न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2023 : रखना चाहते हैं होली के रंगों से अपने बालों का ख्याल, करें इन चीजों का इस्तेमाल

हर महिला चाहती हैं कि उनके बाल खूबसूरत और घने नजर आए और इसके लिए वे तरह-तरह के हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो करना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन इसकी चिंता तब बढ़ जाती हैं जब होली का त्योहार आता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 7:23:58

Holi 2023 : रखना चाहते हैं होली के रंगों से अपने बालों का ख्याल, करें इन चीजों का इस्तेमाल

हर महिला चाहती हैं कि उनके बाल खूबसूरत और घने नजर आए और इसके लिए वे तरह-तरह के हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो करना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन इसकी चिंता तब बढ़ जाती हैं जब होली का त्योहार आता हैं। होली का मजा रंगों में है, लेकिन यही रंग बालों के लिए किसी श्राप से कम नहीं। इन रंगों में मौजूद हानिकारक केमिकल बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। होली के दिन अबीर-गुलाल की ढेर सारी मस्ती के बाद बालों से रंग छुड़ाना वाकई बहुत मुश्किल काम होता है। इससे न सिर्फ बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, बल्कि टूटने और सफेद होने लगते हैं। लेकिन कुछ उपायों से आप अपने बालों को केमिकल्स के दुष्प्रभाव से बचा सकती हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप होली के रंगों से अपने बालों का ख्याल रख पाएंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

holi 2023,hair care tips in hindi,hair care,hair,holi color hair,how to remove holi color from hair,beauty tips in hindi

नारियल का तेल

होली में रंग बालों में कुछ इस तरह समा जाते हैं कि निकालने पर भी नहीं निकलते हैं। ऐसे में बालों को सुरक्षित रखने का तरीका है कि आप सिर पर यानि बालों में अच्छी तरह से नारियल का तेल लगा लें। यदि आप अपने बालों में अच्छी तरह से ज्यादा मात्रा में तेल लगा लेते हैं तो वह एक कोटिंग के तरह काम करता हैं और रंग में मौजूद केमिकल और अन्य तत्वों से बालों को बचाकर रखता हैं।

holi 2023,hair care tips in hindi,hair care,hair,holi color hair,how to remove holi color from hair,beauty tips in hindi

बेसन-दही हेयर पैक

बेसन और दही को मिलाकर हेयर पैक तैयार करें। इस पैक को कम से कम बालों में 20 मिनट तक रखें। यह होली कलर से होने वाले केमिकल का असर कम करते हैं। आपको बता दें कि बेसन, स्कैल्प को साफ करता है और दही कंडीशनर का काम करता है। इसमें चुटकी भर हल्दी डाल देंगे तो आप स्कैल्प को बैक्टीरिया से दूर रख सकते हैं।

holi 2023,hair care tips in hindi,hair care,hair,holi color hair,how to remove holi color from hair,beauty tips in hindi

सरसों का तेल लगाएं

सबसे पहली बात तो यह है कि केमिकल बेस्ड रंगो का इस्तेमाल न करें इनकी बजाय आप ऑर्गेनिक या हर्बल रंगो का उपयोग करें। होली ही एक ऐसा त्यौहार है जब लोग सभी के साथ खेलते है, फिर चाहे वह उन्हें जाने या न जानें, तो ऐसे में कौन केमिकल बेस्ड रंग का इस्तेमाल कर रहा या कौन आर्गेनिक बेस्ड रंग का इस्तेमाल कर रहा ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे बचने का एक ही उपाय है कि आप अच्छी तरह से बालों पर सरसों का तेल लगा लें। बता दें सरसो का तेल रंगो से बचने के लिए काफी अच्छा तरीका है। साथ ही यह डीप कंडीशनिंग में भी मदद करता है।

holi 2023,hair care tips in hindi,hair care,hair,holi color hair,how to remove holi color from hair,beauty tips in hindi

अंडे की जर्दी

हेयर पैक के बाद सिर को साफ से पानी से धो लें। अब बालों पर एग योक यानी अंडे की जर्दी को फेंटकर लगाएं। इसमें 2 बूंद सिरका या नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल होली के कलर्स बालों को अंदर तक मैसेज कर देते हैं। इसे रोकने के लिए अंडे की जर्दी एक बेहतर विकल्प होगा। अंडे की जर्दी में बायोटिन और बी12 पाया जाता है, और ये बालों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व हैं।

holi 2023,hair care tips in hindi,hair care,hair,holi color hair,how to remove holi color from hair,beauty tips in hindi

नींबू का जूस

यदि आपका स्कैल्प ड्राई है या फिर आपको डैंड्रफ की बहुत शिकायत है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें या सरसो तेल का इस्तेमाल करें। आप इसमें आधा नींबू का रस मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगा लें। नींबू में ऐसे तत्त्व शामिल होते हैं जो बालों में जमा अशुद्धियों को निकलने में मदद करता है।

holi 2023,hair care tips in hindi,hair care,hair,holi color hair,how to remove holi color from hair,beauty tips in hindi

एलोवेरा

जिन्हें बालों में अंडा लगाना पसंद नहीं है, वे बालों में एलोवेरा लगा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, बी 12, सी और ई पाया जाता है। जो स्कैल्प को मजबूत बनाने में मदद करता है। होली कलर्स में कई तरह के हार्मफुल केमिकल होते हैं, जो बालों को क्षति पहुंचाते हैं। इससे बचने के लिए आप हेड वॉश करने के बाद एलोवेरा लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता