न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में करें इन 7 चीजों का इस्तेमाल, बिना नुकसान बालों को मिलेगी चमक

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में किया जा सकता हैं। ये बालों को बिना नुकसान पहुंचाएं चमक दिलाएंगे। आइये जानते है इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Sep 2022 3:21:55

प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में करें इन 7 चीजों का इस्तेमाल, बिना नुकसान बालों को मिलेगी चमक

आजकल की लाइफस्टाइल में मौसमी बदलाव और प्रदूषण की वजह से बालों को कई परेशानियों झेलते हुए रूखेपन का सामना करना पड़ता हैं। बालों की देखभाल के लिए सभी शैंपू के बाद बालों में कंडीशनर लगाना पसंद करते हैं जो कि हेयर केयर रूटीन का अहम हिस्सा होता है। कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और चमकदार रहते हैं। हांलाकि केमिकल युक्त कंडीशनर बालों पर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि जितना हो सके प्राकृतिक तरीकों की ओर रूख किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में किया जा सकता हैं। ये बालों को बिना नुकसान पहुंचाएं चमक दिलाएंगे। आइये जानते है इनके बारे में...

natural conditioners for hair,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

एलोवेरा सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा, ये एंटीऑक्सीडेंट बालों को सही मायने में नमी प्रदान करता है और हेयर स्किन को कई इन्फेक्शन से भी बचाता है। साथ ही, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के विकास और उसकी चमक को बनाए रखने में मददगार हैं। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपके बालों के लिए एक बेहतर विकल्प है।

natural conditioners for hair,beauty tips,beauty hacks

शहद

शहद को उपसात्वक के रूप में अनुवर्गित किया जाता है, जिसका अर्थ है कि, यह स्वाभाविक रूप से एक अच्छा कंडीशनर और मॉइस्चराइज़र है, क्योंकि इसमें पानी के अणुओं को आकर्षित करने और अपने अन्दर बनाए रखने की क्षमता होती है। यह एक वांछनीय प्रभाव होता है और बालों को और चमकीला और नरम बनाता है। यह समृद्ध विटामिन और खनिज से भी भरा हुआ है।

natural conditioners for hair,beauty tips,beauty hacks

नारियल का दूध

नारियल का दूध आपके बालों के लिये एक अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है क्योंकि ज्यादातर लोग अपने बालों की सेहत को बनाए रखने के लिए नारियल का दूध इस्तेमाल करते हैं। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को हाइड्रेट करने का काम करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीबैक्टीरियल के साथ विटामिन-ई जैसे गुण भी होते हैं। कई शोध के अनुसार नारियल के दूध में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को नमी प्रदान करके सॉफ्ट और खूबसूरत बनाता है। तो आप भी इसका उपयोग बालों को मुलायम बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके साथ, अगर आप चाहें तो बादाम का तेल भी मिला सकती हैं।

natural conditioners for hair,beauty tips,beauty hacks

दही

दही आपके खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ आपके बालों की देखभाल भी करता है। आप इसे अपने महंगे हेयर मास्क से रिप्लेस कर सकती हैं। ये आपके बालों को संपूर्ण पोषण देता है। इसके अलावा, यह बालों के लिए एक अच्छा कंडीशनर भी है। जिसका आप निश्चित समय के अनुरूप इस्तेमाल कर सकती हैं। जिन महिलाओं के बाल डैंड्रफ की वजह से ज्यादा झड़ रहे हैं, वो इस तरह के प्राकृतिक कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ, इसमें एंटीवायरल, एंटीस्पास्मोडिक, एंटीऑक्सीडेंट, मायर लैक्सेट जैसे तत्व भी शामिल होते हैं जो बालों को कई समस्याओं से बचाते हैं। ये नुस्खा बहुत उपयोगी है आप भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं।

natural conditioners for hair,beauty tips,beauty hacks

अंडा

बालों के लिए अंडे को नैचुरल कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं । इसके लिए 2 अंडों के पीले भाग को निकालकर झाग आने तक फेटें और फिर इसमें कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाएं। इस मिश्रण को बाल धोने के बाद अच्छी तरह से बालों पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें। इससे बाल सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे। इस तरह आप बालों में अंडा लगाने के फायदे ज्यादा से ज्यादा ले सकते हैं।

natural conditioners for hair,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

यह कंडीशनर उन लोगों के लिए बिलकुल सही है, जिनके बालों को मजबूती और उसी तरह की जरूरत होती है; आखिर हम नारियल के तेल के बारे में बात कर रहे हैं, जो बरसों से हमारे बालों की कंडीशनिंग कर रहा है। तेल वह कुंजी है, जो बालों से बंध जाता है और केराटिन को खोने से बचाता है।

natural conditioners for hair,beauty tips,beauty hacks

केला

केले की मदद से घर पर अपने बालों के लिए कंडीशनर बना सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नही है। केले में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम होता है जो बालों को स्वस्थ, घना और मुलायम बनाने में मदद करता है। केले से बना कंडीशनर बालों को नमी भी प्रदान करता है। इसके अलावा बालों की चमक बरकरार रखने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश