न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही ग्रोथ देंगे ये 8 जूस, जानें और आजमाए

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे जूस लेकर आए हैं जो बेहद सस्ते हैं और उनका इस्तेमाल कर बालों को झड़ने से रोका जा सकता हैं। आइए जानते हैं ऐसे जूस जो बालों के लिए किसी मैजिक से कम नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 11:38:29

बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही ग्रोथ देंगे ये 8 जूस, जानें और आजमाए

हर किसी को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष। लेकिन इस बढ़ते प्रदूषण के जमाने में जहां बालों को धूल-मिट्टी से परेशान होना पड़ता हैं, वहीँ पूरा पोषण नहीं मिल पाने की वजह से इनके झड़ने की समस्या भी सामने आने लगती हैं। इन्हें झड़ने से रोकने और ग्रोथ देने के लिए इनकी सही देखभाल करने की जरूरत होती हैं। लोग हेयर फॉल रोकने के लिए काफी महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे जूस लेकर आए हैं जो बेहद सस्ते हैं और उनका इस्तेमाल कर बालों को झड़ने से रोका जा सकता हैं। आइए जानते हैं ऐसे जूस जो बालों के लिए किसी मैजिक से कम नहीं हैं।

juices for hair growth,beauty tips,beauty hacks

चुकंदर का जूस

इसके सभी खनिजों और पोषक तत्वों के साथ ये शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बालों को भी खूबसूरती प्रदान करने में मदद करता है। चुकंदर का जूस जहां एक तरफ बालों का झड़ना कम करके नए बालों के विकास में सहायक है वहीं ये ड्राई स्कैल्प को पोषण देकर डैंड्रफ जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। चुकंदर के जूस में मौजूद कैरोटीनॉयड के कारण ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारु रखता है।

juices for hair growth,beauty tips,beauty hacks

कीवी जूस

कीवी का रस विटामिन ई से भरा हुआ है, जो बालों की ग्रोथ को प्रोमोट करता इसलिए, इसे रेग्युलर पीने से हेयर फॉल भी रूक जाता है। इसके फल के गूदे को अपनी स्कैल्प पर लगाने से भी आपके बालों की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

juices for hair growth,beauty tips,beauty hacks

प्याज का जूस

बालों की ग्रोथ और खूबसूरती के लिए प्याज के रस के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। प्याज के रस से न केवल बालों की जड़ें मजबूत होती हैं बल्कि बालों में चमक भी आती है। प्याज के रस को आप बाल के हर हिस्से में लगा सकती हैं। प्याज का कसैलापन बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के अनुसार, बालों में नियमित रूप से प्याज रस का इस्तेमाल करने और दूसरे पोषक तत्व लेते रहने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

juices for hair growth,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस बालों के झड़ने को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें विटामिन होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इससे इसकी टूटने की संभावना भी कम हो जाती है। जूस में मौजूद एंजाइम स्कैल्प को हाइड्रेट और पोषण देते हैं। इसे पीने के अलावा, आप डैंड्रफ और खुजली वाली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए इसे सिर पर लगा सकते हैं। इतना ही नहीं यह बालों को सिल्की और शाइनी भी बनाता है।

juices for hair growth,beauty tips,beauty hacks

आंवला जूस

आंवला का रस बालों और स्कैल्प के लिए भी बहुत ही अच्छा है क्योंकि इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो मुक्त कणों से लड़ता है। नियमित रूप से जूस पीने से नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, अगर आप हेल्दी बाल चाहते हैं, तो इसके जूस को डाइट में जरूर शामिल करें।

juices for hair growth,beauty tips,beauty hacks

अमरूद का जूस

अमरूद का जूस एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड आदि जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों के लिए बेहतरीन होते हैं। इसका रस पीने के अलावा, अमरूद के पत्तों को उबालकर बालों को झड़ने से रोकने के लिए सिर पर लगा सकते हैं।

juices for hair growth,beauty tips,beauty hacks

पालक का जूस

चूंकि सर्दियों में पालक बेहद कम दाम में आसानी से मिल जाती है तो ऐसे में आप इस मौसम में पालक के जूस को भी बालों में अप्लाई करके उससे अपने बालों को फायदा पहुंचा सकती हैं। इसमें बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व, जैसे-खनिज, विटामिन व आयरन आदि पाया जाता है। अगर आपके बाल पतले हैं या फिर आपको बालों में खुजली होती है, तो भी आप पालक के जूस का इस्तेमाल कर सकती हैं। पालक में विटामिन बी होता है जिससे बालों में चमक आती है।

juices for hair growth,beauty tips,beauty hacks

खीरे का जूस

खीरे का जूस भी बाल के लिए अच्छा विकल्प है। अगर आपके बाल बहुत पतले और कमजोर हैं तो खीरे का जूस बोलों में लगाए। इससे आपके बालों की गुणवत्ता अच्छी होगी। इसमें मौजूद एंजाइम बालों का झड़ना कम करते हैं। इसके अलावा ये कोशिकाओं और बालों के रोम में हीमोग्लोबिन के संचालन को बढ़ाते हैं। साथ ही नियमित एक गिलास खीरे का जूस पीएं। यह बालों की लगभग हर समस्या को दूर करने में मदद करेगा। साथ ही खीरे का रस बॉडी से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है, जिससे चेहरे पर भी ग्लो आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे