न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

होली के रंगों से स्किन को सुरक्षित रखें, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

होली के रंगों से त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए अपनाएं आसान घरेलू उपाय। नारियल तेल, एलोवेरा, बेसन-दही पैक और प्राकृतिक तेलों से रखें अपनी स्किन सुरक्षित और हेल्दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 28 Feb 2026 12:55:48

होली के रंगों से स्किन को सुरक्षित रखें, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

होली का त्योहार बस आने ही वाला है। बाजारों में गुलाल, रंग और पिचकारियां पहले ही दिखाई देने लगी हैं। होली के मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर उत्सव मनाते हैं, लेकिन इन रंगों में पाए जाने वाले केमिकल्स अक्सर त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। इससे स्किन रूखी, फटी या चकत्तेदार हो सकती है। ऐसे में अगर आप कुछ सावधानियां और आसान घरेलू उपाय अपनाएं, तो इस होली अपनी त्वचा को सुरक्षित रखते हुए मज़े से त्योहार मना सकते हैं।

नारियल तेल – प्राकृतिक सुरक्षा कवच

नारियल तेल सदियों से त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है। यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे रंग त्वचा में प्रवेश नहीं कर पाता। होली के दिन चेहरे, हाथ और पैरों पर नारियल तेल लगाना सबसे असरदार तरीका है। इसके अलावा, रात में सोने से पहले नारियल तेल से हल्की मसाज करने से त्वचा पूरी रात मॉइश्चराइज रहती है और रंगों से होने वाले नुकसान से बची रहती है।

बेसन और दही का फेस पैक

दादी-नानी के समय से ही बेसन और दही का फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। यह डेड स्किन को हटाकर त्वचा की रंगत निखारता है। होली से पहले इसे इस्तेमाल करने से रंगों से होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए बेसन और दही को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल – ठंडक और हाइड्रेशन

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए वरदान है। यह त्वचा को ठंडक देता है और साथ ही मॉइश्चराइज भी करता है। होली से पहले रोजाना एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा रंगों और केमिकल्स से होने वाले डैमेज से बची रहती है। इसे चेहरे और हाथ-पैरों पर हल्के हाथों से मसाज करें।

सरसों या बादाम का तेल – प्राकृतिक शील्ड

सरसों या बादाम का तेल भी होली के दिन स्किन की सुरक्षा के लिए बेहद कारगर हैं। इसे चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर लगाएं। यह त्वचा पर नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे रंग आसानी से नहीं चिपकते और त्वचा को डैमेज होने से बचाया जा सकता है।

इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस होली रंगों का आनंद ले सकते हैं और अपनी त्वचा को सुरक्षित और हेल्दी रख सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी होली का उत्सव बिना स्किन प्रॉब्लम के एंजॉय कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?