न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे के फीचर्स को संतुलित करती हैं आईब्रो, फेस शेप के अनुसार करें इसका चुनाव

चेहरे के आकार के अनुसार आईब्रो को शेप देने से आपकी पर्सनालिटी उभरती है। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकरी देने जा रहे हैं कि फेस शेप के मुताबिक आईब्रो का शेप कैसा होना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 3:26:04

चेहरे के फीचर्स को संतुलित करती हैं आईब्रो, फेस शेप के अनुसार करें इसका चुनाव

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आंखों का अहम रोल होता है और उसमें आईब्रो काफी अहम भूमिका निभाती हैं। सुंदर और घनी आईब्रो से चेहरे की खूबसूरती जरूर बढ़ जाती है। लेकिन महिलाएं अक्सर अपने आईब्रो के शेप पर ध्यान नहीं देती हैं। परफेक्ट आइब्रो शेप चेहरे के फीचर्स को संतुलित करने के साथ-साथ आंखों की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। अगर आईब्रो को अपने फेसकट के अनुसार बनवाया जाए तो आपका चेहरे और भी आकर्षक दिखने लगता है। चेहरे के आकार के अनुसार आईब्रो को शेप देने से आपकी पर्सनालिटी उभरती है। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकरी देने जा रहे हैं कि फेस शेप के मुताबिक आईब्रो का शेप कैसा होना चाहिए।

according to face shape choose your eyebrows style,beauty tips,beauty hacks

चौकोर चेहरा

चौकोर चेहरे वाली महिलाओं के चेहरे की लंबाई और चौड़ाई एक समान नजर आती है। अगर आपका चेहरे की शेप चौकोर है तो इस तरह चेहरे के लिए आईब्रो राउंड या धनुषाकार शेप में बनवानी चाहिए। जी हां चौकोर आकार के चेहरे में साइड के किनारों को पतला और चेहरे को लंबाई देनी होती है इसलिए चेहरे पर गोलाकार आईब्रो रखनी चाहिए। इस तरह की आईब्रो चौकोर चेहरे पर बेहद खूबसूरत लगती है। साथ ही इससे आपके चेहरे को सॉफ्ट लुक मिलता है। हालांकि आईब्रो को ज्यादा पतला करवाने से बचें। इसके अलावा चकोर चेहरे वाली महिलाएं अपनी आइब्रो लेंथेड टेल शेप में भी बनवा सकती हैं।

according to face shape choose your eyebrows style,beauty tips,beauty hacks

गोल चेहरा

अगर आपका चेहरा गोल आकार का है तो आपको कभी भी अपनी आइब्रो को फ्लैट या गोल शेप नहीं देनी चाहिए क्योंकि इनसे चेहरा खराब दिखने लगता है। गोल फेस के लिए आप आईब्रोज को उभरा हुआ या ऊंचा बनवाना चाहिए, जिसमें बीच में ज्यादा उभार हो। इससे फेस ज्यादा खूबसूरत और भरा-भरा सा दिखता है। ऐसी बनावट पर धनुषाकार आईब्रो ज्यादा फबती हैं। वहीं अगर आप यह चाहती हैं कि आपका चेहरा लंबा और जॉ लाइन पतली दिखे तो सॉफ्ट लिफ्टेड आर्च की शेप वाली आइब्रो ही बनवाएं। हालांकि ध्यान रखें कि ऐसी शेप में इनके किनारे बहुत ज्यादा नुकीले न बनें।

according to face shape choose your eyebrows style,beauty tips,beauty hacks

डायमंड चेहरा

जिन महिलाओं के चेहरे का आकार हीरे के जैसा होता है, उनके चीकबोन्स चौड़े और जॉ लाइन का आकार एकदम परफेक्ट होता है। अगर आपके चेहरे का आकार हीरे के जैसा है तो आपको अपनी आइब्रो को गोल शेप देनी चाहिए। इसके अलावा आइब्रो में थोड़ा सा कर्व भी हो तो वह चेहरे के फीचर्स को संतुलित दिखाएगा। यकीन मानिए इसके बाद आपकी आंखें ही नहीं बल्कि पूरा चेहरा ही बेहद खूबसूरत लगेगा।

according to face shape choose your eyebrows style,beauty tips,beauty hacks

छोटा चेहरा

अगर आपका फेस छोटा है तो छोटे फेस के लिए आईब्रोज को सामान्य से ज्यादा दूरी पर करवाना ठीक रहता है। अगर आपकी नाक लंबी है तो आईब्रोज को आप आईबोन से अधिक ऊपर बनवाएंगे तो आपके चेहरा बेहद खूबसूरत दिखेगा। इससे आपकी आंखे भी बड़ी दिखेगी। यूं तो आईब्रोज को पतली बनवाएं लेकिन अगर आंखें छोटी हैं, तो आईब्रोज मोटी बनवाना ठीक रहता है।

according to face shape choose your eyebrows style,beauty tips,beauty hacks

ओवल चेहरा

जिन महिलाओं का चेहरा ओवल है, उन्हें ड्रमैटिक आइब्रो की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है। ओवल चेहरे पर उभरी हुई आईब्रो अच्छी लगती हैं। जब भी आईब्रो बनवाएं हल्का सा उभार लेते हुए बनवाएं। ओवल चेहरे वाली सेलेेेेब्स भी इसी तरह से आईब्रो बनवाती हैं। आईब्रो का अंतिम हिस्सा नीचे की ओर मुड़ना चाहिए, मतलब कान के निचले हिस्से की ओर। ऐसे चेहरे पर सॉफ्ट एंगल्ड आइब्रो की शेप ज्यादा अच्छी लगती है। इसके अलावा हाई आर्च आइब्रो भी इस तरह के चेहरे पर बहुत अच्छी लगेंगी।

according to face shape choose your eyebrows style,beauty tips,beauty hacks

लंबा चेहरा

लंबे चेहरे के लिए अगर आप आईब्रो की लंबाई कम रखेंगी तो ही अच्छा रहेगा। साथ ही उन का उभार आईब्रो के करीब रखना भी ठीक होगा इससे आपके चेहरे की लंबाई कम दिखेगी।

according to face shape choose your eyebrows style,beauty tips,beauty hacks

हार्ट शेप चेहरे के लिए

दिल के आकार के चेहरे वाली महिलाओं का माथा चौड़ा होता है जबकि चिन थोड़ी संकरी होती है। ऐसे में माथे को छोटा दिखाने के लिए आइब्रो का शेप राउंड रखें। साथ ही भौहों को सॉफ्ट शेप और थोड़ा कर्व्ड रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे