न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही बनाए ये 9 हेयर रिमूवल स्क्रब, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

चहरे और त्वचा पर अनचाहे बाल होना पर्सनैलिटी को बिगाड़ने का काम करता हैं जिसके चलते महिलाएं पार्लर जाकर अनचाहे बालों को हटाने का ट्रीटमेंट करवाती हैं जो कि खर्चीला साबित होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 7:24:16

घर पर ही बनाए ये 9 हेयर रिमूवल स्क्रब, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

चहरे और त्वचा पर अनचाहे बाल होना पर्सनैलिटी को बिगाड़ने का काम करता हैं जिसके चलते महिलाएं पार्लर जाकर अनचाहे बालों को हटाने का ट्रीटमेंट करवाती हैं जो कि खर्चीला साबित होता हैं। त्वचा से अनचाहे बाल हटाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। महिलाएं इन्हें हटाने के लिए वैक्सिंग या थ्रेडिंग करवाती हैं जो कई बार दर्दनाक साबित होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू हेयर रिमूवल स्क्रब लेकर आए हैं जो इस दर्द से राहत दिलाने के साथ ही पार्लर के महंगे खर्च से भी बचा सकते है। तो आइये जानते हैं उन हेयर रिमूवल स्क्रब के बारे में जिनसे आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकेंगी।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

शहद, चीनी और नींबू के रस का स्क्रब

यह भी फेशियल बाल उतारने का एक प्रभावी तरीका है। इसके लिए आपको तीन चम्मच शहद, दो चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। इन तीनों चीजों को एक साथ मिक्स कर लें। अपने चेहरे पर इसकी एक हल्की हल्की परत अप्लाई करें। इसके बाद एक लेयर और लगा लें ताकि यह थोड़ा सा गाढ़ा हो सके। इसके बाद इसे आराम से 10 से 15 मिनट तक सूखने दें। अपने चेहरे को हाथों से एक्सफोलिएट करें और थोड़ा थोड़ा गीला करके बाल उतरने की कोशिश करें। फिर चेहरा ठंडे पानी से धोएं।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

बेसन और टूथपेस्ट का स्क्रब

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच सफेद टूथपेस्ट को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें 4 से 5 चम्मच दूध डालकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को थोड़ा पतला करने के लिए आप अतिरिक्त दूध भी मिला सकते हैं। टूथपेस्ट से बनी इस होममेड हेयर रिमूवल क्रीम को उस जगह पर लगाएं, जहां से आपको अनचाहे बाल हटाने हैं। जब त्वचा पर लगा यह पेस्ट सूख जाए, तो कॉटन से बने पैड या बॉल की मदद से बालों की विपरीत दिशा में इसे रब करें। जब पूरी तरह त्वचा से बाल हट जाएं, तो नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद मॉश्चराइजर लगा लें।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

जौ और नींबू के रस का स्क्रब

यह स्क्रब मुंह के अनचाहे बालों को हटाने में काफी मददगार माना जाता है। इसके प्रयोग से दोबारा बालों की ग्रोथ काफी जल्दी नहीं होती है। इसे बनाने के लिए आपको तीन चम्मच जौ पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस और तीन चम्मच दूध की आवश्यकता होगी। एक कटोरे में सभी इंग्रेडिएंट्स को एक दूसरे के अंदर मिक्स कर लें। फिर अपने चेहरे पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक सूखने दें। अब अपने हाथों को थोड़ा थोड़ा गीला करें और उससे स्क्रब उतारने की कोशिश करें। साथ में ही बाल भी उतरना शुरू हो जायेंगे।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

मसूर की दाल और दाल का स्क्रब

आलू और दाल की मदद से शरीर व चेहरे के अनचाहे बाल हटाए जा सकते हैं। इसके लिए रात में दो चम्मच मसूर की दाल को भिगोकर रख दें और सुबह इसे आलू के साथ ग्राइंड करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालें और त्वचा पर एक सार लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद हल्के हाथों से रब करते हुए इस पेस्ट को हटा लें।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

हल्दी, दूध और चने के पाउडर का स्क्रब

इसके लिए एक चम्मच हल्दी, दो चम्मच काबुली चने का पाउडर और थोड़ा सा गर्म दूध ले लें। काबूली चने के पाउडर को हल्दी में मिला कर दूध एड करती जाएं और एक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद उतार लें।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

फिटकरी और गुलाबजल का स्क्रब

साधारण सी दिखने वाली फिटकरी एक बेहतरीन हेयर रिमूवल रेमेडी है। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी पाउडर और एक चम्मच गुलाबजल को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बाल वाली जगह पर लगाकर सूखने दें। जब पेस्ट सूख जाए, तो हल्के हाथों से रब करते हुए पेस्ट हटा लें। दो बार में ही आपको रिजल्ट दिख जाएगा।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

मेथी और हरे चने का स्क्रब

मुंह के अनचाहे बालों को बढ़ने से रोकने के लिए मेथी एक काफी प्रभावी तरीका माना जाता है। अगर इसे आप हरे चने के साथ मिला देती हैं तो यह मुंह के बालों को साफ करने में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको तीन चम्मच मेथी के दाने, तीन चम्मच हरा चना, थोड़ा सा गर्म पानी और एक सॉफ्ट रुई की जरूरत होगी। इन्हें ग्राइंड करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें। जब तक इसकी कंसिस्टेंसी सही नहीं हो जाती इसमें पानी मिलती रहें। पेस्ट बनने के बाद लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। फिर उंगलियों की मदद से मुंह के बाल उतारें।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

बेसन और गुलाबजल का स्क्रब

स्किन के लिए बेसन काफी फायदेमंद होता है और यह शरीर या चेहरे के अनचाहे बाल हटाने में भी काफी मददगार होता है। हेयर रिमूवल क्रीम बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन के साथ 2 चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे या अनचाहे बालों वाली त्वचा पर लगाकर 20-25 मिनट सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए पेस्ट उतार लें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करेंगे, तो अनचाहे बालों की छुट्टी हो जाएगी।

home made hair removal scrub,hair removal scrub,hair removal scrub in hindi,scrub,beauty,beauty tips

अंडा, मक्की का आटा और चीनी का स्क्रब

यह स्क्रब थोड़ा चिपचिपा हो सकता है लेकिन बहुत असरदार भी रहता है। इसके लिए आपको एक एग व्हाइट, एक चम्मच मक्की का आटा और एक चम्मच चीनी की जरूरत होगी। साथ ही एक कॉटन का कपड़ा भी ले लें। अंडे का सफेद भाग अलग कर दें और उसमें एक चम्मच मक्की का आटा मिक्स कर दें। अब इसमें सभी चीजें मिलाने के बाद चेहरे पर अप्लाई करें। सूखने के बाद कॉटन के कपड़े से इसे मसल मसल कर उतारें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत