Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

48 साल की उम्र में भी ग्लो करती है मलाइका अरोड़ा की स्किन, इन 3 घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीटाउन की सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश बालाओं में से एक हैं। अपनी फिटनेस पर मलाइका अरोड़ा काफी मेहनत करती है। 48 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा की त्वचा ग्लो करती रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jul 2022 5:08:30

48 साल की उम्र में भी ग्लो करती है मलाइका अरोड़ा की स्किन, इन 3 घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीटाउन की सबसे ग्लैमरस और स्टाइलिश बालाओं में से एक हैं। अपनी फिटनेस पर मलाइका अरोड़ा काफी मेहनत करती है। 48 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा की त्वचा ग्लो करती रहती है। त्वचा पर ग्लो बरक़रार रखने के लिए मलाइका अरोड़ा पार्लर में हजारों रूपये फूंकने से ज्यादा घरेलू नुस्खों पर ट्रस्ट करती हैं। ये वो नुस्खें हैं, जिन्हें वह काफी सालों से लगातार ट्राई कर रही हैं और इसका असर भी उन्हें होता नजर आया है। इन्ही घरेलू नुस्खों में से कुछ हम आपके लिए लेकर आए है। जिनको आप अपने डेली ब्यूटी केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। तो चलिए जानते है इनके बारे में...
malaika arora,malaika arora beauty secret,malaika arora skin care secret,malaika arora skin care,malaika arora home remedies,malaika arora glowing skin secret,malaika arora glowing skin,malaika arora diy skincare,beauty,beauty tips स्क्रब

डेड स्किन रीमूव करने के लिए मलाइका अरोड़ा स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं, जिसे वह खुद घर पर तैयार करती हैं। स्क्रब तैयार करने के लिए मलाइका अरोड़ा सबसे पहले कॉफी पाउडर लेती हैं, उसमें ब्राउन शुगर और फिर तेल मिलाती हैं। मलाइका ने बताया कि वह अक्सर वे स्क्रब में नारियल का या फिर बादाम का तेल इस मिक्स करती हैं। साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स को सुझाव दिया था कि अगर ब्राउन शुगर न भी मिले तो किचन में मौजूद सफेद चीनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस घरेलू स्क्रब को स्किन पर सर्क्युलर मोशन में रब करना है और फिर पानी से वॉश कर लेना है। इसे न सिर्फ चेहरे पर बल्कि पूरी बॉडी पर यूज किया जा सकता है। malaika arora,malaika arora beauty secret,malaika arora skin care secret,malaika arora skin care,malaika arora home remedies,malaika arora glowing skin secret,malaika arora glowing skin,malaika arora diy skincare,beauty,beauty tips दालचीनी का मास्क

मलाइका भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से जूझतीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस स्किन प्रॉब्लम को कंट्रोल करने के लिए वह दालचीनी से बने फेसपैक का इस्तेमाल करती है। इस फेसपैक को बनाने के लिए वह दालचीनी पाउडर, एक टीस्पून शहद और एक टीस्पून नींबू का रस मिलाकर फेसपैक बनाती हैं। इसे अदाकारा करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखती है और हफ्ते में पैक को दो-तीन बार लगाती हैं। malaika arora,malaika arora beauty secret,malaika arora skin care secret,malaika arora skin care,malaika arora home remedies,malaika arora glowing skin secret,malaika arora glowing skin,malaika arora diy skincare,beauty,beauty tips एलोवेरा जेल

मलाइका एलोवेरा जेल का भरपूर इस्तेमाल करती हैं, जिस वजह से उन्होंने घर पर ही इसके प्लांट्स भी लगा रखे हैं। उन्होंने बताया कि बस एक एलोवेरा का एक पीस लीजिए, इसे काटिए और जेल निकाल लीजिए। इसे चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये फेस को दिनभर फ्रेश और स्मूद बनाए रखेगा। malaika arora,malaika arora beauty secret,malaika arora skin care secret,malaika arora skin care,malaika arora home remedies,malaika arora glowing skin secret,malaika arora glowing skin,malaika arora diy skincare,beauty,beauty tips जरुरी बात

वैसे अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका डायट और एक्सरसाइज का भी ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही वह स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना कभी नहीं नहीं भूलती। वह चेहरे पर चाहे जो भी पैक लगाएं या उसे स्क्रब करें, इसे साफ करने के बाद वह स्किन पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरुर करती है। malaika arora,malaika arora beauty secret,malaika arora skin care secret,malaika arora skin care,malaika arora home remedies,malaika arora glowing skin secret,malaika arora glowing skin,malaika arora diy skincare,beauty,beauty tips बालों का रखती है ऐसे ख्याल

मलाइका अरोड़ा अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाए रखने के लिए खास तेल से मालिश करती हैं। उन्होंने बताया कि वह हर सप्ताह तीन तरह के ऑइल्स मिलाकर स्कैल्प पर लगाती हैं। इसमें वह कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑइल, ऑलिव ऑइल और कैस्टर ऑइल को बराबर के पोर्शन में मिलाती हैं। इन्हें मिक्स करने के बाद वह मेथी दाना और कढ़ी पत्ता डालती हैं। कुछ दिन वह तेल को ऐसे ही रहने देती हैं ताकि सारे पोषक तत्व आपस में मिक्स हो जाएं। मलाइका ने बताया कि इस तेल को तैयार करके लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इस तेल को इस्तेमाल करने से पहले हल्का गरम कर लेना चाहिए। तेल को स्कैल्प पर सर्क्युलर मोशन में मसाज करनी चाहिए।
malaika arora,malaika arora beauty secret,malaika arora skin care secret,malaika arora skin care,malaika arora home remedies,malaika arora glowing skin secret,malaika arora glowing skin,malaika arora diy skincare,beauty,beauty tips मलाइका अपने बालों में इस तेल को 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक लगे रहने देती हैं और उसके बाद वह अच्छे से हेयर वॉश करती हैं। मलाइका ने दावा किया कि इस तेल को अगर हर हफ्ते एक बार लगाया जाए, तो ये बालों को मोटा करने के साथ ही उन्हें और खूबसूरत बना देता है। अदाकारा ने बताया कि मेथी दाने में हाई प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड एसिड होता है, जो बालों के लिए अच्छे होते हैं। वहीं कढ़ी पत्ते में मौजूद बीटा कैरोटीन और हाई प्रोटीन बालों को झड़ना कम कर उनकी ग्रोथ बढ़ाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology