न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्लिटर बनाएगा आपके मेकअप लुक को और भी बेहतरीन, लगाते समय रखें इन बातों का ख्याल

आप बेहतरीन लुक पा सकेंगी। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेकअप के दौरान किस तरह ग्लिटर का सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Oct 2022 8:07:36

ग्लिटर बनाएगा आपके मेकअप लुक को और भी बेहतरीन, लगाते समय रखें इन बातों का ख्याल

महिलाओं के बीच मेकअप का काफी ज्यादा क्रेज रहता है। अपने लुक को खास बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के मेकअप करना पसंद करती हैं। महिलाएं हर संभव प्रयास करती हैं कि उनका मेकअप उनके लुक को बेहतर बनाने में मदद करें और इसके लिए आजकल ग्लिटर का इस्तेमाल करना काफी ट्रेन्ड में हैं। ग्लिटर मेकअप आंखों के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता में भी चार चांद लगा देता है। लेकिन जरूरी हैं कि यह जाना जाए कि इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए ताकि आपको परफेक्ट लुक मिल सकें। सही जानकारी होने से ही आप बेहतरीन लुक पा सकेंगी। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेकअप के दौरान किस तरह ग्लिटर का सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

glitter will make your makeup look even better,beauty tips,beauty hacks

ग्लिटर चाहिए भी या नहीं

ज्यादातर समय जब जब लोग ग्लिटर यूज कर रहे होते हैं, तो वो स्पार्कली लुक पाने की चाहत रखते हैं। लेकिन अगर ग्लिटर को सही, एकसार न लगाया जाए तो ये शाइनी तो दिखते हैं, लेकिन वैसा कमाल नहीं कर पाते जैसा इन्हें करना चाहिए। इससे अधिक शाइन मेटैलिक आईशैडो यूज करने से मिल जाता है।

ग्लिटर का चुनाव

अगर आप थीम पार्टी में जा रही हैं तो आई मेकअप के लिए ग्लिटर चुनते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा। जैसे- आपकी ड्रेस का कलर क्या है? आईशैडो के कुछ कलर यूनिवर्सल होते हैं। जैसे- ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर या गोल्डन। इन्हें आप लगभग हर एक ड्रेस के साथ लगा सकती हैं। यूं तो ग्लिटर आई मेकअप को इवनिंग या नाइट लुक में कैरी करना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप पहले से ग्लिटर आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो ऐसे में आप ग्लिटर आई मेकअप करना अवॉयड करें। ऐसा करने से आपके लुक में ग्लिटर ओवर हो जाता है और इससे आपका लुक बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। हालांकि, अगर आपने अपने आउटफिट में सिर्फ ग्लिटर टच दिया है तो ग्लिटर आई मेकअप किया जा सकता है।

glitter will make your makeup look even better,beauty tips,beauty hacks

सीधे ना लगाएं ग्लिटर

अगर आप ग्लिटर आई मेकअप कर रही हैं तो आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी ग्लिटर को सीधे आइज पर ना लगाएं। इससे पहले आई प्राइमर या फाउंडेशन लगाना आवश्यक होता है। साथ ही आप ग्लिटर से मैचिंग शेड के आईशैडो को आइलिड पर अवश्य अप्लाई करें। हालांकि, आईशैडो कलर को लेकर आप थोड़ी एक्सपेरिमेंटल भी हो सकती हैं।

यूज करें ग्लिटर बेस

ग्लिटर को आंख पर सही तरह से लगाए रखने के लिए नॉर्मल आई प्राइमर की जगह ग्लिटर के लिए आने वाले खास बेस यूज करें। ग्लिटर बेस या ग्लिटर ग्लू, ग्लिटर को इधर-उधर फेस पर गिरने नहीं देते हैं और इससे फेस ज्यादा क्लीन दिखता है। अगल-अलग ग्लिटर बेस को यूज करने का तरीका भी अलग होता है। कुछ में ग्लिटर ग्लू को स्किन पर लगाकर ग्लिटर लगाया जाता है, जबकि कुछ में पहले ब्रश में ग्लू लगाते हैं और फिर इस ब्रश को ग्लिटर में डिप करते हैं और फिर इसे आईलिड पर लगाया जाता है।

glitter will make your makeup look even better,beauty tips,beauty hacks

ग्लिटर ग्लू लगाना ना भूलें

यह एक बेहद महत्वपूर्ण प्वाइंट है, जिसे अक्सर महिलाएं स्किप कर देती हैं, जिसके कारण उनका ग्लिटर कुछ ही समय के बाद डस्ट ऑफ हो जाता है। दरअसल, ग्लिटर को जब अप्लाई किया जाता है, उस समय तो वह बेहद अच्छा लगता है। लेकिन कुछ ही वक्त बाद वह धीरे-धीरे हटने लगता है। लेकिन आपके साथ ऐसा ना हो, इसलिए आइलिड पर ग्लिटर लगाने से पहले ग्लिटर ग्लू को अवश्य लगाएं। यह आंखों पर ग्लिटर को लॉन्ग लास्टिंग बनाने में मदद करता है।

ऐसे करें अप्लाई

ग्लिटर को किसी नॉर्मल आईशैडो की तरह आंखों पर लगाने की कोशिश न करें। इससे ग्लिटर मूव होता जाएगा और पैच बन जाएंगे । ग्लिटर को हमेशा आईलिड पर पैट करके प्रेस करें। इसके लिए ग्लिटर ग्लू के ऊपर सूखी उंगलियों से ग्लिटर लगाएं। एक बार पैट करें फिर ग्लिटर लें और फिर पैट करें, इस तरह से पूरी आईलिड पर ग्लिटर लगाएं।

glitter will make your makeup look even better,beauty tips,beauty hacks

ना करें ग्लिटर को मिक्स करने की गलती

दो रंगों के ग्लिटर को मिक्स करके अपने आउटफिट से मैच कराने जैसी गलती न करें। दो रंग के ग्लिटर बहुत मेसी लुक देते हैं और इन्हें यूनिफॉर्म तरीके से लगाना भी मुश्किल होता है। ग्लिटर तभी मिक्स करें जब दोनों ग्लिटर के कलर्स काफी हद तक सेम हो।

वैसलीन या जेल का करें इस्तेमाल

आई मेकअप में ग्लिटर आईशैडो लगाने से पहले अपनी लैश लाइन पर जेल या वैसलीन लगाएं। ऐसा करने से मेकअप ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा और लंबे समय तक टिकेगा भी। इस तरीके से आई मेकअप में परफेक्शन भी लाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोकसभा में FCRA बिल पर आर-पार की तैयारी, कांग्रेस ने 10 से 12 अगस्त तक जारी किया व्हिप
लोकसभा में FCRA बिल पर आर-पार की तैयारी, कांग्रेस ने 10 से 12 अगस्त तक जारी किया व्हिप
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश