Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

40 की उम्र के बाद चहरे पर छाने लगती हैं झुर्रियां, इन फेस पैक से स्किन दिखेगी जवां

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जो झुर्रियों से निजात दिलाने के साथ ही त्वचा को जवां बनाने का काम करेंगे। तो आइये जनाते हैं इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 3:36:58

40 की उम्र के बाद चहरे पर छाने लगती हैं झुर्रियां, इन फेस पैक से स्किन दिखेगी जवां

महिलाएं अपनी त्वचा को लेकर फिक्रमंद रहती हैं, खासतौर से 40 की उम्र के बाद। जी हां, उम्र बढ़ने के साथ ही स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं। लाइफ की भागदौड़ में महिलाएं त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाती हैं जिसकी वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे में देखा जाता हैं कि महिलाएं वे क्रीम अपनाने लगती हैं जो बाजार में एंटी-एजिंग के नाम पर उपलब्ध होती हैं। लेकिन वे इतनी प्रभावी नहीं होती हैं। ऐसे में आप घर पर बनी कई प्राकृतिक चीजों की मदद ले सकते हैं जो त्वचा को प्राकृतिक सुंदरता देने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जो झुर्रियों से निजात दिलाने के साथ ही त्वचा को जवां बनाने का काम करेंगे। तो आइये जनाते हैं इन फेस पैक के बारे में...
face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks
हल्दी और दही का फेस पैक

हल्दी और दही दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। हल्दी और दही फेस पैक से बढ़ती उम्र में भी त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहती है। इसके लिए आप आधा कप दही लें, इसमें 2 चम्मच हल्दी मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद साफ पानी से धो दें। हफ्ते में 2-3 बार हल्दी और दही फेस पैक लगा सकते हैं। इससे लाइन लाइंस, झुर्रियों की समस्या दूर होगी। साथ ही त्वचा में नई चमक भी आएगी। face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks अंडे और दही का फेस पैक

एक अंडे को तोड़कर एक बाउल में रख लें। इसे अच्छी तरह से फेंट कर बाउल में रख लीजिए। इसमें एक बड़ा चम्मच ताजा दही मिलाएं। इन्हें आपस में मिला लें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा धो लें। सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks खीरा और एलोवेरा का फेस पैक

त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए अधिकतर महिलाएं खीरा और एलोवेरा का इस्तेमाल करती हैं। 40 साल से ऊपर की महिलाएं भी खीरा और एलोवेरा से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें खीरे का रस डालें। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इससे त्वचा हाइड्रेट, फ्रेश नजर आएगी। साथ ही एजिंग के लक्षणों में भी कमी आएगी।

face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks राइस वॉटर फेस मास्क

एक कप चावल का पानी लें और उसमें पेपर टॉवल को भिगो दें। इस पेपर टॉवल पर आंख, नाक और मंह के लिए छोटे-छोटे छेद बना लें। 10 मिनट के लिए चावल के पानी को इस पेपर टॉवल में समा जाने दें। फिर इसे बाहर निकालें और इसे अपने चेहरे पर 15-30 मिनट के लिए लगाएं। अंत में, इसे हटा दें और अपना चेहरा धो लें। आप यह हर रोज कर सकती हैं। मास्क में फ्लेवोनॉइड यौगिक होते हैं, जो स्किन पर झुर्रियों को आने से रोकते हैं। यह त्वचा को फर्म और टाइट भी बनाता है। face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks बेसन और मसूर दाल फेस पैक

बेसन और मसूर दाल एजिंग के लक्षणों को कम करने में कारगर होते हैं। इसके लिए आप आधा कप बेसन, आधा कप मसूर की दाल और गुलाब जल लें। इन सभी को मिक्सर में ग्राइंड कर लें। बारीक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं, सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के काले दाग धब्बे दूर होते हैं, झुर्रियां भी कम होती है। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 दिन कर सकते हैं। साथ ही त्वचा का ग्लो भी बढ़ेगा। face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks
आलू और गाजर का फेस मास्क

आलू और गाजर को एक साथ पीसकर एक कटोरे में रखें। पेस्ट में गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। मास्क को धीरे-धीरे चेहर से रगड़ कर साफ करें। आप इस मास्क को हर दिन लगा सकते हैं। यह मास्क त्वचा के धब्बे और काले घेरे को ठीक करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। इसमें विटामिन ए होता है, जो त्वचा पर झुर्रियों को कम करता है। face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks
केला और शहद फेस पैक

केला और शहद त्वचा को मॉयश्चराइज करते हैं। ड्राय स्किन के लिए केला और शहद फेस पैक काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच शहद, 1 पका केला मैश करके डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें, इसे चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें, इससे त्वचा नरम और मुलायम बनेगी। हाइड्रेटेड, ग्लोइंग भी बनी रहेगी। आप हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks नारियल तेल फेस मास्क

नारियल फेस मास्क स्कीन फेयरनेस और चेहरे से दाग दब्बे हटाने में मदद करता है। टैनिंग (Tanning) से बचाता है और त्वचा को पुनर्जीवित करता है। आप यह फेस मास्क आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आप आधा चम्मच नारियल का तेल और आधा चम्मच अनार के बीज का तेल लीजिए, दोनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

face packs for younger skin,beauty tips,beuaty hacks पपीता फेस पैक

पपीता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें एक विशेष एंजाइम भी होता है जिसे पपेन कहते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट और पपेन डेड स्किन सेल्स को दूर करते हैं, त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं। इसके लिए आप एक पका पपीता लें, इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब पपीता फेस पैक को चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। आप पपीता फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने से एजिंग के लक्षणों में भी कमी देखने को मिलती है। पपीते से आप निखरी त्वचा पा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology