़ते हैं। ऐसे में अपने बालों को अगर झड़ने से बचाना है, तो एक अच्छा स्कार्फ लेकर अपने सिर के चारों ओर लपेटें। यह न सिर्फ बालों की बल्कि स्कैल्प की भी सुरक्षा करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए