Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के अनुसार करें हेयर ऑयल का चुनाव, बनेंगे शाइनी और हेल्दी

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने बालों के अनुसार किस तरह के हेयर ऑयल का चुनाव किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 3:21:14

बालों के अनुसार करें हेयर ऑयल का चुनाव, बनेंगे शाइनी और हेल्दी

हर किसी को अपने बालों से प्यार होता हैं क्योंकि बाल ही हैं जो पर्सनलिटी में निखार लाते हुए आपको आकर्षक लुक देने का काम करते हैं। लेकिन आजकल के प्रदूषण भरे इस समय में बालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और इसके लिए जरूरी हैं बालों का सही ख्याल रखा जाएं। इसमें आपकी मदद करते हैं हेयर ऑयल जो बालों को पोषण देने का काम करते हैं। सिर में कुछ मिनट की तेल-मालिश से स्कैल्प और बाल सेहतमंद होते हैं, अच्छी नींद आती है, बालों में चमक आती है। लेकिन यह जरूर हैं कि बालों की समस्याओं को ध्यान में रखकर हेयर ऑयल का चुनाव किया जाए ताकि ये प्रभावी साबित हो। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने बालों के अनुसार किस तरह के हेयर ऑयल का चुनाव किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

choose hair oil according to hair it will become shiny and healthy,beauty tips,beauty hacks कर्ली बाल

यदि आपके बाल कर्ली और सॉफ्ट हैं तो आपको आलमंड ऑयल यूज करना चाहिए। यह आपके बालों की नैचुरल कर्ल बनाये रखेगा और बालों को नरिश भी करेगा। बादाम का तेल आपके सिर की स्किन को हाइड्रेट रखता है इसमें मौजूद विटामिन E आपके बालों को किसी भी तरह के डैमेज से बचाता है और उनकी रिपेयर भी करने में मदगार है। ऑलमंड ऑयल के मसाज से बाल शाइनी होते हैं।

choose hair oil according to hair it will become shiny and healthy,beauty tips,beauty hacks पतले बाल

पतले बालों में तेल लगाने में समस्या यह है कि वे तुरंत ही चिपचिपे और चिपके हुए नज़र आने लगते हैं। लेकिन यदि सही तेल का चुनाव किया जाए, जैसे- रोज़ ऑयल और आर्गन ऑयल तो पतले बालों में भी अच्छी तरह तेल लगाया जा सकता है। रोज़ ऑयल बहुत ही हल्का होता है और पतले बालों पर अच्छी तरह लगने के बाद भी उन्हें दबा या चिपका हुआ नहीं दिखाता। यह फ्रिज़ दूर करता है और बालों को सेहतभरी चमक देता है। आर्गन ऑयल तो परिचय का मोहताज है ही नहीं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन E होता है और यह चिपचिपा नहीं होता। अत: यह बालों को बिना चिपका हुआ बनाए बहुत ही अच्छी तरह मॉइस्चराइज़ करता है।

choose hair oil according to hair it will become shiny and healthy,beauty tips,beauty hacks रूखे बाल

अगर आपके बाल एकदम रूखे और बेजान रहते हैं तो अंगूर के बीजों का तेल या फिर अनार के बीजों का तेल आपके बालों में जान डाल देंगे। यह तेल आप थोड़ी मात्रा में नारियल तेल में मिक्स करके बालों में अप्लाई कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल भी आपके बालों का रूखापन दूर करके उनको शाइनी बनाने में आपकी हेल्प करेगा, ऑलिव ऑयल में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन E पाया जाता है। यह तेल आपके बालों को नरिशमेन्ट देंगे और उनको रिपेयर भी करेंगे। अनार का तेल बालों का रूखापन भी दूर करने में मददगार है।

choose hair oil according to hair it will become shiny and healthy,beauty tips,beauty hacks ऑयली बाल

अगर आपके बाल शैम्पू करने के बाद भी चिपचिपे रहते हैं तो आपके बाल ऑयली हैं। ऑयली बालों के लिए आंवला ऑयल बेस्ट है। यह आपके बालों के ऑयलीनेस को दूर करके सीबम को बैलेंस रखेगा। आंवला आपके बालों की डैमेज को भी रिपेयर करने में सहायक है, आंवला बालों की शाइन बढ़ाने में भी हेल्प करता है। choose hair oil according to hair it will become shiny and healthy,beauty tips,beauty hacks घने बाल

जहां बहुत से लोग यह मान लेते हैं कि घने बालों में कोई समस्या होती ही नहीं है, वहीं सच्चाई यह है कि यह सोच बिल्कुल ग़लत है। घने बालों वाली महिलाओं के लिए अपने बालों को जड़ से सिरों तक मज़बूत बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं। इन्हें हम नारियल का तेल लगाने की सलाह देंगे। इसमें पोषक तत्वों और ऐंटी-फ़ंगल एजेंट्स की अधिकता होती है, जो बालों को मुलायम बनाते हैं और स्कैल्प को गहराई तक जाकर पोषण देते हैं। आप आयुर्वेदिक तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो आयुर्वेदिक सामग्रियों, जैसे-नीम, ऐलोवेरा और आंवला को नारियल के तेल के साथ मिलाकर तैयार किया गया हो। यह ऑयल आपके स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ-साथ नए बालों के उगने में भी सहायक होता है choose hair oil according to hair it will become shiny and healthy,beauty tips,beauty hacks हल्के बाल

अगर आपके बाल पतले और हल्के हैं तो वर्जिन कोकोनट ऑयल का मसाज और कैस्टर ऑयल का मसाज आपके बालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह आपके बालों को हेल्दी बनाने में सहायक है और बालों को नरिशमेंट भी प्रदान करता है। वर्जिन कोकोनट ऑयल केमिकल्स फ्री होता है इससे आपके बाल घने और शाइनी बनेंगे। कैस्टर ऑयल पतले और हल्के बालों को घना बनाने के लिए जाना जाता है और हेयर ग्रोथ के लिए भी लाभदायक है। choose hair oil according to hair it will become shiny and healthy,beauty tips,beauty hacks लहरदार बाल

ऐसी महिलाएं जिनके बालों में स्वाभाविक रूप से हल्की लहरें यानी वेव्स होती हैं, उन्हें हम कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल और जोजोबा ऑयल लगाने की सलाह देंगे। कैस्टर ऑयल बालों के मॉइस्चराइज़ को उनके भीतर ही रोके रखने और बालों की मोटाई को बढ़ाने में बहुत ही कारगर है। यह बालों से फ्रिज़ को हटा देता है और बालों के वेवी टेक्स्चर को चिकना करता है। जोजोबा ऑयल का गाढ़ापन स्कैल्प से स्रवित होने वाले प्राकृतिक सीबम के जैसा होता है। इससे आपके बाल हाइड्रेटेड रहते हैं और बहुत तैलीय हुए बिना ही संवारने में आसान हो जाते हैं। तभी तो आपको मिलते हैं आकर्षक वेवी बाल!
choose hair oil according to hair it will become shiny and healthy,beauty tips,beauty hacks डेंड्रफ वाले बाल

अगर आपके बालों में डेंड्रफ की प्रॉब्लम है तो आपको टी ट्री ऑयल से बालों की मसाज फायदेमंद है यह एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और स्कैल्प्स में किसी तरह की एलर्जी को क्योर करने में हेल्पफुल है। इसको आप कोकोनट ऑयल में मिक्स करके लगा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology