न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में आती है बालों से बदबू, इन घरेलू उपायों से पाए छुटकारा

गर्मियों का मौसम स्किन और बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को लेकर आता है। क्योंकि पसीना, धूल-मिट्टी के कारण ये दोनों ही काफी डैमेज हो जाती है। गर्मियों के मौसम में अगर बालों की देखभाल सही तरह से नहीं होती है तो इनमें से बदबू आने लगती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 May 2022 4:42:06

गर्मियों में आती है बालों से बदबू, इन घरेलू उपायों से पाए छुटकारा

गर्मियों का मौसम स्किन और बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को लेकर आता है। क्योंकि पसीना, धूल-मिट्टी के कारण ये दोनों ही काफी डैमेज हो जाती है। गर्मियों के मौसम में अगर बालों की देखभाल सही तरह से नहीं होती है तो इनमें से बदबू आने लगती है। बालों को ठीक से वॉश न करना, पसीना, हार्मोनल बदलाव और प्रदूषण भी बदबूदार स्कैल्प का कारण बन सकते हैं। एक या दो बार स्कैल्प से बदबू आना सामान्य है, लेकिन अगर अक्सर ही आपको स्कैल्प से आने वाली बदबू के कारण शर्मिंदा होना पड़ता है, तो आप अपने रेगुलर हेयर केयर रूटीन के साथ कुछ घरेलू उपाय करके देखें। इससे न केवल आपके बाल शाइन करेंगे, बल्कि बालों में एक अलग ही ताजगी और महक का अहसास होगा। इन उपायों की मदद से गर्मियों में स्कैल्प से बदबू आने की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी।

smelly scalp,home remedies to get rid of smelly scalp,hair care,scalp care tips,beauty,beauty tips

​टी ट्री ऑयल

अगर आप एक ऐसे तेल की तलाश में है, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाए, तो टी ट्री ऑयल अच्छा विकल्प है। यह स्कैल्प से आने वाली दुर्गंध को दूर करता है।

कैसे अप्लाई करें

- इसके लिए 6 बूंद टी ट्री ऑयल और 2 बड़े चम्मच बादाम का तेल लें।
- दोनों को मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अप्लाई करें।
- हल्की सी मसाज करने के बाद इसे 30 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें और फिर शैम्पू से बालों को धो लें।

smelly scalp,home remedies to get rid of smelly scalp,hair care,scalp care tips,beauty,beauty tips

नींबू का रस

अगर आपके बालों से डैंड्रफ के कारण बदबू आती है, तो नींबू का रस भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह उन बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है, जो आपके स्कैल्प में एक चुभने वाली गंध का कारण बनते हैं।

कैसे अप्लाई करें

- एक कटोरी में 2 छोटे चम्मच नींबू का रस और 2 कप गर्म पानी लें।
- दोनों को अच्छे से मिला लें।
- अब अपने बालों को एक माइल्ड क्लींजर से धो लें।
- इसके बाद बालों पर नींबू का रस लगाएं और पानी से धो लें।

smelly scalp,home remedies to get rid of smelly scalp,hair care,scalp care tips,beauty,beauty tips

​एप्पल साइडर विनेगर

अगर आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया ने अपना घर बनाना शुरू कर दिया है, तो एप्पल साइडर विनेगर वास्तव में एक अच्छा विकल्प है। यह डैंड्रफ और स्कैल्प की दुर्गंध को दूर करने में बहुत मदद करेगा।

कैसे अप्लाई करें

- आधा कप एप्पल साइडर विनेगर और 2 कप पानी लें।
- दोनों को अच्छे से मिलाएं।
- अब अपने बालों को पहले माइल्ड क्लींजर से धो लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा कर छोड़ दें।
- अब बालों को सादा पानी से धो लें।

smelly scalp,home remedies to get rid of smelly scalp,hair care,scalp care tips,beauty,beauty tips

टमाटर का रस

अगर आपके स्कैल्प पर बैक्टीरिया पनपने लगे हैं, तो इन्हें मारने के लिए टमाटर एक शानदार घरेलू उपाय है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर टमाटर में बैक्टीरिया को मार गिराने की अच्छी क्षमता होती है।

कैसे अप्लाई करें

- 1 मध्यम आकार का टमाटर लें।
- टमाटर का गूदा निकालकर बालों पर लगा लें।
- 30 मिनट के लिए लगे रहने दें और फिर बालों को सादा पानी से धो लें।

smelly scalp,home remedies to get rid of smelly scalp,hair care,scalp care tips,beauty,beauty tips

​प्याज का रस

प्याज का रस बालों को मजबूत बनाने के साथ इनका वॉल्यूम भी बढ़ाता है। इसमें सल्फर की अधिक मात्रा होने से यह स्कैल्प से आने वाली बदबू को भी दूर करने में मददगार है।

कैसे करें अप्लाई

- 3 छोटी चम्मच प्याज का रस और 2 छोटी चम्मच नींबू का रस लें।
- इन्हें मिलाएं और अपने बालों व स्कैल्प पर लगा लें।
- 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को पानी से धो लें।

smelly scalp,home remedies to get rid of smelly scalp,hair care,scalp care tips,beauty,beauty tips

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से बालों की बदबू को कारगर और घरेलू तरीके से दूर किया जा सकता है। इससे बालों का चिपचिपापन कम हो जाता है और बैक्टीरिया द्वारा पनपी बदबू भी समाप्त हो जाती है।

कैसे करें अप्लाई

- एक भाग बेंकिंग पाउडर और तीन भाग पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- इसे स्कैल्प्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और बाद में धो लें।
- सप्ताह में एकबार करने से भी लाभ होगा।

smelly scalp,home remedies to get rid of smelly scalp,hair care,scalp care tips,beauty,beauty tips

नीम का तेल

नीम का तेल भी बालों की देखभाल के लिए एक कारगर उपाय है। स्कैल्प इंफेक्शन और बदबू को दूर करने के लिए आप नीम के तेल का प्रयोग कर सकती हैं।

कैसे करें अप्लाई

- नीम का तेल न हो तो नीम की कुछ पत्त‍ियों को अच्छी तरह उबाल लें।
- इस पानी को ठंडा होने दें और बाद में इससे सिर धो लें।
- सप्ताह में एक से दो बार ऐसा करने से बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर