न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा, जानिए फेस पैक बनाने का आसान तरीका

साबूदाने से बना फेस पैक त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकता है और आपकी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस ला सकता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 9:06:58

साबूदाना से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा, जानिए फेस पैक बनाने का आसान तरीका

क्या आप जानते हैं कि साबूदाना न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है? साबूदाने से बना फेस पैक त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकता है और आपकी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस ला सकता है। यह एक केमिकल फ्री उपाय है जो प्राकृतिक रूप से आपकी त्वचा को चमकदार बना सकता है। तो आइए जानते हैं, साबूदाना से फेस पैक बनाने के सरल और प्रभावी तरीके के बारे में।

sago face pack,sabudana for skin,benefits of sabudana for skin,natural face pack,how to make sago face pack,sabudana beauty tips,flawless skin with sabudana,radiance with sago,sago for glowing skin,sabudana skincare routine,chemical-free face pack for glowing skin,sabudana for healthy skin,home remedies for glowing skin

कैसे बनाएं साबूदाना फेस पैक?

साबूदाना फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच साबूदाने को पानी में भिगोकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। साबूदाना नरम होने के बाद, एक पैन में थोड़ा सा पानी डालकर साबूदाने को पकाएं। जब साबूदाना जेल जैसी कंसिस्टेंसी में बदल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब ठंडे साबूदाने को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें। इसके बाद साबूदाने के पेस्ट में 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं।

फेस पैक लगाने का तरीका

अब इस तैयार फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। इससे बेहतर परिणाम पाने के लिए इसे 20 मिनट तक चेहरे पर छोड़कर रखें। फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। आपको तुरंत ही त्वचा पर सकारात्मक असर दिखाई देगा। इस फेस पैक को आप सप्ताह में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

साबूदाना फेस पैक के फायदे

हाइड्रेशन: साबूदाना में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं और ड्राई स्किन को नम बनाए रखते हैं।
ऑयली स्किन के लिए: अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो साबूदाना फेस पैक तेलीय त्वचा को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
निखार: यह फेस पैक त्वचा के रंग को निखारने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा का प्राकृतिक चमक बढ़ता है।

हालांकि, इस फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि कोई एलर्जी न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?