न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी त्वचा में नई जान डाल सकता है कॉफी ऑयल, ऐसे करे घर पर तैयार

कॉफी बीन्स (Coffee Beans) से निकाला जाने वाला कॉफी ऑयल अपने पोषक तत्वों की वजह से कई ब्यूटी प्रोडक्टस का हिस्सा बन रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि अब घर पर कैसे कॉफी ऑयल बना सकती है और इसके त्वचा पर इस्तेमाल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 5:14:27

आपकी त्वचा में नई जान डाल सकता है कॉफी ऑयल, ऐसे करे घर पर तैयार

सौंदर्य की दुनिया में टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) से लेकर लैवेंडर ऑयल (Lavender Oil) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसेन्शियल ऑयल्स (Essentials Oils) का इस्तेमाल आज कल हर स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा रहा हैं। ऐसे में आपने कॉफी का इस्तेमाल क्लींजिंग, फेस पैक, या एक्सफोलिएट करने के लिए किया होगा लेकिन कॉफी बीन्स (Coffee Beans) से निकाला जाने वाला कॉफी ऑयल का इस्तेमाल शायद ही कभी किया होगा। आपको बता दे, कॉफी बीन्स (Coffee Beans) से निकाला जाने वाला कॉफी ऑयल अपने पोषक तत्वों की वजह से कई ब्यूटी प्रोडक्टस का हिस्सा बन रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि अब घर पर कैसे कॉफी ऑयल बना सकती है और इसके त्वचा पर इस्तेमाल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं...

coffee bean,coffee bean oil,coffee beans beauty treatment,coffee beans oil beauty,beauty,beauty treatment,skin care,skin care tips

आंखों की सूजन कम करे

चेहरे पर सबसे खूबसूरत और आकर्षक आंखें होती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों की देखभाल भी जरूरी है। ऐसे में आंखों की देखभाल करने और उसे सुदंर बनाने का तरीका भी कुछ खास होना चाहिए। ऐसे में प्राकृतिक कॉफी ऑयल में मौजूद कैफीन सूजन पैदा करने वाले ऊतकों को शांत करने में मदद करता है। कैफीन त्वचा को शांत करने के लिए उत्तेजित करता है, अतिरिक्त नमी को कम करता है और आंखों को खूबसूरत दिखाता है।

सेल्युलाईट के लक्षणों को कम करता है

कॉफी ऑय़ल में विटामिन ई (Vitamin E) की मात्रा अधिक रहती है जिसकी वजह से त्वचा को शांत करने और सेल्युलाईट की उपस्थिति को कम करने में मदद मिलती है। आप एक अच्छा कॉफी बीन ऑयल स्क्रब या मॉइस्चराइज़र (Moisturiser) का इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करने से मांसपेशियों को मजबूती के साथ सेल्युलाईट (Cellulite) को कम करने में मदद मिलेगी।

coffee bean,coffee bean oil,coffee beans beauty treatment,coffee beans oil beauty,beauty,beauty treatment,skin care,skin care tips

फ़ाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करे

कॉफी बीन ऑयल कैफीन (Caffeine) और आवश्यक फैटी एसिड पाया जाता है। जो इलास्टिन और प्राकृतिक कोलेजन (Collagen) के निर्माण करने में मदद करता है। यह युवा दिखने वाली, चिकनी त्वचा देगा और विशेष रूप से आंखों के आस पास की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

मुंहासों को दूर करे

कॉफी ऑयल में काफी मात्रा में एंटी- इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण पाए जाते है जो मुंहासों को कम करने और त्वचा से बैक्टीरिया मुक्त रखने में मदद करते है। साथ ही यह चेहरे से लालपन को भी कम करते है।

एजिंग के संकेतों से लड़ता है

कॉफी बीन ऑयल में एंटी-एजिंग लाभ शामिल हैं। इसके शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुण त्वचा को जवां दिखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप रोज रात को चेहरे पर कॉफी ऑयल की मसाज करके सो सकती हैं।

coffee bean,coffee bean oil,coffee beans beauty treatment,coffee beans oil beauty,beauty,beauty treatment,skin care,skin care tips

घर पर ऐसे बनाए कॉफी ऑयल

- कॉफी बीन ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 4 बड़े चम्मच पिसी हुई कॉफी बीन्स डालें।
- इसमें 8 बड़े चम्मच शुद्ध जैतून के तेल (Olive Oil) या नारियल के तेल (Coconut Oil) मिलाएं।
- इसके बाद इसे धीमी आंच पर लगभग 30 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए गरम करें।
- इसके बाद एक मलमल के कपड़े की मदद से कॉफी ऑयल को छान लें।
- आप इसे स्टोर करके रख सकती हैं।
- इस तेल का इस्तेमाल आप मॉइस्चराइजर या बॉडी ऑयल (Body Oil) के रूप में कर सकते है।
- स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) और सेल्युलाइट के लिए इसी तेल से मालिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद