न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण और अन्य पोषक तत्व स्किन को झुर्रियों और इन्फेक्शन आदि से भी बचाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 May 2023 8:38:40

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

हर महिला की यह चाहत होती है कि वह बेहद खूबसूरत लगे। इसके लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। आपने देखा होगा कि आजकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का बहुत इस्तेमाल किया जाता हैं क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड्स, एंजाइम्स, मिनरल्स, विटामिन और स्टेरोल्स पाए जाते हैं जो स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि सीधे ही स्किन पर एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाएं तो कितना फायदा होगा। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण और अन्य पोषक तत्व स्किन को झुर्रियों और इन्फेक्शन आदि से भी बचाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको एलोवेरा से बने कुछ घरेलू फेसपैक की जानकारी देने जा रहे हैं जो चेहरे पर निखार लाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा और नींबू से बना फेसपैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको नींबू के रस और एलोवेरा जैल की जरूरत होगी। आप एलोवेरा का ताजा गूदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा का ताजा गूदा असल में जैल से ज्यादा बेहतर तरीके से असर दिखाता है। फेस पैक बनाने के लिए 1-2 चम्मच एलोवेरा लें और उसमें बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। त्वचा चमक जाएगी।

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा और गुलाब जल से बना फेसपैक

गुलाब जल के साथ मिलकर बने एलोवेरा फेस पैक के फायदे दोगुने होते हैं। जहां एक ओर एलोवेरा त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखने में मदद कर सकता है, वहीं, दूसरी ओर गुलाब जल त्वचा को संक्रमण के कारण हुई सूजन से आराम दिला सकता है। माना जाता है कि गुलाब जल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके लिए गुलाब जल और एलोवेरा जेल को एक बाउल में मिला लें। अब इसे अपने हाथों से चेहरे पर लगाएं। अंत में ठंड़े पानी से चेहरा धोएं और साफ तौलिये से थपथपा कर पोंछे।

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा और दही से बना फेसपैक

दही और एलोवेरा से बने फेस पैक का इस्तेमाल भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों में मौजूद गुण स्किन को दाग-धब्बे और मुहांसे से मुक्त कराने और स्किन की चमक बढ़ाने का काम करते हैं। घर पर दही और एलोवेरा फेस मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले आप दो चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें एक चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप स्किन पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा और मसूर की दाल से बना फेसपैक

मसूर की दाल का फेस पैक चेहरे के बंद छिद्रों यानी क्लोग्ड पोर्स को फिर से खोलने के लिए लगाया जाता है। एलोवेरा मिलाकर भी इस फेस पैक को बनाया जा सकता है। एक कटोरी लें और उसमें एलोवेरा जैल मिला लें और साथ ही एक चम्मच मसूर की दाल डालें और टमाटर का रस मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए पानी डालें और बस तैयार है आपका फेस पैक। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। चेहरा एक्सफोलिएट भी हो जाएगा जिससे डेड स्किन सेल्स छूटने लगेंगे।

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी से बना फेसपैक

एलोवेरा के साथ बने मुत्लानी मिट्टी फेस पैक का उपयोग करने से त्वचा को दो तरह से फायदा मिल सकता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख सकती है और गंदगी निकालकर त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर एलोवेरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण, त्वचा को बैक्टीरिया से बचाकर स्किन को साफ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल और मुल्तानी मिट्टी मिला लें। अब इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट सूखने से बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा और हल्दी से बना फेसपैक

हल्दी का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी और एलोवेरा में मौजूद गुण स्किन को एक्ने, पिगमेंटेशन और झुर्रियों जैसी गंभीर परेशानी से बचाने का काम करते हैं। एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में एक चुटकी हल्दी लें और इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ एक चम्मच शहद मिला लें। अब इसमेन गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा और शहद से बना फेसपैक

एलोवेरा के इस फेस पैक को बनाने के लिए शहद के साथ-साथ हल्दी भी डाली जाती है। हल्दी के औषधीय गुण चेहरे की अशुद्धियों को दूर करते हैं और दाग-धब्बे हल्के करने में सहायक होते हैं। वहीं, शहद चेहरे को नमी देने और मुलायम बनाने में मददगार साबित होता है। 2 चम्मच एलोवेरा के गूदे में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच से थोड़ा कम हल्दी मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद आपको धो लेना है।

त्वचा पर निखार लाने का काम करेंगे एलोवेरा से बने ये 8 फेसपैक

एलोवेरा और नीम से बना फेसपैक

एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर नीम चेहरे से एक्ने और फोड़े-फुंसियों को कम करने में असरदार है। इसे एलोवेरा के साथ लगाने पर एक्ने पर कमाल का असर दिखता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एलोवेरा जैल लें और उसमें नीम के ताजा पत्ते पीसकर डालें और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। अच्छे असर के लिए 15 मिनट लगाए रखें और फिर धोकर छुड़ा लें। हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन