न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

थकान दूर करने के साथ ही चेहरे को ग्लो देने का काम करेगा बर्फ, जानें इसके फायदे

मॉनसून के इस सीजन में जहां एक तरफ उमस से त्वचा के ऑयली होने का डर बना रहता है, वहीँ धूप, धूल, प्रदूषण की वजह से त्वचा बेजान लगने लगती हैं। पसीना और चिपचिपाहट की वजह से इन दिनों में स्किन पर कील-मुहासें, पिम्पल्स, रिंकल्स जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 7:04:29

थकान दूर करने के साथ ही चेहरे को ग्लो देने का काम करेगा बर्फ, जानें इसके फायदे

मॉनसून के इस सीजन में जहां एक तरफ उमस से त्वचा के ऑयली होने का डर बना रहता है, वहीँ धूप, धूल, प्रदूषण की वजह से त्वचा बेजान लगने लगती हैं। पसीना और चिपचिपाहट की वजह से इन दिनों में स्किन पर कील-मुहासें, पिम्पल्स, रिंकल्स जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप आइस थेरेपी का इस्तेमाल कर सकती हैं जो चेहरे का सीरम की तरह काम करते हुए स्किन का एक्स्ट्रा ऑइल निकालने में मदद करती हैं। इसमें सप्ताह में तीन से चार दिन सुबह के समय आइस क्यूब से चेहरे की मसाज की जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बर्फ से मसाज करने से स्किन को फायदे मिलते हैं।

ice,benefits of ice on face,ice on face,benefits of applying ice on face,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

फेस पर बढ़ जाएगा ग्लो

धूप, धूल, प्रदूषण इन सारी चीजों से फेस डल हो जाता है, ऐसे में चेहरे में ग्लो को बरक़रार रखने के लिए बर्फ का टुकड़ा लें और इसमें गुलाबजल कि कुछ बूदों को इसमें मिला के, अपने फेस में अच्छे से लगा लें। रोजाना शाम के समय ऐसा 1-2 मिनट तक कर सकते हैं। चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहेगा। बर्फ लगाने से स्किन की अन्य कई दिक्कते भी कम हो जाएगी। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से आपके चेहरे पर निखार बढ़ेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

ice,benefits of ice on face,ice on face,benefits of applying ice on face,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

मुंहासे होंगे दूर

बर्फ के रोजाना इस्तेमाल से चेहरे में आए हुए पिम्पल्स और मुहासों से निजात पाया जा सकता है। यदि सोने से आधे या एक घंटे पहले रात में बर्फ का मसाज करके सोते हैं तो मुहासों की समस्या काफी हद तक आराम मिलता है। बर्फ चेहरे से आयल को सोखने में मदद करती है। चेहरे में बर्फ के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सूती यानी कॉटन कपड़े में बर्फ को रख लें, अब अपने फेस में सर्कुल फोम में इसे फेस में चारों ओर लगाएं। रोजाना ऐसा करने से मुहासों की समस्या दूर हो जाएगी।

ice,benefits of ice on face,ice on face,benefits of applying ice on face,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

आंखों की थकान होगी दूर

अगर आप ज्यादा देर तक कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करते हैं तो इससे आंखों के आसपास सूजन आ जाती है। कुछ लोग सुबह सोकर जगते हैं तो पफी आइज की समस्या रहती है। ऐसे में आप आंखों के आस-पास बर्फ से मसाज कर लें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और फ्रेश महसूस होगा।

ice,benefits of ice on face,ice on face,benefits of applying ice on face,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

डार्क सर्कल से मिलेगा छुटकारा

बर्फ के टुकड़े आंखों में आए हुए डार्क सर्कल को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं। जब आइस क्यूब को आप फ्रीजर में रख रहे हों इससे पहले इसमें गुलाबजल और लेमन रस को मिलाके फ्रीज़ कर दें, अब इसे आंखों के नीचे हल्के-हल्के हांथों से रोजाना इस्तेमाल करें। इसका असर आपको जल्दी देखने को मिल जाएगा।

ice,benefits of ice on face,ice on face,benefits of applying ice on face,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

जलन और रेडनैस होगी कम

जब हम तेज धूप या प्रदूषण में अधिक समय बिताते हैं तो इससे त्वचा में जलन की समस्या होने लगती है और त्वचा लाल पड़ जाती है। त्वचा की जलन को लिए बर्फ लगाना एक प्रभावी उपाय है। बर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाने, शांत करने और सूजन को कम करने में मदद करती है, जिससे त्वचा की लालिमा से छुटकारा मिलता है।

ice,benefits of ice on face,ice on face,benefits of applying ice on face,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

झुर्रियों को करें कंट्रोल

फेस में झुर्रियों और रिंकल्स को दूर करना चाहते हैं तो बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका रोजाना इस्तेमाल से फेस में मौजूद झुर्रियां दूर हो जाती हैं, वहीं ये नई झुर्रियों को भी आने से रोकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत