न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेल्दी बालों के लिए आजमाए ये 7 होममेड हेयर ऑयल और स्प्रे, बनेंगे शाइनी और मजबूत

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ होममेड हेयर ऑयल और स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बालों को शाइनी और मजबूत बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 10:26:51

हेल्दी बालों के लिए आजमाए ये 7 होममेड हेयर ऑयल और स्प्रे, बनेंगे शाइनी और मजबूत

सर्दियों के इन दिनों में बालों को उचित पोषण की जरूरत होती हैं। इसके लिए संतुलित आहार के साथ सही देखभाल की जरूरत होती हैं। बालों की उचित देखभाल में ऑयल बहुत महत्व रखता हैं। हांलाकि कई महिलाएं ऑइल का इस्तेमाल करने से कतराती क्योंकि इससे बाल चिपचिपे होने लगते हैं। लेकिन अंदरूनी पोषण के लिए समय-समय पर बालों में तेल का इस्तेमाल बहुत जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ होममेड हेयर ऑयल और स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बालों को शाइनी और मजबूत बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips

हॉट ऑयल

बालों की लंबाई के अनुसार 1/4 या 1/2 कप ऑलिव ऑयल या किसी भी दूसरे ऑयल में संतरे का जूस मिलाएं। इस मिश्रण को गरम कर बालों में लगाएं और 15 मिनट बाद बाल धोएं। इस मिश्रण को आप महीने भर स्टोर कर सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips

बेबी ऑयल

1 अंडे के पीले भाग को तब तक फेंटें जब तक कि उसमें झाग न बनने लगे। अब इसमें 1 टीस्पून बेबी ऑयल डालें और फिर फेंटें। इस मिश्रण में 1 कप पानी मिलाकर स्काल्प पर मसाज करें और बालों में लगाएं। अच्छी तरह धोएं। ये मिक्स हर तरह के बालों की कंडीशनिंग करता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips

ऑलिव ऑयल

2 अंडे में 4 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिलाएं। बालों में लगाकर प्लास्टिक रैप या कैप पहनकर 10 मिनट छोड़ दें। फिर अच्छी तरह धोएं। रेशमी, चमकते बालों के लिए ये बेहतरीन रेसिपी है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips

रोज़मेरी ऑयल

1 कप रोज़मेरी एसेन्शियल ऑयल में 1/8 कप लैवेन्डर एसेन्शियल ऑयल मिलाकर किसी लाइट प्रूफ बॉटल में या फिर किसी डार्क जगह पर स्टोर करें। इस तेल की कुछ बूंदें हाथ में लें और कंघी के दांतों को हाथ में रगड़ें। अब इस कंघी से बाल ब्रश करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips

लेमन हेयर स्प्रे

2-4 नींबू को काट लें। इन्हें पानी में डालकर कम आंच पर 1 घंटा उबाल लें। ज़रूरत पड़ने पर और पानी डालें। ठंडा होने पर पानी छान कर किसी पंप स्प्रे बॉटल में भरकर इस्तेमाल करें। फ्रिज में इसे आप 1 सप्ताह स्टोर कर सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips

प्रोटीन हेयर स्प्रे

1/4 कप ड्राई मिल्क पाउडर को पर्याप्त पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में अच्छी तरह लगाएं। अब गरम पानी में टॉवल भिगोकर और अतिरिक्त पानी निचोड़ कर बालों को ढंकें। टॉवल ठंडा हो, तो दूसरा गरम टॉवल लपेटें। 30 मिनट बाद धोएं और शैम्पू करें। दूध बालों को पोषण देने के साथ-साथ कंडीशनिंग भी करता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips

इंस्टेंट हेयर स्प्रे

1 कप साफ़ गर्म पानी में 1 टेबलस्पून शक्कर मिलाएं। अब इसमें 1 टेबलस्पून वोदका और 3-5 बूंद कोई एसेन्शियल ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में स्प्रे करें। ये हेयर स्प्रे की तरह काम करता है। हां, स्प्रे सूखने तक बालों को न छूएं। बचा हुआ मिश्रण आप फ्रिज़ में 1 सप्ताह तक स्टोर कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद