न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरसात के दिनों में कर्ली बालों को मैनेज करना होता हैं मुश्किल, दें इन बातों पर ध्यान

ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से कर्ली बालों को मैनेज करना आसान हो जाएगा। आइये जानते है इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 8:45:45

बरसात के दिनों में कर्ली बालों को मैनेज करना होता हैं मुश्किल, दें इन बातों पर ध्यान

मानसून के मौसम में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती हैं अन्यथा इसमें नमी आने की वजह से कई परेशानियां उठने लगती हैं। बरसात के दिनों में स्ट्रेट बालों की तुलना में कर्ली बालों को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैं क्योंकि वातावरण में नमी के कारण इनमे जल्दी छल्ले बन जाते हैं और ये उलझने लगते हैं। बालों के देरी से सूखने की वजह से इनमें इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ता चला जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से कर्ली बालों को मैनेज करना आसान हो जाएगा। आइये जानते है इन टिप्स के बारे में...

curly hair managing tips,hair care tips,beauty tips,beauty hacks

गुनगुने तेल से करें मालिश

बालों और स्कैल्प की गुनगुने तेल से मसाज करने से बालों को पोषण तो मिलता ही है साथ ही बालों की जड़ें भी मजबूत बनी हैं। तेल मालिश करने से सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों के टूटकर गिरने की समस्या कम होती है। मानसून के दौरान घुंघराले बाल वाले लोग सप्ताह में एक या दो बार तेल का इस्तेमाल करें। बालों के टूटने जैसी समस्या के लिए बादाम या नारियल तेल में नीम का तेल मिलाकर लगाएं। नीम का तेल ठंडा होने से फायदा करता है। इससे बालों में रूसी और खुजली नहीं होती है।

curly hair managing tips,hair care tips,beauty tips,beauty hacks

कब करें शैम्पू

जब भी आप बाहर से भीगकर घर लौंटे तो अपने बालों को तौलिए से साफ कर सुखाने की बजाय तुरंत शैम्पू करें। इससे बालों और सिर की सफाई हो सकेगी और साथ ही खुजली की समस्या भी कम हो जाएगी। बालों को साफ रखने से वे हेल्दी बनेंगे और हेयर फॉल की समस्या भी कम होगी। बालों को झड़ने से रोकने के लिए सिर साफ और सूखा होना चाहिए।

curly hair managing tips,hair care tips,beauty tips,beauty hacks

ऐसे शैम्पू का करें इस्तेमाल

जैसा कि कर्ली बालों को अतिरिक्त पोषण की जरूरत पड़ सकती है इसीलिए, उन्हें सॉफ्ट रखने के लिए किसी हाइड्रेटिंग शैम्पू और रिच कंडीशनर का ही प्रयोग करना चाहिए। अपने डर्मटॉलजिस्ट की सलाह के अनुसार कोई सल्फेट-फ्री शैम्पू खरीदें और उससे ही बालों की सफाई करें।

curly hair managing tips,hair care tips,beauty tips,beauty hacks

सीरम लगाएं

कर्ली और वेवी बालों को बारिश के मौसम में मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है। मानसून में बालों में एंटी-ऑक्सीडेंटीव क्रीम, सीरम या कंडीशनर लगाना न भूलें। घुंघराले बालों को बारिश के मौसम में सुरक्षित रखने का ये सबसे आसान तरीका है। इससे बाल ड्राई भी नहीं होते हैं। इससे बाल उलझेंगे नहीं और आसानी से मैनेज हो जाएंगे।

curly hair managing tips,hair care tips,beauty tips,beauty hacks

बालों को सुखाकर ही घर से निकलें

बहुत-सी लड़कियां ऑफिस या कॉलेज पहुंचने की जल्दबाजी में शैम्पू करने के बाद बालों का जूड़ा बनाती हैं और घंटों बाद ऑफिस या कॉलेज पहुंचने के बाद उन्हें सुखाने के लिए खोलती हैं। लेकिन, ऐसा करने से बालों में बदबू आने लगती है और वे ठीक तरह से सूख भी नहीं पाते। इसीलिए बालों को अच्छी तरह सुखाकर ही घर से बाहर निकलें।

बालों की नमी के लिए लगाएं कंडीशनर

बारिश के दिनों में हवा में नमी बहुत होती है, जिससे कर्ली बाल और ज्यादा घने लगते हैं इसका कारण है कि कर्ली हेयर हवा की नमी सोख लेते हैं, जिससे उनके बालों में कंडीशनर लगाएं। बारिश के दौरान ग्लिसरीन, शहद और एलोवेरा बालों में न लगाएं, जिससे आपके बालों की नमी कम हो जाएंगे।

curly hair managing tips,hair care tips,beauty tips,beauty hacks

बालों को ब्लीच करने से बचें

मानसून के दौरान बालों पर किसी भी तरह का ट्रीटमेंट न करवाएं। यह आपके बालों को और भी ज्यादा डिहाइड्रेट कर सकता है। यदि आप एक मेकओवर के लिए जाना चाहती हैं, तो आप हाइलाइट करवा सकती हैं या सिर्फ कलर करवा सकती हैं। मगर ब्लीचिंग हानिकारक है।

बालों को ढक कर रहें

आपके बालों पर भी धूप और बारिश का काफी असर पड़ सकता है। इसलिए अपने साथ टोपी, दुपट्टा और छाता लेकर चलें। कहीं भी आपको लगे कि बारिश या धूप ज़्यादा है तो इनका उपयोग करें। नहीं तो बाल और भी खराब हो सकते हैं।

डैंड्रफ होने पर यूज करें ये ऑयल्स

जिन लोगों को बरसात में डैंड्रफ की भी समस्या होती है वे आधी कटोरी नारियल के तेल में 3-4 बूंदे नीम का तेल मिलाएं और इस तेल से सिर की मालिश करें। नारियल का तेल बिखरे बालों को सॉफ्ट और मैनेजबल बनाएगा वहीं, नीम के तेल से खुजली की समस्या कम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद