न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की कई परेशानियों का इलाज है अंडा, जानें इससे बने हेयर मास्क

खूबसूरत, लंबे और घने बालों की चाहत रखने वाले लोगों को अंडे का इस्तेमाल हेयर मास्क के रूप में जरूर करना चाहिए। हम आपको यहां अंडे से बने कुछ हेयर मास्क की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 15 Dec 2022 3:44:58

बालों की कई परेशानियों का इलाज है अंडा, जानें इससे बने हेयर मास्क

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल में पॉल्यूशन, क्लाइमेट चेंज और गलत खानपान की वजह से बालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इससे बचने के लिए कई चीजों और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता हैं। बाजार में बालों को शाइनी और स्मूद बनाने के लिए कई प्रोडक्ट्स मिलते है। लेकिन नियमित इनका इस्तेमाल करना बालों को नुकसान पहुंचा सकता हैं। ऐसे में आप आप बालों में अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे पोषण की खान हैं, इनमें प्रोटीन, मिनरल्स और बी कॉम्प्लेक्स विटामिन की भरपूर मात्रा होती है जो बालों के लिए गुणकारी साबित होते हैं। खूबसूरत, लंबे और घने बालों की चाहत रखने वाले लोगों को अंडे का इस्तेमाल हेयर मास्क के रूप में जरूर करना चाहिए। हम आपको यहां अंडे से बने कुछ हेयर मास्क की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

egg is the cure for many hair problems know the hair mask made from it,beauty tips,beauty hacks

अंडा और एलोवेरा का हेयर मास्क

अंडा एंड एलोवेरा का हेयर मास्क बनाने के लिए अंडे को फोड़ कर उसका सफेद भाग निकालें और अच्छे से फेंट लें। अब इसमें एलोवेरा जेल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस पैक को बालों में 30 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये हेयर मास्क बालों में लगाने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। इस हेयर मास्क को 15 दिन में एक बार लगा सकते है।

egg is the cure for many hair problems know the hair mask made from it,beauty tips,beauty hacks

अंडा और नारियल तेल का हेयर मास्क

एक बाउल में 1 पूरा अंडा तोड़ लें और इसे फेंट लें। फेंटे हुए अंडे में 2-3 टेबल स्पून नारियल का तेल और दूध मिलाएं। सामग्री को एक साथ मिलाएं और हेयर पैक को पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। शावर कैप पहनें और हेयर मास्क को 30-40 मिनट के लिए लगा रहने दें। माइल्ड शैम्पू और ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

egg is the cure for many hair problems know the hair mask made from it,beauty tips,beauty hacks

अंडे और नींबू का हेयर मास्क

अंडा बालों से डैंड्रफ दूर करने में मदद करता है और उन्हें तेज धूप और पसीने से होने वाले इंफेक्शन से भी बचाता है। इसके लिए एक एग योक में 2 से 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर उसे अच्छी तरह मिक्स करके जड़ों में लगा लें। आधा घंटा ऐसे ही रहने दें और फिर शैंपू से बाल धो लें। नींबू में विटमिन सी, बी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्कैल्प से पूरी गंदगी निकाल देते हैं और उसे हेल्दी रखते हैं। साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी मुक्ति मिलती है।

egg is the cure for many hair problems know the hair mask made from it,beauty tips,beauty hacks

अंडा, केला और शहद का हेयर मास्क

अंडा, केला और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिला लें और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों और जड़ों पर अच्छे से लगाएं और कैप पहन लें। इस हेयर मास्क को बालों में 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। बालों को शैंपू और कंडिशनर अवश्य करें। ये पैक बालों को शाइनी बनाने के साथ उन्हें मजबूत भी बनाएगा।

egg is the cure for many hair problems know the hair mask made from it,beauty tips,beauty hacks

अंडा और अरंडी तेल का हेयर मास्क

एक अंडे को तोड़कर एक बाउल में फेंट लें। फेंटे हुए अंडे में दो बड़े चम्मच अरंडी का तेल डालें और एक साथ मिलाएं। अपने बालों और स्कैल्प पर हेयर मास्क लगाएं। अपनी उंगलियों से धीरे से मसाज करें। इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू और ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करें।

egg is the cure for many hair problems know the hair mask made from it,beauty tips,beauty hacks

अंडे और मेहंदी का हेयर मास्क

बालों की अच्छी ग्रोथ और मजबूती के लिए आप अंडे को मेहंदी में मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए मेहंदी में एक अंडा, थोड़े से मेथी के दाने और कॉफी मिलाकर कम से कम 4 घंटे के लिए रख दें। अब इसे बालों में लगाएं और 3 घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। सिर से मेहंदी धोने के बाद तुरंत शैंपू न करें। जब बाल अच्छी तरह से सूख जाएं तो उनमें सरसों या फिर नारियल के तेल से मालिश करें और फिर अगले दिन बालों में शैंपू करें। इससे मेहंदी का रंग भी बालों से जल्दी नहीं निकलेगा और वह मजबूत भी बने रहेंगे।

egg is the cure for many hair problems know the hair mask made from it,beauty tips,beauty hacks

अंडा और जैतून तेल का हेयर मास्क

एग और जैतून का तेल हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को अच्छे से मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह से लगा कर कैप पहन लें। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक बालों पर लगा रहने दे। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगा सकते है। इस पैक से बालों को पोषण मिलने के साथ बाल मजबूत भी बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे