न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें ऑयली स्किन पर मेकअप, दमकेगा आपका चेहरा

हम आपको ऑयली स्किन पर मेकअप करने के टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह आपका चेहरा दमकाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 5:13:33

इस तरह करें ऑयली स्किन पर मेकअप, दमकेगा आपका चेहरा

चहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मेकअप की मदद ली जाती हैं जो चहरे का आकर्षण बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं यह जानना की मेकअप किस तरह किया जाए। जी हां, मेकअप अपना असर तभी दिखाता हैं जब उसे त्वचा के अनुरूप किया जाए। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं ऑयली स्किन के बारे में। ऑयली स्किन की महिलाओ को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। हम आपको ऑयली स्किन पर मेकअप करने के टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह आपका चेहरा दमकाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है ऑयली स्किन पर मेकअप किस तरह किया जाए।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,oily skin makeup

क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज

स्किन ड्राई हो या ऑयली, स्वस्थ त्वचा के लिए स्किन को साफ रखना आवश्यक है। एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि त्वचा को साफ रखने से या स्किन क्लींजिंग करने से मुहांसों की समस्या से बचाव हो सकता है। हालांकि, ध्यान रहे ऑयली स्किन को सूट करता हुआ ही क्लींजर लें। अन्य त्वचा की तरह ही ऑयली स्किन को भी क्लींजिंग और टोनिंग के साथ-साथ मॉइस्चराइजिंग की भी आवश्यकता होती है। मॉइस्चराइजर त्वचा में जलन जैसी समस्याओं को कम कर सकता है और त्वचा में उचित नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसीलिए मेकअप करने से पहले त्वचा की उचित सफाई करना न भूलें और साथ ही मॉइस्चराइजर का भी इस्तेमाल करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,oily skin makeup

गुलाब जल का स्प्रे

मेकअप करने से पहले गुलाब जल को अपने चेहरे और गर्दन पर स्प्रे करें और इसे सूखने दें। गुलाब जल का उपयोग त्वचा को दिनभर तरोताजा बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह त्वचा के अत्यधिक तेल को नियंत्रित करने में और त्वचा के पीएच को संतुलित करने में सहायक हो सकता है। इतना ही नहीं यह एक्ने की परेशानी से भी बचाव करने में उपयोगी हो सकता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,oily skin makeup

प्राइमर जरूर लगाएं

मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे पर प्राइमर का उपयोग जरूर करें। दरअसल, प्राइमर फाउंडेशन के लिए बेस तैयार करने का काम करता है, जो त्वचा और मेकअप के बीच एक परत बनाने में मदद कर सकता है। प्राइमर मेकअप को लंबे समय तक टिकने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा, प्राइमर का इस्तेमाल करने से हाइपरपिग्मेंटेशन और चेहरे की महीन रेखाओं को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,oily skin makeup

फाउंडेशन लगाएं

प्राइमर लगाने के बारे में हमने लेख की शुरुआत में ही जानकारी दे दी थी। अब प्राइमर लगाने के बाद जब त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो जाए, तो सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप फाउंडेशन में थोड़ा-सा मॉइस्चराइजर मिलाएं और इसे उंगली की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर बिंदु की तरह लगाएं। इसे लगाने के बाद ब्लेंडिंग स्पॉन्ज से इसे थपथपाकर ब्लेंड करें। ऑयली स्किन के लिए फाउंडेशन का चुनाव अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें। ध्यान रहे कि फाउंडेशन का रंग ऐसा न हो जो आपके रंग को सूट न करें। अपने रंग के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता वाला फाउंडेशन इस्तेमाल करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,oily skin makeup

अब लगाएं कंसीलर

कंसीलर का उपयोग आंखों के नीचे काले घेरे को छिपाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कवर करने के लिए भी कंसीलर मददगार साबित हो सकता है। फाउंडेशन लगाने के बाद आप कंसीलर लगाएं। इसे आप ब्रश या उंगली की मदद से भी लगा सकती हैं। ध्यान रहे कि आपका कंसीलर आपके स्किन टोन से मैच करता हुआ हो। अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे अधिक गहरे हैं, तो इसके लिए आप अपनी स्किन टोन से एक या दो नंबर ब्राइट कंसीलर चुन सकती हैं। वहीं, अगर आंखों के नीचे काले घेरे हल्के हैं, तो स्किन टोन से मैच करता हुआ ही कंसीलर खरीदें।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,oily skin makeup

पाउडर की मदद से सेट करें

फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर को स्पॉन्ज से लगाते हुए मेकअप को सेट करें। इससे ऑयली स्किन ऑयल फ्री दिखती है और मेकअप काफी देर तक टिका रह सकता है। आपके चेहरे का बेसिक मेकअप हो गया है, अब जरूरत है इसमें और निखार लाने की। अब आप चाहें तो मैट ब्लश, आई शैडो, आईलाइनर, काजल और लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को पूरा कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी रंग के हिसाब से लिपस्टिक व आईशैडो का कलर चुन सकती हैं। वहीं, अगर होंठो पर गहरे रंग का लिपस्टिक लगा रही हैं, तो आंखों का मेकअप लाइट रखें। इसके अलावा, आंखों का मेकअप डार्क या स्मोकी है तो हल्के रंग का लिपस्टिक ट्राई करें। आप चाहें तो सिर्फ काजल और हल्के रंग का लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को मिनिमल भी रख सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,oily skin makeup

सेटिंग स्प्रे से दें फाइनल लुक

अब आखिरी स्टेप है सेटिंग स्प्रे से मेकअप सेट करना। अच्छी तरह फाउंडेशन, कंसीलर और ट्रांसलूसेंट पाउडर और बाकी के आई मेकअप और लिप मेकअप को पूरा करने के बाद आखिरी में चेहरे पर सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें। ध्यान रहे कि ज्यादा स्प्रे न करें। इसकी एक पतली परत ही काफी है। यह मेकअप को पिघलने से बचा सकती है और इसकी मदद से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रह सकता है। ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। सेटिंग स्प्रे को फेस से थोड़ा दूर रख कर ही स्प्रे करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद