न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई तरह की मुश्किलों का सबब बन जाती हैं फटी एडियां, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फटी एडियों की इस समस्या को दूर करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jul 2022 6:03:48

कई तरह की मुश्किलों का सबब बन जाती हैं फटी एडियां, इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

एड़ियों का फटना एक आम समस्या हैं। कई लोगों का मानना हैं कि सिर्फ सर्दियों के दिनों में ही यह दिक्कत आती हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं गर्मियों और बरसात के दिनों में भी एडियों के फटने की समस्या बनी रहती हैं। फटी एड़ियों की वजह से दर्द तो होता ही हैं, लेकिन इसी के साथ ही यह पैरों की सुंदरता को भी तबाह कर देती हैं। जिस तरह चहरे की सुंदरता मायने रखती हैं उसी तरह पैरों की सुंदरता भी जरूरी हैं। देखा जाता हैं कि फटी एडियों की स्थिति में महिलाएं शर्मिंदगी के कारण ऐसे फुटवेअर्स पहनना नजरअंदाज करती हैं जिनमें से एड़ियां नजर आती हों। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फटी एडियों की इस समस्या को दूर करने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

नारियल का तेल

रात को सोने से पहले एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लेकर उसे फटी हुई एड़ियों पर लगाइए। चाहें तो इसे हल्का गर्म भी कर सकती है। इसकी मसाज से थकान भी कम होगी। उसके बाद जुराबें पहनकर सो जाएं। सुबह उठकर पैरों पानी से धो लें। करीब 10 दिन तक इस उपाय को लगातार करने से एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

एलोवेरा जेल और शहद

इसके लिए आपको एलोवेरा जेल और शहद की जरूरत पड़ेगी। एलोवेरा जेल को पौधे से निकाल कर एक बाउल में निकाल लें। अगर आपके पास एलोवेरा का पौधा नहीं है तो आप रेडीमेड एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को आवश्यकतानुसार बाउल में निकाल लीजिए। 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और अच्छी तरह मिलाएं। नहाने के बाद इस मिश्रण को अपने फटी एड़ियों पर 5 मिनट के लिए लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको अपने रूखे और फटे एड़ियों का इलाज करने में मदद मिलेगी।

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

केले और शहद का मास्क

केला एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है जो विटामिन-ए, सी और बी 6 से भरपूर होता है। वहीं, शहद आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और इन्हें लगाने त्वचा कोमल होती है। इसके लिए एक कटोरी में एक छोटा केला मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर, एक अच्छी कंसिस्टेंसी वाला पेस्ट बना लें। अब अपने पैरों को धोकर और सूखा लें और इसके बाद तैयार पेस्ट को अपनी एड़ी पर लगाएं और 20-30 मिनट तक इसे लगाकर रखें। निर्धारित समय के बाद इसे धीरे-धीरे रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें। पैरों को पैट ड्राई करने के बाद, अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं।

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

गुलाब और दूध का इस्तेमााल

गुलाब में नेचुरल हीलिंग गुण होते हैं और दूध भी नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है। अगर आपकी एड़ियां फटी हैं तो आप उन्हें ठीक करने के लिए पैरों को मिल्क बाथ भी दे सकते हैं। इससे आपके पैर मुलायम बनेंगे और एड़ियां भी जल्द ठीक हो जाएंगी। गुलाब और दूध का प्रयोग करने से आपकी एड़ियां नैचुरली हील हो जाती जिससे की उनमें नेचुरल मुलायमियत आ जाती है।

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

ओटमील और जोजोबा ऑयल

ओटमील त्वचा को निखारने का काम करता है। जबकि जोजोबा ऑयल मॉइश्चर करने का। ओटमील पाउडर और जोजोबा ऑयल को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ देर तक प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

ग्लिसरीन और गुलाब जल

ज्यादा फटी एड़ियों के लिए यह बेहतरीन उपाय है। दोनों ही चीजें एड़ियों को नमी देकर कोमल बनाती हैं। तीन-चौथाई मात्रा में गुलाब जल और एक-चौथाई मात्रा में ग्लिसरीन लेकर मिश्रण बनाएं और कुछ देर तक एड़ियों पर लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से उसे साफ कर लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने के बाद आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

ऐलोवेरा जेल और नारियल तेल

एक टब में हल्का गरम पानी भर लें और उसमें 15-20 मिनट के लिए पैर को रखें रहें। टॉवल से एड़ियों को सुखाएं और फिर उन पर ताजा या फिर मार्केट में मिलने वाला प्लेन ऐलोवेरा जेल नारियल के तेल में मिलाकर लगा लें। इसके ऊपर टॉवल सॉक्स पहन लें और रातभर ऐसे ही रहने दें। एड़ियों को हील करने का ये तरीका इतना सुरक्षित है कि इसे आप रोज ट्राई कर सकते हैं। इससे आपके पैरों की स्किन जल्दी से हील हो जाती है।

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

चावल से करें इलाज

मृत त्वचा निकालने के लिए यह उपाय काफी असरदार साबित होता है। चावल के आटे, शहद और सेब के सिरके का प्रयोग कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का प्रयेग अपनी एड़ियों पर अच्छी तरह से कर लें। यह एड़ी को हील करने की रामबाण दवा है। इससे आपको लाभ अवस्य मिलेगा।

home remedies to treat cracked heels,beauty tips,beauty hacks,cracked heels treatment,what causes dry cracked heels,painful cracked heels

आटा, शहद और विनेगर का इस्तेमाल

आटा एक अद्भुत प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और त्वचा को पोषण देता है। शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक की तरह काम कर आपके फटे पैरों को ठीक करेगा। सिरका हल्का एसिडिक होता है जो शुष्क और मृत त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ एक्सफोलिएशन को आसान बनाता है। इसके लिए पहले गेहूं का आटा, शहद और सिरका मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद अपने पैरों को 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगोएं, सुखाएं और फिर इस मिश्रण से धीरे-धीरे स्क्रब करके मृत त्वचा को हटा दें। अपने पैरों को एक बार फिर से धो लें और मॉइश्चराइजर क्रीम जरूर लगाएं। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार दोहरा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद