न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

महिला हो या पुरुष दोनों के लिए बालों की बहुत महत्ता हैं जो उनकी पर्सनलिटी में निखार लाने का काम करते हैं। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, गलत लाइफस्टाइल और देखरेख में की गई गलतियों के कारण बालों के टूटने, रूखेपन, रूसी जैसी कई समस्या सामने आती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 12:27:45

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

महिला हो या पुरुष दोनों के लिए बालों की बहुत महत्ता हैं जो उनकी पर्सनलिटी में निखार लाने का काम करते हैं। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, गलत लाइफस्टाइल और देखरेख में की गई गलतियों के कारण बालों के टूटने, रूखेपन, रूसी जैसी कई समस्या सामने आती हैं। ऐसे में बालों को पोषण देने की जरूरत होती हैं और उसके लिए नारियल तेल एक बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं। नारियल तेल के इस्तेमाल से स्कैल्प की सेहत में सुधार आता है और बालों का गिरना भी कम होता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए नारियल तेल से बने कुछ हेयर पैक लेकर आए हैं जो बालों के विकास और मजबूती को बढ़ावा देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन हेयर पैक के बारे में...

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

नारियल के तेल और दालचीनी का हेयर मास्क

अगर आपके बाल बेहद थिन हैं और वह लगातार टूटते हैं तो आपको इस हेयर पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। दालचीनी ना केवल ब्लड सर्कुलेशन को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि इस पैक के कारण बालों के विकास और मजबूती को भी बढ़ावा मिलता है। वहीं, दूसरी ओर नारियल का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को रिपेयर करने में मदद करता है। इस्तेमाल के लिए एक बाउल में दालचीनी और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इस मास्क को 30 से 45 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें। आप इंग्रीडिएंट की मात्रा अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

नारियल तेल और नींबू का हेयर मास्क

नींबू में विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती है। यह कोलाजेन का निर्माण करने में मदद करता है। कोलाजेन बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जिनके बाल ऑयली हैं, उन्हें नींबू का रस जरूर लगाना चाहिए। इससे चिपचिपे बालों की समस्या दूर होती है। डैंड्रफ खत्म होता है। रोमछिद्र खुलते हैं। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने बालों और स्कैल्प में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। माइल्ड शैम्पू से बालों को साफ कर लें।

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

नारियल तेल और शहद का हेयर पैक

इससे आपके बालों में डलनेस, डेंड्रफ और बालों के असमय सफेद होने की समस्या दूर होती है। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन को गर्म होने के लिए रख दें। फिर आप इसमें 1 चम्मच कच्चा शहद और 1 चम्मच नारियल का तेल डाल दें। इसके बाद आप इसको चलाते हुए कम आंच पर थोड़ी देर पका लें। फिर आप इसको ठंडा होने के लिए अलग रख दें। अब आपका डैमेज बालों के लिए नारियल तेल और शहद हेयर पैक बनकर तैयार हो चुका है। इस हेयर पैक को आप अपने पूरे बालों के टिप से लेकर रूट तक अच्छे से लगा लें। फिर आप इसको लगाकर अपने बालों की हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद आप इसको लगभग 40 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर आप एक माइल्ड शैंपू की मदद से अपने हेयर वॉश कर लें।

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

नारियल का तेल और अंडे का हेयर पैक

अगर आपके बाल रूखे हैं और आप बालों को पोषित करते हुए हेयर फॉल को रोकना चाहती हैं तो यह हेयर पैक आपके काम आएगा। इस पैक में अंडे का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा, नारियल तेल और दही जैसे हाइड्रेटिंग तत्व बालों के रूखेपन को मैनेज करते हैं। इस्तेमाल के लिए एक बाउल में 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 नींबू का रस, 1/2 कप सादा दही और 1 अंडा को अच्छी तरह मिला लें। अब अपनी स्कैल्प से लेकर टिप तक उंगलियों की मदद से इस पैक को लगाएं। इसके बाद आप शॉवर कैप के साथ कवर करें और 20-25 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें। अंत में बालों को हमेशा की तरह शैम्पू करें।

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

नारियल तेल और केले का हेयर पैक

बालों में केला लगाने के बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा। जी हां, आप नारियल तेल में केला मिलाकर बालों में लगाएंगे तो बालों की कई समस्या दूर हो सकती है। केला लगाने से बाल मुलायम होते हैं। दोमुंहे बालों की समस्या दूर होती है। मिक्सी में आधा केले और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल डालकर ब्लेंड करें। इस पेस्ट से अपने स्कैल्प पर मालिश करें। आधा घंटा यूं ही रहने दें, फिर बालों में शैम्पू कर लें।

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

नारियल तेल, प्याज का रस और एलोवेरा जेल का हेयर पैक

प्याज के रस, एलोवेरा जेल और नारियल तेल के मिश्रण में पाए जाने वाले गुणों की मदद से आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है। साथ ही ये स्कैल्प को डैंड्रफ फ्री बनाता है और बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक चम्मच प्याज के रस में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नारियल तेल मिला लें। अगर आपको प्याज के गंध से परेशानी है, तो आप इसमें रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिक्स कर सकते हैं। इस मिश्रण को आप बालों पर मसाज करते हुए लगाएं फिर इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे बाल मजबूत और शाइनी नजर आते हैं। इस पैक को आप हफ्ते में एक बार बालों पर जरूर लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी रहती है।

नारियल तेल से बने ये 7 हेयर पैक देंगे बालों के मजबूती, जानें और आजमाए

नारियल तेल, आंवला और शिकाकाई का हेयर पैक

आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक हेयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। ये दोनों ही बालों के लिए बेहद पौष्टिक, हेल्दी होते हैं। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं। बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं। शिकाकाई पाउडर आपको मार्केट में मिल जाएगा। यह बालों की जड़ों को मजबूती देता है। इन दोनों को नारियल तेल में मिलाएं और बालों में अच्छी तरह से अप्लाई करें। एक बड़ा चम्मच आंवले का रस, 1 बड़ा चम्मच शिकाकाई पाउडर और 2 बड़ा चम्मच नारियल तेल लें। इन्हें एक कटोरी में डालकर मिक्स करें। थोड़ा गर्म कर लें और फिर छान कर ठंडा होने दें। इस तेल से बालों में मालिश करें। रात भर के लिए यूं ही छोड़ दें और सुबह बालों को शैम्पू कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इकलौते बेटे की अंतिम झलक को तरसती मां, मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; ओमान के पास अमेरिकी हमले में गई थी जान
इकलौते बेटे की अंतिम झलक को तरसती मां, मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा घर; ओमान के पास अमेरिकी हमले में गई थी जान
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, ओपी राजभर को बताया ‘अफ़वाह फैलाने वाला’ मंत्री
सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, ओपी राजभर को बताया ‘अफ़वाह फैलाने वाला’ मंत्री
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण