न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चमत्कारी पौधा’ माना जाता है एलोवेरा, इसकी खूबियां बेमिसाल, बदल देता है बालों का हाल...

एलोवेरा हमारे किचन गार्डन का एक ऐसा पौधा है, जो बिना किसी ख़ास देखभाल के बढ़ता जाता है। भले ही आप एलो वेरा पर ज़्यादा

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 09 May 2021 4:55:08

‘चमत्कारी पौधा’ माना जाता है एलोवेरा, इसकी खूबियां बेमिसाल, बदल देता है बालों का हाल...

एलोवेरा हमारे किचन गार्डन का एक ऐसा पौधा है, जो बिना किसी ख़ास देखभाल के बढ़ता जाता है। भले ही आप एलो वेरा पर ज़्यादा ध्यान न दें, पर एलोवेरा के फायदे इतने हैं कि आप इसे इग्नोर भी नहीं कर सकते। कई तरह के पोषक तत्वों मिनरल्स, अमीनो एसिड्स और विटामिन्स की ख़ूबियों से भरा यह पौधा चमत्कारी पौधों में शामिल किया जाता है। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, ऐंटी-इन्फ्लेमेटरी और मॉइस्चराइज़िंग गुणों से युक्त एलोवेरा हमारी त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभदायक है। कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में एलोवेरा का इस्तेमाल मुख्य इंग्रीडिएंट के तौर पर किया जाता है।

बालों और त्वचा के अलावा भी एलोवेरा के फायदे तमाम हैं। एलोवेरा जूस, एलोवेरा जेल अपने कमाल के फ़ायदों के लिए दिनोंदिन लोकप्रिय होते जा रहे हैं। ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने, मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने, वज़न कम करने और पाचन तंत्र की सेहत का ख़्याल रखने में एलोवेरा जूस बेहद काम का साबित होता है।

aloe vera,hairs,aloe vera hairs,aloe vera medicine,skin,aloe vera plant,beauty news in hindi

बालों की मज़बूती के लिए एलोवेरा के फायदे

एलोवेरा का इस्तेमाल लंबे समय से बालों और त्वचा की सुंदरता को निखारने के लिए किया जाता रहा है। बालों के लिए एलोवेरा इसलिए भी फ़ायदेमंद माना जाता रहा है, क्योंकि एलोवेरा जेल का पीएच लेवल और हमारे स्कैल्प व बालों का पीएच लेवल एक जैसे हैं। साथ ही एलोवेरा में अमीनो एसिड्स और कॉपर तथा ज़िंक जैसे मिनरल्स भी होते हैं, जो बालों की वृद्धि में सहायक माने जाते हैं। बालों में एलोवेरा जेल का नियमित इस्तेमाल उनकी वृद्धि ही नहीं बढ़ाता, बल्कि उन्हें मज़बूत भी बनाता है।

aloe vera,hairs,aloe vera hairs,aloe vera medicine,skin,aloe vera plant,beauty news in hindi

बालों के लिए एलोवेरा के ऐंटी-इन्फ़्लेमेटरी और ऐंटी-फ़ंगल गुण तो मानो वरदान ही साबित होते हैं। स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाने से वहां की त्वचा पर होने वाली खुजली कम होती है, स्कैल्प की त्वचा साफ़ व मुलायम बनती है। चूंकि एलोवेरा में पानी की भी अच्छी ख़ासी मात्रा होती है तो स्कैल्प को इससे नमी पहुंचती है। बालों की रूसी यानी डैंड्रफ़ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसका ऐंटी-फ़ंगल गुण डैंड्रफ़ को नष्ट करने में ख़ास तौर पर उपयोगी साबित होता है, जब डैंड्रफ़ का कारण फ़ंगल इन्फ़ेक्शन होता है।

aloe vera,hairs,aloe vera hairs,aloe vera medicine,skin,aloe vera plant,beauty news in hindi

बालों की वृद्धि को बढ़ाने के लिए एलोवेरा में पाया जाने वाला प्रोटियोलिटिक एंज़ाइम ज़िम्मेदार होता है। यह एंज़ाइम स्कैल्प की छोटी-मोटी समस्याओं को प्रभावी ढंग से दूर करता है, जिससे बालों की वृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा एलोवेरा में पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स हेयर फ़ॉलिकल्स को पोषण देते हैं। जिससे बाल मज़बूत बनते हैं और उनका झड़ना कम होता है। तो स्कैल्प पर नियमित रूप से एलोवेरा जेल लगाने से आपके बाल लंबे समय तक घने बने रहते हैं। एलोवेरा प्राकृतिक क्लेंज़र का काम करता है, जिससे स्कैल्प पर तेल या दूसरे हेयरकेयर प्रॉडक्ट्स के बचे-खुचे अंश पूरी तरह से साफ़ हो जाते हैं। स्कैल्प पर प्रॉडक्ट बिल्डिंग नहीं होने पाता।

aloe vera,hairs,aloe vera hairs,aloe vera medicine,skin,aloe vera plant,beauty news in hindi

एलोवेरा और दही से बनाए गए हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों में चमक आती है और स्कैल्प साफ़ हो जाता है। इसी तरह डैंड्रफ़ ज़्यादा होने पर एलोवेरा और एप्पल साइडर विनेगर का हेयर मास्क काफ़ी कारगर साबित होता है। बालों को मज़बूती देने के एलोवेरा नुस्ख़ों में एलोवेरा जेल और विटामिन ई को मिलाकर बनाए जाने वाले हेयर मास्क की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद