न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंहासों के कारण बन चुके हैं गाल में गड्ढे, इन घरेलू उपायों से करें इन्हें दूर

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से गाल में बने गड्ढों को दूर करने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 2:38:55

मुंहासों के कारण बन चुके हैं गाल में गड्ढे, इन घरेलू उपायों से करें इन्हें दूर

स्किन से जुड़ी कई आम समस्याओं में से एक हैं मुंहासे जिनके ठीक होने के बाद गाल में गड्ढों की समस्या होने लगती हैं। स्किन पर बड़े या ओपन पोर्स की वजह से चेहरा खराब दिखने लगता है और इसे ठीक होने में भी काफी समय लगता है। गड्ढे आमतौर पर ऑयली स्किन वाले लोगों के चेहरे पर होते हैं। कई बार चेहरे के रोमछिद्र बहुत ज्यादा बड़े हो जाने के कारण भी चेहरे पर गड्ढे नजर आने लगते हैं। इससे स्किन बूढ़ी नजर आने लगती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से गाल में बने गड्ढों को दूर करने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat acne prone skin,beauty tips,beauty hacks

बेसन

चेहरे पर बेसन का उपयोग करके ना सिर्फ ऑयली स्किन को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि फेस पर मौजूद ओपन पोर्स को टाइट भी कर सकते हैं। इस उपाय के लिए आपको 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। अब इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह लगाना है और करीब 20 मिनट तक सूखाना है। इस बेसन फेस पैक का नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे के गड्ढे टाइट होने लगेंगे।

home remedies to treat acne prone skin,beauty tips,beauty hacks

आलू

अगर मुंहासों के कारण गालों पर गड्ढे हो है हैं तो आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण चेहरे के दाग धब्बों को दूर करके सुंदरता को निखारते हैं। इसके लिए एक आलू को टुकड़ों में काटकर मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके बाद इसमें नारियल के तेल की दो से तीन बूंदें मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें और मसाज करें। इससे चेहरे के गड्ढे दूर होंगे और रंग भी निखरेगी।

home remedies to treat acne prone skin,beauty tips,beauty hacks

नींबू

नींबू में कई गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के पोर्स को टाइट करने में मदद करते हैं। चेहरे पर नींबू लगाने से पोर्स में जमी गंदगी निकलती है और बैक्टीरिया भी नष्ट होते हैं। इसके रस को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें। अगर स्किन संवेदनशील है, तो इसमें पानी मिलाकर लगा सकती हैं।

home remedies to treat acne prone skin,beauty tips,beauty hacks

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा पेस्ट या जेल आजकल आसानी से बाजार में उपलब्ध है, यह फेस के गड्ढे भरने में मदद करता है। इसके लिए आपको रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना होगा। ऐलोवीरा जेल ना सिर्फ गड्ढों को भरता है बल्कि इसके साथ-साथ कील, मुहांसे और अन्य दागों को भी दूर करता है।

home remedies to treat acne prone skin,beauty tips,beauty hacks

दालचीनी और शहद फेस पैक

मुंहासे और दानों के कारण चेहरे पर गड्ढे आ जाते हैं। जिसके लिए आप इन समस्याओं से बचाव जरूर करें। मुंहासों से बचाव करने के लिए 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी पाउडर को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक को अपनाने से आपके मुंहासे कम होने लगेंगे।

home remedies to treat acne prone skin,beauty tips,beauty hacks

खीरा

अगर आपके चेहरे पर मुहांसों के कारण को गड्ढे हो गए हैं तो ठंडे खीरे की स्लाइस अपने चेहरे पर लगाएं। खीरे में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जिससे स्किन को नमी मिलती है और ओपन पोर्स की समस्या दूर होती है। आप चाहें तो खीरे का पेस्ट बनाकर या फिर आइस क्यूब बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

home remedies to treat acne prone skin,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी

चेहरे का सौंदर्य बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग काफी लंबे समय से होता आ रहा है। चेहरे के गड्ढों को भरने के लिए मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद इसे धो लें, इसके लगातार प्रयोग से गाल के गड्ढे भरने लगेंगे।

home remedies to treat acne prone skin,beauty tips,beauty hacks

चंदन

चेहरे के ओपन पोर्स को भरने के लिए एक चम्मच चन्दन पाउडर में एक चम्मच ग्लिसरीन और तीन चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आधा घंटा चेहरे पर लगाने के बाद धो लें। इससे चेहरा साफ होने लगेगा और गाल के गड्ढे भी भरने लगेंगे

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे