न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन नेचुरल तरीकों से बनाए अपने नाखूनों को लंबे और सुंदर, जानें और आजमाए

इसके लिए पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नेचुरल तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाखूनों का अच्छे से ख्याल रखा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 2:29:44

इन नेचुरल तरीकों से बनाए अपने नाखूनों को लंबे और सुंदर, जानें और आजमाए

स्वस्थ और लंबे नाखून आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। नाखूनों की साफ-सफाई और मजबूती आपके हाथों की सुंदरता के लिए बहुत जरूरी हैं। आज के समय में महिलाएं अपने नेल्स को आकर्षक बनाने के लिए मेनीक्योर से लेकर नेल एक्सटेंशन का सहारा लेती हैं। सुंदर और लंबे नाखून की चाहत को पूरा करने के लिए इनकी सही देखभाल करने की जरूरत होती हैं। इसके लिए पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नेचुरल तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाखूनों का अच्छे से ख्याल रखा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में।

home remedies for long nails,beauty tips,beauty hacks

पपीता का कमाल

पपीते में एंजाइम होते हैं, जो प्रोटीन टिश्यू को साफ्ट बनाते हैं और इसलिए यह क्यूटिकल्स के लिए लाभदायक है। पपीते को मैश करके इसमें नींबू का रस और विनेगर मिक्स करें। अपने नाखूनों को इस मिश्रण में कम से कम 20 मिनट के लिए भिगोएं और फिर अपने नेल्स और आसपास की त्वचा की मालिश करें। इस उपचार को प्रभावी परिणाम के लिए कम से कम सात दिनों तक इस उपाय को अपनाएं।

home remedies for long nails,beauty tips,beauty hacks

कोकोनट ऑयल

नाखूनों को बढ़ाने और उन्हें चमकदार बनाने के लिए नारियल तेल एक आसान और बेहतरीन घरेलू उपाय की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी कोकोनट ऑयल यानी नारियल तेल को गर्म करें। अब हल्का गुनगुना हो जाने पर इस नारियल तेल से अपनी उंगलियों और नाखूनों पर गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। इस उपाय को आप रात में सोने से पहले करें और तेल लगाकर ऐसे ही छोड़ दें। फिर अगली सुबह गुनगुने पानी से हाथों को धो लें। नियमित रूप से इस उपाय को करने से नाखून बढ़ने के साथ ही उनमें मजबूती भी आएगी।

home remedies for long nails,beauty tips,beauty hacks

संतरे का रस

अंडे के सफेद भाग को एक कटोरी में निकालें और उसमें 2 चम्मच संतरे का रस निचोड़ें। इस घोल को अपने नाखूनों पर 5 मिनट तक लगा कर रखें। इसमें विटामिन सी होता है जो कोलाजिन बनाता है जिससे नाखूनों में मजबूती आती है।

home remedies for long nails,beauty tips,beauty hacks

लहसुन

लहसुन आपके कमजोर नाखूनों को मजबूती देने में काफी मदद करता है। आप लहसुन को कई विभिन्न तरीकों से अपने नाखूनों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। मसलन, आप लहसुन को दो हिस्सों में काटकर उसे नाखूनों के अंदरूनी भाग पर रगड़कर लगाएं। इसके अलावा, आप एक लहसुन की फली भी काट सकती हैं और उसमें से रस निकालकर इसका इस्तेमाल नेल हार्डनर के रूप में करें।

home remedies for long nails,beauty tips,beauty hacks

अंडे की सफेदी

इस उपाय को करने के लिए पोषक तत्वों से युक्त एक अंडे के सफेद भाग को एक कटोरी में निकाल लें और उसमें 2 चम्मच ऑरेंज जूस मिला लें। अब दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर तैयार मिश्रण में करीबन 5 मिनट के लिए अपने नाखूनों को डुबोकर रखें। विटामिन सी युक्त इस घोल में नाखूनों को डुबोने से नाखूनों में कोलेजन का उत्पादन होता है, जिससे नाखून लंबे, खूबसूरत और मजबूत बनते हैं।

home remedies for long nails,beauty tips,beauty hacks

गुलाब जल

गुलाब जल में एंटी−सेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल व एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिसके कारण यह नाखूनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह नाखूनों के अंदरूनी भाग को साफ करता है और इसे हर समय पोषण और नमी युक्त रखता है। बस अआपको केवल अपनी उंगलियों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद नियमित रूप से उपयोग करने की आवश्यकता है। फिर आपको कुछ ही दिनों में हेल्दी नेल्स मिलेंगे।

home remedies for long nails,beauty tips,beauty hacks

विनेगर

अगर आप अपने क्यूटिकल्स को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं तो ऐसे में विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले आप अनानास का टुकड़ा लेकर उसे अच्छी तरह मैश करें। इसके बाद इसमें सिरका मिलाएं। अब अपने नेल्स को क्यूटिकल्स तक इस मिश्रण में डुबोएं और फिर अपने नेल्स की मालिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे