न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की ग्रोथ रूकने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, असली समस्या जान करें इन्हें दूर

और आप सही उपाय कर पाएंगे। तो आइये आज हम आपको बताते हैं उन कारणों के बारे में जो बालों की ग्रोथ रूकने के पीछे होते हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 9:59:18

बालों की ग्रोथ रूकने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, असली समस्या जान करें इन्हें दूर

लम्बे, घने और खूबसूरत बाल की चाहत सभी को होती हैं जो आपकी पर्सनलिटी और लुक में निखार लाने का काम करते हैं। सभी महिलाएं चाहती हैं कि उनके बालों की ग्रोथ अच्छी हो और इसके लिए वे बाजार में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता हैं कि कई उपाय करने के बावजूद बालों की ग्रोथ नहीं हो पाती हैं और महंगे हेयर प्रोडक्ट्स भी बालों पर बेअसर साबित होने लगते हैं। ऐसे में आपको किसी भी प्रॉडक्ट या नुस्खा अपनाने से पहले यह भी जरूर जानना चाहिए कि आखिर आपके बाल ना बढ़ने के पीछे की असल वजह क्या है? इसके पता लगने से कम आसान हो जाएगा और आप सही उपाय कर पाएंगे। तो आइये आज हम आपको बताते हैं उन कारणों के बारे में जो बालों की ग्रोथ रूकने के पीछे होते हैं।

know why your hair growth has stopped,beauty tips,beauty hacks

हॉर्मोन डिसबैलेंस

बाल टूटने की समस्या खासकर महिलाओं में काफी देखने को मिलती हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण होते हैं एण्ड्रोजन हॉर्मोन। अक्सर थायराइड, पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के समय शरीर में एण्ड्रोजन हार्मोन असंतुलित हो जाता है। जिसके कारण बाल झड़ने लगते हैं और बालों का बढ़ना भी कम हो जाता है।

know why your hair growth has stopped,beauty tips,beauty hacks

स्प्लिट एंड्स

अगर आपके बाल नहीं बढ़ रहे हैं तो इसके पीछे की एक वजह स्प्लिट एंड्स भी हो सकती है। हालांकि बाल जड़ से बढ़ते हैं और यह नीचे से टूट रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि आपकी हेयर ग्रोथ रुक गई है। इसका उपाय है कि आप अपने बालों को ट्रिम करें और स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पाएं। अगर स्प्लिट एंड्स पर ध्यान ना दिया जाए तो इससे बालों का ब्रेकेज काफी अधिक हो जाएगा।

know why your hair growth has stopped,beauty tips,beauty hacks

बाल ट्रिम न करवाना

बहुत सी महिलाएं बालों की अच्छी ग्रोथ तो करना चाहती हैं लेकिन बाल कटवाती नहीं। बाल कटवाने से बाल मजबूत और स्वस्थ होते हैं। ट्रिम करवाने से डैमेज रुखे और दो मुंहे बाल आसानी से निकल जाते हैं। इसलिए बालों को समय-समय पर ट्रिम करवाते रहें। लेकिन बालों का ज्यादा ट्रिम करवाना भी नुकसानदायक हो सकता है। मजबूत और हेल्दी बालों के लिए आप हर 3 महीने में एक बार हेयर्स को ट्रिम जरुर करवाएं।

know why your hair growth has stopped,beauty tips,beauty hacks

पोषक तत्वों की कमी

विटामिन और खनिजों की कमी से बालों की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं जैसे बालों का सीमित विकास और बालों का पतला होना। आयरन, प्रोटीन, बायोटिन और जिंक जैसे पोषक तत्व बालों को हेल्दी रखने में योगदान करते हैं। हालांकि, अगर आप इन आवश्यक पोषक तत्वों की कमी कर रहे हैं, तो आपके बालों की समस्याओं का खतरा अधिक है।

know why your hair growth has stopped,beauty tips,beauty hacks

हेयर ट्रीटमेंट

आज के समय में महिलाएं अपने बालों को एक डिफरेंट लुक देने के लिए तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन इस दौरान केमिकल ट्रीटमेंट के कारण बालों के स्वास्थ्य और विकास पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अपने बालों को ओवरप्रोसेसिंग और स्टाइल करने से बालों का टूटना शुरू हो जाता है। इसलिए जहां तक संभव हो, बालों के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट का ही इस्तेमाल करें और हानिकारक केमिकल्स व हीट स्टाइलिंग टूल्स से जितना हो सके, बालों को दूर ही रखें।

know why your hair growth has stopped,beauty tips,beauty hacks

हेयर रूटीन

बालों की हेल्थ और ग्रोथ के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप एक बेहतरीन हेयर केयर रूटीन को फॉलो करें। किसी भी हेयर प्रॉडक्ट का बहुत अधिक या बहुत कम उपयोग करना, बालों को गर्म पानी से धोना या धोने के बाद तेजी से रगड़ना कुछ ऐसी गलतियां है, जो बालों के टूटने की संभावना को बढ़ाते हैं और उनके विकास को विपरीत तरीके से प्रभावित करते हैं। इसलिए अगर आप अपने बालों को हेल्दी और लंबा बनाना चाहती हैं तो कोशिश करें कि आप अपने हेयर टाइप और कंसर्न को समझकर एक अच्छा हेयर केयर रूटीन फॉलो करें।

know why your hair growth has stopped,beauty tips,beauty hacks

थायराइड की समस्या

अगर आप एक थायराइड रोगी हैं, तो आप जानते हैं कि यह बालों के झड़ने सहित कई सारी समस्याएं ला सकता है। गंभीर और लंबे समय तक हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म आपके सामान्य बाल की ग्रोथ को धीमा या अधिक बाल गिरने का कारण बन सकता है।

know why your hair growth has stopped,beauty tips,beauty hacks

अत्यधिक तनाव

हम सभी हर रोज ऐसी कई घटनाओं से दो-चार होते हैं, जो तनाव को ट्रिगर कर सकती हैं। सिरदर्द, थकान और नींद की कमी के अलावा तनाव आपके बालों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। तनाव ’टेलोजेन एफ्लुवियम’ नामक स्थिति पैदा कर सकता है, जिसमें आपके रोम छिद्र नए बालों का निर्माण बंद कर देते हैं। जिससे हेयर ग्रोथ रूक जाती है। इतना ही नहीं, अत्यधिक तनाव के चलते बाल बहुत तेजी से झड़ने भी लग जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे