Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एयरब्रश Vs HD मेकअप : जाने आजकल किसका ट्रेंड और कौनसा है आपके लिए बेहतर

। ब्रश और ब्लेंडर का उपयोग करके मैनुअल ब्लेंडिंग के पारंपरिक तरीके से किया गया एचडी मेकअप वह है, जिसे अधिकांश सेलेब्स और अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट पसंद करते हैं। इसकी वजह यही है कि यह बहुत ही नेचुरल, नॉन-केकी और फ्लॉलेस लुक देता है।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 25 Jun 2022 3:40:08

एयरब्रश Vs HD मेकअप : जाने आजकल किसका ट्रेंड और कौनसा है आपके लिए बेहतर

समय बदलने के साथ साथ मेकअप के प्रकार में भी बदलाव आते जा रहे है। महिलाएं अपने लुक्स को डिफरेंट और यूनिक बनाने के लिए अलग अलग मेकअप स्टाइल अपना रही है। इन दिनों एयरब्रश और एचडी मेकअप का काफी चलन हैं।दुल्हन का मेकअप शादी में सबसे ज्यादा हाइलाइट होता है। अगर वो ही अच्छा न हो तो पूरा लुक फीका लगता है, इसलिए आज हम ब्राइडल मेकअप के बारे में बात करेंगे। खासकर आज के समय में, जब चुनने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है। इन विकल्पों में से एचडी मेकअप और एयरब्रश मेकअप ने ब्यूटी इंडस्ट्री में एक अलग ही तूफान लाया है। दुल्हनें इन दो तरह के मेकअप को लेकर कंफ्यूजन में रहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि एयरब्रश और एचडी मेकअप में क्या अंतर हैं, आपके लिए कौन सा मेकअप बेस्ट होगा

क्या है एचडी मेकअप

एचडी मेकअप यानी हाई डेफिनेशन मेकअप। एचडी मेकअप अडवांस टेक्नॉलजी मेकअप है। जब आप हाई डेफिनेशन वाले कैमरा के सामने होते हैं, तो वह हमारी छोटी से छोटी कमियों को उजागर कर देता है। एचडी या हाई डेफिनेशन मेकअप उन्हीं फ्लॉज को छुपाने का काम करता है। ब्रश और ब्लेंडर का उपयोग करके मैनुअल ब्लेंडिंग के पारंपरिक तरीके से किया गया एचडी मेकअप वह है, जिसे अधिकांश सेलेब्स और अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट पसंद करते हैं। इसकी वजह यही है कि यह बहुत ही नेचुरल, नॉन-केकी और फ्लॉलेस लुक देता है।
hd make up or airbrush make up which is best,beauty tips,beauty hacks एचडी मेकअप करने का तरीका

इसे आम मेकअप की तरह ही ट्रेडिशनल तरीके से ब्रश और स्पंज के साथ किया जाता है। इसे करते हुए हाई-एंड प्रोडक्ट्स का ही उपयोग करना चाहिए। हां, ये प्रोडक्ट्स थोड़े से महंगे जरूर होते हैं। एचडी मेकअप प्रोडक्ट्स टेक्सचर में हल्के होते हैं। इन प्रोडक्ट्स को भरकर चेहरे पर एक साथ न लगाएं। इससे वह अच्छी तरह ब्लेंड नहीं हो पाते और फिर आपको नेचुरल-लुकिंग फ्लॉलेस लुक नहीं मिल पाता है।

hd make up or airbrush make up which is best,beauty tips,beauty hacks क्या होता है एयरब्रश मेकअप

एयरब्रश मेकअप के लिए आपको बहुत ही प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का चुनाव करना चाहिए।एयरब्रश मेकअप एक हल्का मेकअप है जिसे एयरगन के साथ लगाया जाता है। लिक्विड फाउंडेशन को एयरगन के छोटे से चैंबर में डाला जाता है और दुल्हन के चेहरे पर स्प्रे किया जाता है। जैसे ही ट्रिगर प्रेस किया जाता है, फाउंडेशन स्प्रे की मदद से चेहरे को फ्लॉलेस फिनिश देने के लिए कवर कर लेता है और मेकअप चेहरे पर अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाता है। ब्लश, आई शैडो, लिप कलर्स और आइब्रो को रिफाइन करने के लिए भी एयरब्रश तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर इसे अच्छी तरह से लगाया जाए तो यह नेचुरल फिनिश देता है। सही तरीके से लगाने के लिए इस पर अच्छी पकड़ होनी जरूरी है। एयरब्रश मेकअप का एक सबसे अच्छा फायदा यह है कि यह लंबे समय तक बरकरार रहता है।

एयरब्रश मेकअप करने का तरीका जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इस तरह का मेकअप एक विशेष मेकअप टूल का उपयोग करके किया जाता है जिसे एयरब्रश या एयरगन कहा जाता है। फाउंडेशन या अन्य मेकअप उत्पादों को एयरगन के चेंबर पर डाला जाता है जिसे बाद में दुल्हन के चेहरे पर छिड़का जाता है। एयरब्रश को चेहरे पर धीरे-धीरे स्प्रे किया जाता है जिससे यह पारंपरिक मेकअप की तुलना में हल्का दिखाई देता है। hd make up or airbrush make up which is best,beauty tips,beauty hacks एयरब्रश मेकअप और एचडी मेकअप में अंतर

एयरब्रश और एचडी मेकअप दोनों का ही इन दिनों काफी चलन है। एयरब्रश मेकअप स्किन पर काफी पतला और नेचुरल लुक देता हैं। तो वहीं एचडी मेकअप चेहरे के शेप देने का काम करता हैं। एयरब्रश मेकअप चेहरे पर 10 से 12 घंटे तक टिका रहता है। ऑयली और नॉरमल स्किन के लिए एयरब्रश मेकअप बेस्ट है। एयरब्रश मेकअप में किसी भी तरह से ब्रश और हाथ का इस्तेमाल नहीं होता है जिसकी वजह है एयरब्रश मेकअप से दाने होने के चांस कम होते हैं। वहीं एचडी मेकअप में हाई डेफिनेशन मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता हैं। एचडी मेकअप चेहरे के दाग धब्बों को छिपाने के लिए बहुत मददगार साबित होता है।

कौनसा मेकअप है फायदेमंद

एचडी मेकअप और एयरब्रश मेकअप दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं! इन दोनों मेकअप टेकनीक में आम पैसे से ज्यादा खर्चा आता है। इससे ज्यादा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके मेकअप आर्टिस्ट अपने काम में कितने निपुण हैं। हमारी राय में एचडी मेकअप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि आप लगातार कैमरों की चकाचौंध में होते हैं। एयरब्रश मेकअप ज्यादातर तैलीय त्वचा के लिए सुझाया जाता है जबकि एचडी मेकअप सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology