न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहनी का कालापन कर रहा हैं शर्मसार तो आज ही आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

आपको सस्ते पड़ेंगे और स्किन को किसी प्रकार के केमिकल का नुकसान भी नहीं झेलना पड़ेगा। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 6:07:17

कोहनी का कालापन कर रहा हैं शर्मसार तो आज ही आजमाएं ये उपाय, मिलेगी राहत

खूबसूरत दिखने के लिए सभी अपने चहरे और बालों का तो अच्छे से ख्याल रखते हैं लेकिन कोहनी और घुटनों की स्किन को नजरअंदाज कर देते हैं जिनका कालापन आपको दूसरों के सामने शर्मसार कर सकता हैं। खासतौर से इन गर्मियों के दिनों में जब आप शॉट्स या स्लीवलेस ड्रेस पहनती हैं तो कोहनी और घुटनों का कालापन साफ नजर आता हैं और सभी का ध्यान उसी ओर जाता हैं। कालेपन से निजात पाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो आपको सस्ते पड़ेंगे और स्किन को किसी प्रकार के केमिकल का नुकसान भी नहीं झेलना पड़ेगा। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर करने में मदद करेंगे।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

नींबू, चीनी और शहद

नींबू, शहद, और चीनी को मिलाकर लगाने से स्किन चमकदार और साफ होती है। नींबू के रस और शहद से स्किन ब्राइट होती है। वहीं, चीनी स्किन को एक्सफोलिएट करती है। इसके लिए एक कटोरी में एक नींबू का रस निचोड़ें। इसमें एक-एक चम्मच चीनी और शहद मिलाएं। तैयार किए हुए पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगा कर धीरे से स्क्रब करें और लगभग 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाकर छोड़ दें।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

संतरे का छिलका

संतरे के छिलके की मदद से आप स्किन के कालेपन से राहत पा सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके को धूप में सूखाएं और इसका पेस्ट तैयार कर लें। एक बाउल में 1 चम्मच संतरा का पाउडर, 1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इस स्क्रब को कोहनी और घुटनों और घुटनों पर अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

जैतून का तेल और चीनी

चीनी आपकी कोहनी और घुटनों की त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। वहीं, जैतून का तेल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसके लिए जैतून के तेल के साथ एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं। काले घुटनों और कोहनी पर इस मिश्रण को लगाएं। कुछ देर के लिए इसे स्क्रब करें और मिश्रण को लगभग 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसे पानी से धो लें और माइल्ड क्लीन्जर से साफ करें। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू में एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ ही विटामिन 'सी' भी होता है, जो त्वचा के रंग को सुधारता है। बेकिंग सोडा कालेपन को मिटाने के लिए 'क्लिंजर' की तरह काम करता है। नींबू को दो फाकों में काटकर, उस पर एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें। कोहनियों और घुटनों पर एक मिनट तक रगड़ें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

दही और सिरका

दही कालापन दूर करने के साथ स्किन में नमी बनाकर रखता है। दही में कुछ बूंदें सफेद सिरके की मिला दें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं, सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोएं। इससे कालापन काफी हद तक कम होता है। इसके अलावा दही में चोकर को मिक्स करके प्रभावित जगह पर स्क्रब करें। इससे भी कालापन दूर होता है।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

बेसन और हल्दी

बेसन में भी ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन में निखार लाते हैं। इससे लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच मलाई और कुछ नींबू की बूंदे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें। इसे सप्ताह में कम से कम 3 बार करें।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

एलोवेरा में एलोइन नामक कंपाउंड होता है जो स्किन के गहरे रंग को हल्का करने में मददगार होता है। इसके लिए एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसे सीधे अपनी कोहनी और घुटनों पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बेस्ट रिजल्ट के लिए आप ऐसा रोज या एक दिन छोड़ कर करें।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

सेहत के साथ ही नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। नारियल तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। यह कालेपन से कोहनी और घुटने के कालेपन से छुटकारा दिलाने में कारगर है। आप रोज प्रभावित जगह पर रात को सोने से पहले नारियत तेल लगाएं। इससे स्किन के कालेपन और रूखेपन से छुटकारा पाया जा सकता है।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

टमाटर और बेसन

टमाटर को अच्छे से मिक्सर में पीसकर गर्दन और कोहनी पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा बेसन भी मिक्स कर सकती हैं। इसे लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और 15 से 20 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद गर्दन, कोहनी और घुटनों को साफ पानी से धो लें।

home remedies to treat blackness of elbow,beauty tips,beauty hacks

आलू

आलू में ब्लीचिंग एजेंट पाया जाता है जो आपके काले घुटनों और कोहनी का रंग साफ करने में मदद करते हैं। इस्तेमाल के लिए आधा आलू लें और इसे मोटी स्लाइस में काट लें। इसे अपने कोहनी और घुटनों पर रगड़ें। आलू के अर्क को धोने से पहले 20 से 30 मिनट तक अपनी त्वचा पर काम करने दें। अच्छे परिणाम के लिए इसे रोजाना लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद